Saturday, July 2, 2022

तुलसीदास पर महत्वपूर्ण जानकारी

तुलसीदास के माता पिता का नाम

उनके पिता आत्माराम दुबे बाह्मण थे और उनकी माता का नाम हुलसी था। माता के नाम का संकेत तुलसी साहित्य के अन्तर्गत भी मिलता है। यथा :-

 

रामहिं प्रिय पावन तुलसी सी।

तुलसी दास हित हिय हुलसी सी॥ 


कहते हैं, जन्म के समय तुलसीदास ने राम नाम का उच्चारण किया था। इसलिए इन्हें ‘रामबोला’ के नाम से भी जाना जाता है। रामबोला के जन्म के तीन दिन पश्चात् इनकी माता का देहान्त हो गया था।

तुलसीदास को दासी चुनिया इनके पिता के पास ले गई। किन्तु पिता ने अमंगल नक्षत्र में उत्पन्न होने के कारण उसे लेने से इन्कार कर दिया। लगभग पांच वर्ष उपरांत चुनिया भी सर्पदंश से परलोक सिधार गईं।


तुलसीदास के गुरु और शिक्षा

परिणामस्वरूप, बालक तुलसीदास का बचपन बड़े संकट में बीता। वे द्वार-द्वार भीख मांगने लगे। सौभाग्यवश बालक तुलसीदास को साधु नरहरिदास मिल गये जिन्होंने इनका पालन-पोषण किया और दीक्षा भी दी।

गुरु नरहरि दास अपने शिष्य तुलसीदास को काशी ले आए जहां उन्होंने सनातन नामक विद्वान से पुराण, इतिहास और काव्य-कला का अध्ययन किया। उनका अध्ययन काल पन्द्रह वर्ष बताया जाता है।

 


तुलसीदास का विवाह

विद्याध्ययन के पश्चात् तुलसीदास घर लौटे। उनका विवाह दीनबन्धु पाठक की कन्या रत्नावली से सम्पन्न हो गया। गोस्वामी तुलसीदास का पत्नी प्रेम प्रसिद्ध है।

कहते हैं कि पत्नी के अपने मायके चले जाने के कारण तुलसीदास प्रेम विह्वल होकर घोर वर्षा में भी उसके पीछे-पीछे ससुराल जा पहुँचे। रत्नावली बड़ी लज्जित हुई और उन्हें फटकारते हुए बोली :-



लाज न आवत आपको, दौरे आयहु साथ।

धिक्-धिक ऐसे प्रेम को, कहा कहाँ मैं नाथ ॥

अस्थि चर्म इह देह मम, ता में ऐसी प्रीति।

होती जो श्रीराम महं, होति न भव भीति॥



सन्यासी बनने का कारण

पत्नी के फटकार भरे शब्दों को सुनकर उन्हें बड़ा दुःख हुआ। उनके जीवन में परिवर्तन आ गया वे ‘श्री राम महं’ प्रीति का मंत्र लेकर संन्यासी बन कर निकल पड़े।



तुलसीदास की यात्राएं और सत्संग

उन्होंने उत्तर में मान सरोवर और दक्षिण में सेतुबन्ध रामेश्वरम् तक की यात्रा की थी। चित्रकूट इनका सर्वप्रिय स्थान था। काशी, प्रयाग और अयोध्या तो इनके स्थायी स्थान थे ही।

विद्वानों का ऐसा मानना है कि तुलसीदास ने पच्चीस वर्ष तक सतत् यात्रा की और अनेक भक्तों एवं महात्माओं के सत्संग का आनन्द-लाभ उठाया।

तुलसीदास की मुलाकात

भक्त सूरदास ने विशेष रूप से इनसे भेंट की थी। कवि केशव दास, अबुर्रहीम खानखाना और मीराबाई से इनकी भेंट होने की बात भी प्रचलित है।



तुलसीदास की रचनाएँ

हिन्दी के हस्तलिखित खोज विवरणों के अनुसार तुलसी कृत उनतालीस रचनाएं मानी जाती हैं। इनमें से –

  • राम लला
  • नहछू रामाज्ञा प्रश्न
  • जानकी मंगल
  • राम चरित मानस
  • पार्वती मंगल
  • गीतावली
  • कृष्ण गीतावली
  • विनय पत्रिका
  • बरवै रामायण
  • दोहावली

कवितावली और हनुमान वाहुक इनकी प्रामाणिक रचनाएं हैं।

तुलसीदास ने प्रबंध और मुक्तक दोनों प्रकार की उत्कृष्ट रचनाएं की। राम चरित मानस हिन्दी साहित्य का सर्वोत्कृष्ट महाकाव्य है।

राम लला नहछू और दोनों मंगल खण्ड काव्य तथा गीतावली, कृष्ण गीतावली और विनय पत्रिका हिन्दी के सर्वोत्तम गीतिकाव्यों में से हैं।

गोस्वामी तुलसीदास का दोनों साहित्यिक भाषाओं- अवधी और ब्रज पर एक साथ जितना अधिकार था, ऐसा हिन्दी साहित्य में न किसी को पहले मिला और न बाद में।

 

प्रसिद्ध रचना रामचरितमानस

उन्होंने रामचरितमानस में आदर्श समाज व्यवस्था, राजा, प्रजा, ऊंच-नीच आदि संबंधों का विशद विवेचन किया है। उन्होंने विभिन्न मत-मतान्तरों के समन्वय पर बल दिया। वे हिन्दू जाति, हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने वाले प्रतिनिधि कवि हैं।

उनके राम चरित मानस के संबंध में अबुर्रहीम खानखाना का निम्नलिखित दोहा बड़ा प्रसिद्ध है :

 

राम चरित मानस विमल, संतन जीवन प्रान।

हिन्दुवन को वेद सम, जमनहिं प्रगट कुरान॥ 


तुलसीदास की मृत्यु और स्थान:-

राम चरित मानस की रचना के पश्चात् भक्त तुलसीदास आत्म साधना में लग गये। उन्होंने संवत् 1680 में काशी में परलोक गमन किया। इस संबंध में एक दोहा प्रसिद्ध है :-

 

संवत् सोरह सौ अस्सी, अस्सी गंग के तीर।

श्रावण शुक्ला सप्तमी, तुलसी तज्यो, शरीर॥ 

 

गोस्वामी तुलसीदास एक साथ कवि, भक्त, पण्डित, समाज सुधारक, लोक नायक, भविष्य द्रष्टा और स्रष्टा थे। उनकी रचनाओं में संसार का आधारभूत सिद्धांत मर्यादा, माधुर्य और समन्वय रहा है।


Friday, June 24, 2022

उसने कहा था

आलोचकों की दृष्टि में ‘गुलेरी’ –
चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ की अमर कहानियों की भूमिका में डॉ० अमरनाथ झा ने लिखा है – ‘उसने कहा था’ शीर्षक कहानी में तो विशेषकर ऐसी विलक्षणता है की – ‘एतद्कृत कारणे किमन्यथा रोदति ग्रावा’.

आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने इस कहानी की उच्छ्वसित प्रशंसा की है और मर्यादा में रहकर प्रेम की व्यंजन करने वाली अद्वितीय कहानी कहा है.

डॉ० नगेन्द्र ने लिखा है कि– ‘गुलेरी जी की कहानियों का प्रमुख आकर्षण तो रस ही है. यह रस उथली रसिकता या मानसिक विलासिता का तरल द्रव्य नहीं है. जीवन के गंभीर उपभोगों से खींचा हुआ गाढ़ा रस है.’

आचार्य नन्द दुलारे वाजपेयी के अनुसार – ‘यों ‘उसने कहा था’ में घटनाएं भी हैं, संयोग भी है और रोमांटिक दृष्टि भी है. लेकिन उन सबका संघटन इस वैशिष्ट्यके साथ हुआ है और प्रेम, कर्तव्य और आत्मबलिदान का पारस्परिक संघर्ष का इतना असाधारण और सम्वेदनात्मक रूप में हुआ है कि कहानी नयी हो जाती है.’

डॉ० श्याम सुन्दर दास ने गुलेरी के साहित्य को अमूल्य रत्न माना है  क्योंकि गुलेरी ने अपनी कहानियों में पात्रों के भाव, परिस्थिति में सजीवता का समावेश किया है.

मधुरेश ने लिखा है कि – ‘उसने कहा था’ वस्तुतः हिंदी की पहली कहानी है, जो शिल्प विधान की दृष्टि से हिंदी कहानी को एक झटके में प्रौढ़ बना देती है.प्रेम, बलिदान, और कर्तव्य की भावना से अनेक कहानियाँ लिखी गयी है किन्तु यह कहानी अपनी मार्मिकता और सघन गठन के कारण आज भी अद्वितीय बनी हुयी है. हिंदी कहानी के प्रारंभ काल में ही ऐसी श्रेष्ठ रचना का प्रकाशित होना एक महत्वपूर्ण घटना है.’
पं० विनोद शंकर व्यास ने मधुकरी की भूमिका में लिखा है कि- ‘1915 ई० में ‘उसने कहा था’ कहानी ने विद्वानों को चकित कर दिया.... हिंदी कहानियो में आज तक इसके जोड़ की दूसरी कहानी नहीं निकली.... इस कहानी का शीर्षक ही बहुत आकर्षक है. हिंदी में यह पहली वास्तविक कहानी है. इस कहानी के सब अंग वर्तमान में है जो इस कहानी को पढ़ेगा वह जीवन भर इसे भूल नहीं पायेगा.’

Thursday, June 23, 2022

प्रेमचन्द

1.प्रेमचन्द के अन्तिम उपन्यास और कहानी का नाम लिखिए

2- "आजकल धर्म तो धूर्तों का अड्डा बना हुआ है। इस निर्मल सागर में एक-से-एक मगरमच्छ पड़े हुए हैं। भोले-भाले भक्तों को निगल जाना उनका काम है।" उक्त कथन किसने किससे कहा है?

3-"कर चुके दूसरा उपाय! जरा सुनूं तो कौन-सा उपाय करोगे?.... मर-मर काम करो, उपज हो तो बाकी दे दो, चलो छुट्टी हुई।"उक्त कथन किसने किससे कहा?

4- दो बैलों की कथा में प्रेमचंद ने गधे के किन स्वभाव गत विशेषताओं के आधार पर उसके प्रति रूढ़ अर्थ मूर्ख का प्रयोग ना कर किस अर्थ की ओर संकेत किया है?

5- हामिद के चरित्र की कोई दो विशेषताएँ बताइए।

6- "लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है” उक्त कथन किसने किससे कहा है?


7- हामिद के पिता की मृत्यु किस कारण हुई थी? बुढी अमीना ने हामिद को उसके माता-पिता के बारे में क्या बताया था?

8-घास तो आपके अब्बा जान छीलते होंगे| यहां तो पीढ़ियोंसे शतरंज खेलते चले आ रहे हैं "| यह कथन किसका है और किस ओर संकेत करता है?

9-"तकदीर की खूबी है, मजूरी हम करे मज़ा दूसरे लूटें"उक्त कथन किस कहानी के किस पात्र का है?

10-विश्व प्रसिद्ध हिंदी व उर्दू के कथाकार मुंशी प्रेमचंद की तुलना किससे की गई है?



10×3=30

1- प्रेमचन्द के अनुसार साहित्य का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

2- कर्बला नाटक की मूल सम्वेदना पर प्रकाश डालिये?

3-सेवादन के स्त्री पत्रों पर चर्चा कीजिये।

4- शतरंज के खिलाड़ी कहानी के माध्यम से प्रेमचन्द किस और संकेत कर रहे हैं?

5- पूस की रात कहानी की मूल समस्या पर चर्चा कीजिये।

6- ईदगाह कहानी के माध्यम से प्रेमचन्द ने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर व्यंग्य किया है। इस कथन की उदाहरण सहित पुष्टि कीजिये।

5×3=15
1- "दो बैलों की कथा" कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति विषयक मूल्य उभर कर आए हैं ? 

2- हामिद ने चिमटे की उपयोगिता को सिद्ध करते हुए क्या-क्या तर्क दिये?

3-"दोनों खेत की दशा देख रहे थे। मुन्नी के मुख पर उदासी छाई थी, पर हल्कू प्रसन्न था।" मुन्नी की उदासी और हल्कू के प्रसन्नता का क्या कारण था?

4-पंचपरमेश्वर कहानी में निहित सन्देश पर प्रकाश डालिये।

5-सेवासदन उपन्यास में प्रेमचन्द ने समाज की किन समस्याओं को उजागर किया है?

Sunday, June 19, 2022

नशा

Thursday, June 16, 2022

पत्रकारिता प्रश्न पत्र

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 10×2=20

1.पत्रकारिता का मूल तत्व क्या है?
2- प्रेमचन्द ने पत्रिकाओं में लेखन की शुरुआत कैसे की और उसका प्रकाशन कहाँ हुआ?
3-भारत में अखबारी पत्रकारिता की शुरुआत कब और किस पत्र से हुई ?
4-अज्ञेय द्वारा सम्पादित किन्ही दो पत्रिकाओं के नाम  लिखें
5- हिंदी प्रदेश से निकलने वाला पहला  पत्र कौन था और किसके संपादन में निकला था ?
6-भारत का पहला प्रेस कब और कहाँ कायम  हुआ था?
7-1921मे से “किसान” साप्ताहिक पत्र निकालना शुरू हुआ था इसके संपादक कौन थे। 
8-प्रभात खबर कोलकाता के सम्पादक कौन है?
9- सन्मार्ग के सम्पादक के नाम बताएं?
10-पत्रकारिता लोकतंत्र का कौनसा स्तंभ है? पत्रकारिता के कोई दो प्रकार लिखिए

आलोचनात्मक प्रश्न:-10×3=30

1. साहित्यिक पत्रकारिता में अनुवाद की भूमिका पर प्रकाश डालिए।

2- लघु पत्रकारिता पर विस्तार से चर्चा करें।

3- प्रेमचन्दयुगीन पत्रकारिता में राष्ट्रीय चेतना पर प्रकाश डालिये।

4-भारतेंदु युगीन पत्रकारिता पर प्रकाश डालिये।

टिप्पणी लिखें- 5×3=15

1- पीत पत्रकारिता से आप क्या समझते हैं।

2- हिंदी प्रदीप पर टिप्पणी कीजिये

3- बालाबोधिनी पत्रिका पर चर्चा कीजिये

Thursday, July 29, 2021

सूरदास का वात्सल्य वर्णन

वृहत्   हिन्दी   कोश ’   के   अनुसार , ‘ वात्सल्य ’   के   कई   अर्थ   हैं ,  जैसे   ‘’ प्रेम ,  स्नेह ,  संतान   के   प्रति   माता - पिता   का   स्नेह ,  एक   भाव।   कुछ   आचार्य   ‘ वात्सल्य   रस ’  को   दसवाँ   रस   मानते   हैं। 
‘ हिन्दी   साहित्यकोश  ( भाग - एक ) ’  के   अनुसार , ‘’ वात्सल्य   शब्द   ‘ वत्स ’  से   व्युत्पन्न   और   पुत्रादिविषयक   रति   का   पर्याय   है।   प्राचीन   आचार्यों   ने   ‘ वात्सल्य   रस ’  न   लिखकर   ‘ वत्सल   रस ’  लिखा   है   और   वात्सल्य   को   इसका   स्थायी   भाव   माना   है। 
आचार्य   विश्वनाथ   ने   वात्सल्य   का   लक्षण   देते   हुए   कहा   है -  “ स्फुटं   चमत्कारितया   वात्सलं   च   रसं   विदुः।   स्थायी   वत्सलास्नेहः   पुत्रालम्बनं   मतम्।  “ अर्थात्   प्रकट   चमत्कार   होने   के   कारण   वत्सल   को   भी   रस   माना   है।   वात्सल्य   स्नेह   इसका   स्थायी   भाव   होता   है   तथा   पुत्रादि   आलम्बन।   बाल - सुलभ   चेष्टाओं   के   साथ - साथ   उसकी   विद्या ,  शौर्य ,  दया   आदि   विशेषताएँ   उद्दीपन   हैं।   आलिंगन ,  अंग   स्पर्श ,  सिर   का   चूमना ,  देखना ,  रोमांच ,  आनंदाश्रु   आदि   अनुभाव   हैं।   अनिष्ट   की   आशंका ,  हर्ष ,  गर्व   आदि   संचारी   भाव   माने   जाते   हैं। 
आचार्य   भोजराज   के   अनुसार ,  रसराज   सिद्ध   करने   के   प्रसंग   में   अन्य   रसों   की   गणना   करते   हुए   उनकी   संख्या   ‘ वात्सल्य   रस ’  को   मिलाकर   दस   मानी   जा   सकती   है। 11   इससे   ज्ञात   होता   है   कि   उनके   समय   तक   नौ   रसों   के   समकक्ष   वत्सल   को   भी   मान्यता   प्राप्त   हो   चुकी   थी।   अभिनव   गुप्त   के   मतानुसार   वात्सल्य   भाव   मात्र   है   और   उसकी   रस   रूप   में   स्वतंत्र   सत्ता   नहीं   मानी   जानी   चाहिए।  आचार्य   मम्मट   के   अनुसार -  ‘‘ जिस   रस   का   स्थायी   भाव   स्नेह   हो   उसकी   प्रेयांस   कहते   हैं   और   इसी   का   नाम   वात्सल्य   है। ” 
सूरदास   द्वारा   इस   वात्सल्य   भाव   का   इतना   विस्तार   दिया   गया   है   कि   ‘ सूरसागर ’   को   दृष्टि   में   रखते   हुए   वात्सल्य   को   रस   न   मानना   विडम्बना - सा   प्रतीत   होता   है।   ‘ हरिऔध ’  ने   मूलतः   इसी   आधार   पर   वात्सल्य   को   रस   सिद्ध   किया   है।   कृष्ण   लीला   के   अन्तर्गत   सूर   का   वात्सल्य   वर्णन   रसत्व   प्राप्ति   के   लिए   अपेक्षित   सभी   अंगोपांगों   को   अपने   में   समाविष्ट   किये   हैं।   ‘ सूरसागर ’  में   नंद   यशोदा   तथा   अन्य   वयस्क   गोपियों   का   बाल   कृष्ण   के   प्रति   प्रेम ,  आकर्षण ,  खीझ ,  व्यंग्य ,  उपालंभ   आदि   सब   कुछ   वात्सल्य   रस   की   ही   सामग्री   है।   कृष्ण   का   सौन्दर्य   वर्णन   तथा   बाल - क्रीड़ाओं   का   सूक्ष्म   मनोवैज्ञानिक   चित्रण   भी   इसी   के   अन्तर्गत   आता   है।   शृंगार   रस   की   तरह   वात्सल्य   के   भी   संयोग   और   वियोग   के   आधार   पर   दो   भेद   किये   हैं।
यदि   गंभीरता   से   देखा   जाए   तो   जीवन   का   मूलाधार   प्रेम   है।   यह   प्रेम   संसार   में   पशु ,  पक्षी ,  मानव   आदि   सभी   प्राणियों   में   पाया   जाता   है   और   इसके   विभिन्न   रूप   दृष्टिगोचर   होते   हैं।   कहीं   यह   समवयस्कों   में   मैत्री   या   सखा   भाव   के   रूप   में   दिखाई   देता   है   तो   कहीं   पति   और   पत्नी   के   मध्य   दाम्पत्य - भाव   के   रूप   में   दिखाई   देता   है।   इसी   तरह   वात्सल्य   भाव   प्रेम   का   एक   वह   प्रकार   है ,  जिसमें   किसी   छोटे   व्यक्ति   के   प्रति   निश्छल   एवं   निष्कपट   प्रेम   की   भावना   रहती   है।   वात्सल्य   ही   प्रेम   की   अत्यंत   निर्मल   एवं   पवित्र   दशा   है।   इसमें   सहज ,  सुकुमार   बालक   की   सामाजिक   चेष्टाओं ,  कौतुक   क्रीड़ाओं   एवं   अटपटे   कार्यों   का   प्राधान्य   रहता   है।   परिजन   एंव   पुरजन   बालक   की   चेष्टाओं ,  क्रीड़ाओं ,  कौतुकों   को   देख - देखकर   आनंद   विभोर   हो   जाते   हैं   और   अपने   आपको   भूल   जाते   हैं।
महाकवि   सूरदास   ने   वात्सल्य   भाव   का   वर्णन   अत्यंत   मार्मिकता   एवं   गंभीरता   से   किया   है।   उनके   इस   वर्णन   में   कवि   की   गहन   अनुभूति   दिखाई   देती   है।   पाश्चात्य   क्रोंचे   के   अनुसार   ‘ अनुभूति   ही   अभिव्यक्ति   है   और   अभिव्यक्ति   ही   काव्य   है। ’   हिन्दी   विद्वानों   के   अनुसार   सूर   का   वात्सल्य - वर्णन   हिन्दी - साहित्य   के   क्षेत्र   में   सर्वथा   अनुपम   एवं   अद्वितीय   है।   आचार्य   रामचन्द्र   शुक्ल   के   मतानुसार -  ‘‘ सूरदास   बाल - हृदय   का   कोना - कोना   झांक   आए   हैं। ”  उन्होंने   अपनी   बंद   आँखों   से   जो   वात्सल्य   वर्णन   किया   है।   वह   अद्वितीय   है।   आगे   आने   वाले   कवियों   की   शृंगार   और   वात्सल्य   की   उक्तियाँ   सूर   की   जूठन - सी   जान   पड़ती   हैं।   डॉ .  रामकुमार   वर्मा   ने   बाल - कृष्ण   के   शैशव   में ,  श्रीकृष्ण   के   मचलने   में ,  माँ   यशोदा   के   दुलार   में   हम   विश्वव्यापी   माता - पुत्र   का   प्रेम   देख   सकते   हैं।  आचार्य   हजारी   प्रसाद   द्विवेदी   ने   लिखा   है -  ‘‘ यशोदा   के   बहाने   सूरदास   ने   मातृ - हृदय   का   ऐसा   स्वाभाविक ,  सरल   और   हृदयग्राही   चित्र   खींचा   है   कि   आश्चर्य   होता   है। ”  डॉ .  हरवंश   लाल   शर्मा   के   अनुसार , ‘‘ सूर   का   वात्सल्य   भाव   विश्व - साहित्य   में   अपना   विशेष   स्थान   रखता   है। ”   डॉ .  द्वारिका   प्रसाद   सक्सेना   के   अनुसार , ‘‘ इसमें   कोई   संदेह   नहीं   कि   सूर   ने   श्रीकृष्ण   की   बाल - सुलभ   चेष्टाओं ,  मनोहारिणी   लीलाओं   एवं   रमणीय   बाल   क्रीड़ाओं   का   ऐसा   हृदयग्राही   एवं   प्रभावशाली   वर्णन   किया   है ,  जिसे   पढ़कर   एवं   सुनकर   हृदय   हठात्   उस   ओर   अकुर्षित   हो   जाता   है। ”    वे   आगे   लिखते   हैं -  ‘‘ वास्तव   में   बाल - सुलभ   चेष्टाओं   के   मनोमुग्धकारी   चित्रों   का   जितना   बड़ा   भंडार   सूर - सागर   में   विद्यमान   है ,  उतना   अन्यत्र   कहीं   भी   दिखाई   नहीं   देता।   सूर   के   इन   चित्रों   में   विविधता   है।   आकर्षण   है ,  रमणीयता   है   और   स्वाभाविकता   है ,  जिसके   फलस्वरूप   कोई   भी   अन्य   कवि   सूर   के   वात्सल्य - वर्णन   की   समानता   नहीं   कर   सका   है। ” 
सूरदास   का   वात्सल्य - वर्णन   अत्यंत   विशद्   एवं   गंभीर   है।   इसका   सम्यक्   अध्ययन   करने   के   लिए   इसे   दो   भागों   में   विभक्त   किया   जा   सकता   है -  1.  वात्सल्य   का   संयोग   पक्ष   2.  वात्सल्य   का   वियोग   पक्ष।

वात्सल्य   का   संयोग   पक्ष

वास्तव   में   सूरदास   बाल - मनोविज्ञान   के   इतने   बड़े   पारखी   थे   कि   उनके   बाल - वर्णन   में   बाल - स्वभाव   की   एक   भी   बात   छूटने   नहीं   पाई   है।   उन्होंने   कृष्ण   की   बाल - लीलाओं   की   जैसी   मनोहर   झांकी   प्रस्तुत   की   है ,  वैसी   झांकी   विश्व - साहित्य   की   किसी   भी   भाषा   में   मिलनी   संभव   नहीं   है।   इसीलिए   बाल - वर्णन   के   लिए   विश्व   में   अद्वितीय   कवि   सिद्ध   हुए   हें।   चक्षुविहीन   सूर   ने   बालक   कृष्ण   की   जिन   सूक्ष्मातिसूक्ष्म   मनोवृत्तियों   के   दर्शन   किए   हैं   तथा   हूबहू   उनके   चित्र   अपने   पदों   में   अंकित   किए   हैं ,  वह   एक   कुशल   चित्रकार   के   द्वारा   भी   संभव   नहीं   है।   बालक   कृष्ण   की   लीलाओं   का   उन्होंने   ऐसा   कलापूर्ण   चित्रण   किया   है   कि   उसे   पढकर   सहृदय   पाठक   झूम   उठता   है।   ‘ सूरसागर ’  में   लगभग   सात   सौ   पद   इसी   संदर्भ   में   रचे   गये   हैं।   सूर   ने   बालकों   की   सहज   मनोवृत्तियाँ   के   स्वाभाविक   चित्र   अंकित   करते   हुए   वात्सल्य   के   संयोग   पक्ष   का   बड़ा   ही   मार्मिक   एवं   मनोहारी   वर्णन   किया   है ,  जो   इस   प्रकार   है -
1. स्वभाविक   वेशभूषा   का   वर्णन
सूरदास   ने   बालक   कृष्ण   की   रूप   माधुरी   की   दिव्य   एवं   अलौकिक   चित्रों   द्वारा   बड़ी   ही   सजीवता   के   साथ   अंकित   किया   है।   बालक   कृष्ण   की   वेशभूषा   बड़ी   सरस ,  स्वाभाविक   एवं   चित्ताकर्षक   है।   यथा -
हरिजू   की   बाल - छवि   कहौं   बरनि।
सकल   सुख   की   सींव   कोटि   मनोज   सोभा   हरनि।
X       X       X       X
सोभा   कहत   नहीं   आवै।
अंचवत   अति   आतुर   लोचन - पुट   मन   न   तृप्ति   कौ   पावै।। 
वास्तव   में   कृष्ण   की   बाल - छवि   अनुपम   एवं   अद्वितीय   है।   ‘ देख   री   देख   आनंद - कंद ’ , ‘ सखि   री   नदनंदन   देखु ’ , ‘ वरनो   बाल - वेष   मुरारि ’   आदि   पदों   में   सूर   ने   कृष्ण   के   अलौकिक   एवं   अद्भुत   रूप   की   रमणीय   झाँकी   अंकित   की   है।
2. बालोचित   चेष्टाओं   एवं   क्रीड़ाओं   का   वर्णन
सूरदास   ने   श्रीकृष्ण   की   बाल - सुलभ   चेष्टाओं   एवं   विविध   क्रीड़ाओं   के   अत्यंत   स्वाभाविक   एवं   मनोमुग्धकारी   चित्र   अंकित   किये   हैं ,  जिनमें   कहीं   कृष्ण   घुटनों   के   बल   आँगन   में   चल   रहे   हैं ,  वहीं   मुख   पर   दधि   लेपकर   दौड़   रहे   हैं ,  कहीं   अपने   प्रतिबिम्ब   को   मणि - खंभों   में   निहार   रहे   हैं ,  कहीं   अपने   पैर   का   अंगूठा   चूस   रहे   हैं   तो   कहीं   हँसते   हुए   किलकारी   भर   रहे   हैं।   बालक   कृष्ण   अपना   हाथ   माता   को   पकड़ाते   हैं   तथा   डगमगाते   हुए   पैर   आगे   बढ़ाते   हैं।   यथा -
सिखवत   चलन   जसोदा   मैया।
अरबराई   कर   पानि   गहावत ,  डगमगाइ   धरनी   धरै   पैया।। 
बालक   कृष्ण   मक्खन   खाते   हुए   तथा   धूल   में   घुटनों   के   बल   चलते   हुए   बड़े   सुंदर   दिखाई   देते   हैं -
सोभित   कर   नवनीत   लिए।
घुटरुनि   चलत   रेनु - तन   मंडित   मुख   दधि   लेप   किए।
चारु   कपोल ,  लोल   लोचन ,  गोरोचन ,  तिलक   दिए।। 
सूर   ने   बाल - कृष्ण   की   बाल - सुलभ   क्रीड़ाओं   के   अनेक   चित्र   अंकित   किए   हैं।   पालने   में   शयन    करते   समय   बालक   कृष्ण   की   स्वाभाविक   बाल - चेष्टाएँ   द्रष्टव्य   हैं -
कर   पग   गहि ,  अंगूठा   मुख   मेलत।
प्रभु   पौढ़े   पालने   अकेले ,  हरषि   हरषि   अपने   रंग   खेलत।। 
बालक   कृष्ण   की   किलकारी   भरी   हँसी   एवं   मणि - जटित   आँगन   में   अपने   प्रतिबिम्ब   को   पकड़ने   के   लिए   दौड़ते   समय   का   चित्र   भी   बड़ा   ही   हृदयग्राही   बन   पड़ा   है -
किलकत   कान्ह   छुटुरुवनि   धावत।
मनिमय   कनक   नंद   के   आँगन   बिम्ब   पकरिबे   धावत।। 
3. बाल   मनोभावों   एवं   अन्त :  प्रकृति   का   चित्रण
सूर   ने   बाल - कृष्ण   के   हृदयस्थ   मनोभावों ,  बुद्धि - चातुर्य ,  स्पर्धा ,  खीझ ,  अपराध   करके   उसे   छिपाने   तथा   उसके   बारे   में   कुशलता   के   साथ   सफाई   देने   की   प्रवृत्ति   आदि   के   बड़े   मनोहारी   चित्र   अंकित   किये   हैं।   बालक   कृष्ण   दूध   पीने   में   आनाकानी   करते   हैं   और   माता   यशोदा   उसे   फुसलाकर   दूध   पिलाने   का   प्रयत्न   करती   है।   माता   यशोदा   उसे   कहती   है   कि   तुम   दूध   पी   लो ,  बलराम   की   तरह   तुम्हारी   चोटी   भी   बढ़   जाएगी।   दूध   पीते   हुए   बाल - कृष्ण   कहते   हैं -
मैया   कबहि   बढ़ेगी   चोटी।
किती   बार   मोहि   दूध   पिवत   भई ,  यह   अजहूँ   है   छोटी।।
तू   जो   कहति   बल   की   बैनी   ज्यों ,  हवै   है   लांबी   मोटी।।
काँचो   दूध   पिवावत   पचि - पचि   देत   न   माखन   रोटी।। 
दूसरा   चित्र   बाल - कृष्ण   की   बात - सलभ   सफाई   का   है।   कृष्ण   ने   मक्खन   चुराकर   खा   लिया   है   और   वे   रंगे   हाथों   पकड़े   भी   गए   हैं ,  क्योंकि   उनके   मुख   पर   मक्खन   लगा   हुआ   है।   माता   यशोदा   के   डाँटने   पर   बालकृष्ण   मधुर   सफाई   देते   हुए   कहते   हैं -
मैया   मैं   नहिं   माखन   खायो।
ख्याल   परै   ये   सखा   सबै   मिली   मेरे   मुख   लपटायौ।।
देखि   तु   ही   सींके   पै   भाजन   ऊँचे   धरि   लटकायौ।।
तुही   निरख   नान्हे   कर   अपने   मैं   कैसे   करि   पायो।। 
सूर   ने   बाल - सुलभ   खीझ   का   भी   चित्रण   किया   है।   बलराम   ने   कृष्ण   को   चिढ़ा   दिया   है   कि   तू   नंद   और   यशोदा   का   पुत्र   नहीं   है ,  तुझे   तो   मोल   खरीदा   गया   है ,  क्योंकि   नंद - यशोदा   तो   गोरे   हैं   और   तू   काला   है।   इस   बात   पर   कृष्ण   के   हृदय   में   खीझ   उत्पन्न   होती   हे ,  उसका   चित्ताकर्षक   वर्णन   सूर   ने   इस   प्रकार   किया   है -
मैया   मोहि   दाऊ   बहुत   खिझायो।
मो   सो   कहत   मोल   को   लीनो ,  तोहि   जसुमति   कब   जायो।।
कहा   कहौं   एहि   रिस   के   मारे ,  खेलन   हौं   नहिं   जातु।।
पुनि - पुनि   कहत   कौन   है   माता ,  को   है   तुम्हारे   तातु।।
गोरे   नंद   जसोदा   गोरी ,  तुम   कत   स्याम   सरीर।।
चुटकी   दै   दै   हँसते   ग्वाल   सब ,  सिखै   देत   बलवीर।। 
4. बालकों   के   संस्कार ,  उत्सवों   एवं   समारोहों   का   वर्णन
सूर   ने   बालकों   से   सम्बन्धित   संस्कारों ,  उत्सवों   एवं   समारोहों   का   वर्णन   करते   हुए   वात्सल्य   भाव   की   अभिव्यक्ति   की   है।   नकछेदन ,  नामकरण ,  वर्षगांठ   आदि   अवसरों   पर   माता - पिता   के   हृदय   में   जो   सहज   उत्साह   एवं   स्वाभाविक   प्रेम   उमड़ने   लगता   है।   कृष्ण   की   वर्षगाँठ   के   अवसर   पर   माता -  यशोदा   कितनी   प्रसन्न   होकर   अपनी   सखियों   के   साथ   मंगलगान   कराती   हैं ,  आँगन   में   मोतियों   का   चैक   पुरवाती   है   तथा   अन्य   तैयारी   कराती   हैं -
अरी   मेरे   लालन   की   आजु   वरष   गाँठ   सबै ,
साखिन   कौं   बुलाइ   मंगल - गान   करावौं।
चंदन   आँगन   लिपाई   मुतियन   चैके   पुराई ,
उमंग   अंगनि   आनंद   सौं   तूर   बजाओ।। 
5 . गो - दोहन   तथा   गोचारण   का   वर्णन
बालक   कृष्ण   का   गो - दोहन   के   लिए   मचलना ,  गौओं   को   दुहने ,  गोचारण   के   लिए   वन   में   जाने   की   हठ   करने ,  वन   में   माता   द्वारा   छाक   भिजवाने   आदि   का   वर्णन   करके   वात्सल्य   भाव   की   सुंदर   अभिव्यक्ति   की   है।   गो - दोहन   क   लिए   हठ   करते   हुए   बालक - कृष्ण   का   वर्णन   द्रष्टव्य   है -
तनक   तनक   मोय   दोहिनी   दै   दै   री   मैया।
तात   दुहन   सीखन   कह्यौ   मोहि   धोरी   गैया।।
अटपटे   आसन   बैठिकै   गोधन   कर   लीनो।
धार   अनत   ही   देखि   कै   ब्रजपति   हँस   दीनो।।
घर   घर   तै   आई   सबै   देखनु   ब्रज   नारी।
चितै   चोरचित   हरिलियो   हँसी   गोप - बिहारी।। 
जब   बालक   कृष्ण   गो - चारण   के   लिए   वन   में   जाने   लगे   हैं ,  तब   उनके   लिए   ‘ छाक ’   की   तैयारी   करती   हुई   माता   यशोदा   का   प्रेम   कितना   उमड़ने   लगता   है -
जोरति   छाक   प्रेम   सों   भैया।
ग्वालनि   बोलि   लए   अधजेंवत   उठि   धाय   छोउ   भैया।।
भूखे   गए   आजु   दोउ   मैया   आपहि   बोलि   मंगाई।
सब   माखन   साजो   दधि   मीठो   मधु   मेवा   पकवान।।
‘ सूर ’   स्याम   को   छाक   पठावति   कहति   ग्वाल   सों   जान।। 

वात्सल्य   का   वियोग - पक्ष

सूर   ने   शृंगार   रस   की   भाँति   वात्सल्य   के   वियोग   पक्ष   का   भी   अत्यंत   हृदयद्रावक   चित्रण   किया   है।   यथा -
1. श्रीकृष्ण   के   मथुरा - गमन   पर  -
वियोग   वात्सल्य   की   सबसे   सुंदर   झलक   श्रीकृष्ण   के   मथुरा - गमन   पर   अंकित   की   गई   है।   श्रीकृष्ण   के   मथुरा   जाने   का   समाचार   पाते   ही   माता   यशोदा   के   हृदय   में   वात्सल्य   का   स्त्रोत   इस   तरह   उमड़   पड़ता   है   और   माता   का   रोम - रोम   यह   पुकार   उठता   है -
है   कोई   ब्रज   में   हितु   हमारो ,  चलत   गोपालहि   राखै।
कहा   करे   मेरे   छगन   मगन   को ,  नृप   मधुपुरी   बुलायौ।
सुफलक   सुत   मेरे   प्राण   हनन   को   काल   रूप   होई   आयौ।। 
2. मथुरा   से   नंद   के   अकेले   लौटने   पर
सूर   ने   यशोदा   के   मातृ - हृदय   की   वात्सल्यमयी   झाँकी   तन्मयता   के   साथ   अंकित   की   है ,  जिस   समय   नंद   अकेले   ही   मथुरा   से   लौटते   हैं   और   माता   यशोदा   उन्हें   द्वार   पर   अकेला   खड़ा   देखकर   क्षोभ   के   मारे   आकुल   हो   उठती   है।   उस   क्षण   माता   यशोदा   का   हृदय   से   वात्सल्य   रस   फूट   पड़ता   है।   वे   अपने   प्रिय   पुत्र   के   अभाव   में   एक   सहज   टीस ,  स्वाभाविक   व्याकुलता   तथा   व्यथा   से   परिपूर्ण   होकर   अपने   पति   नंद   को   फटकार   उठती   है -
जसुदा   कान्हा   कान्ह   के   बूझै।
फूटि   न   गई   तुम्हारी   चारों   कैसे   मारग   सूझै।।
छांडि   स्नेह   चले   मथुरा ,  कत   दौरिन   चीर   गह्यौ।
फाटि   न   गई   वज्र   की   छाती ,  कत   यह   सूल   सह्यौ।। 
3. श्रीकृष्ण   के   मथुरा   में   ही   निवास   करने   पर
वियोग   वात्सल्य   की   हृदयद्रावक   झाँकी   सूर   ने   उस   समय   अंकित   की   है ,  जिस   समय   श्रीकृष्ण   अनेक   बुलावा   भेजने   पर   भी   मधुरा   से   गोकुल   नहीं   आते   और   माता   अपने   पुत्र   के   योग्य   रुचिकर   वस्तुओं   को   नित्य   अपने   सामने   रखी   हुई   देखती   है।   उस   समय   माता   के   हृदय   में   कितनी   पीड़ा   होती   है ,  कितनी   टीस   उठती   है   और   उसके   उद्गारों   में   वियोग   वात्सल्य   उमड़ता   दिखाई   देता   है -
जद्यपि    मन   समुझावत   लोग।
सूल   होत   नवनीत   देखि ,  मेरे   मोहन   के   मुख   जोग।।
माता - यशोदा   रात - दिन   पागल - सी   रहती   है।   उसे   ब्रज   काटने   को   दौड़ता   है।   उसे   नित्य   प्रति   अपने   लड़ेते   लाल   के   खान - पान ,  रहन - सहन   आदि   की   चिंता   सताती   है।   यथा -
निसि   बासर   छतियाँ   ले   लाऊँ ,  बालक   लीला   गाऊँ।
वैसे   भाग   बहुरि   कब   ह्वै   हैं ,  मोहन   गोद   खिलाऊँ।। 
अपनी   वियोगपूर्ण   वात्सल्य   पीड़ा   से   व्याकुल   होकर   देवकी   से   कहती   है -
संदेसों   देवकी   सौं   कहियौ।
हौं   तो   धाय   तुम्हारे   सुत   की ,  दया   करत   ही   रहियौ।
प्रात   होत   मेरे   लाल   लडैते ,  माखन   रोटी   भावै।
जोई   जोई   मांगत   सोई   सोई   देती ,  क्रम   क्रम   करि   कै   हाते।
सूर   पथिक   सुनि   मोहि   रैन - दिन   बढ्यो   रहत   उर   सोच।। 
इस   प्रकार   वात्सल्य   का   बड़ा   ही   हृदयहारी   वर्णन   सूर   ने   किया   है   जिसमें   बालोचित   चेष्टाओं   एवं   क्रीड़ाओं   के   अतिरिक्त   मातृ - हृदय   की   भावुकता   की   मनोरम   अभिव्यक्ति   हुई   है।   वस्तुतः   सूरदास   के   उक्त   वात्सल्य   वर्णन   में   तन्मयता   है ,  स्वाभाविकता   है ,  मनोवैज्ञानिकता   है ,  सहज   आकर्षण   है।   वास्तव   में   सूरदास   बाल - प्रकृति   एवं   बाल   मनोवृत्तियों   के   कुशल   चितेरे   हैं।   यह   निर्विवाद   सत्य   है   कि   सूरदास   वात्सल्य   के   सर्वश्रेष्ठ   कवि   हैं।