Showing posts with label साहित्य. Show all posts
Showing posts with label साहित्य. Show all posts

Wednesday, July 20, 2022

हिन्दी साहित्य और दलित विमर्श शोध निबन्ध | प्रो. रमा

 

हिन्दी साहित्य और दलित विमर्श

शोध निबन्ध | प्रो. रमा

दलित साहित्य वर्तमान का ऐसा विमर्श बन चुका है जिसका अध्ययन किए बिना सम्पूर्ण हिन्दी साहित्य को समझना ग़लत होगा। भारी संख्या में इस दिशा में लेखन के लिए प्रेरित होना यह बताता है कि यहाँ भी कम चेतना नहीं है बस बोलने का मौक़ा नहीं दिया गया। आज दलित विमर्श हिन्दी का ही नहीं, हिन्दी प्रदेश की सीमाओं से बाहर निकालकर बड़ा स्वरूप ले चुका है, जिसका मूल उद्देश्य है दलित जीवन की बुनियादी समस्याओं को जनता के सामने लाना। सम्पूर्ण भारतीय भाषा में दलित लेखन तेज़ी से हो रहा है। ‘दलित साहित्य’ के लेखन में किस-किस को शामिल किया जाए यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दलित साहित्यकारों का मनाना है कि दलित की पीड़ाओं को वही समझ सकता है जिसने इसको भोगा है, यानि कि अनुभूति के आधार पर, जबकि दूसरा खेमा दलितों से इतर लिखे गए साहित्य को, जो दलित जीवन पर उसी भी उसमें शामिल करने की बात कर रहा है। हिन्दी साहित्य के मुख्यधारा में ‘दलित विमर्श’ का मुद्दा अस्सी के दशक में उभरा जो नब्बे तक आते-आते काफी चर्चित हो चुका था। साहित्य की बहुचर्चित पत्रिका ‘हंस’ में दलित साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा ‘जूठन’ धारावाहिक रूप मे प्रकाशित हुई जो आलोचकों और पाठकों में बहुत चर्चित हुई। 1997 में इसे राजकमल प्रकाशन ने आत्मकथा के रूप में प्रकाशित किया जो बहुत चर्चित हुआ। यहीं से दलित साहित्य, विमर्श का मुद्दा बन गया। दलित साहित्य में दलित साहित्यकार अपने जीवन के कटु अनुभवों को व्यक्त करते हैं, जिसका एक मात्र उद्देश्य यही है कि पूरी दुनियाँ यह जाने के उनके साथ क्या दुर्व्यवहार हुआ है। विख्यात दलित चिंतक कंवल भारती ने लिखा है- "दलित साहित्य से अभिप्राय उस साहित्य से है, जिनमें दलितों ने स्वयं अपनी पीड़ा को रूपायित किया है, अपने जीवन-संघर्ष में जिस यथार्थ को भोगा है, दलित साहित्य उनका उसी की अभिव्यक्ति का साहित्य है। यह कला के लिए कला का नहीं, बल्कि जीवन का और जीवन की जिजीविषा का साहित्य है।"1

हिन्दी साहित्य में दलित जीवन की समस्याओं को साहित्य में आरंभ से उठाया जा रहा है। आज़ादी से पहले प्रेमचंद, निराला, यशपाल आदि कहानीकारों ने अपनी रचनाओं में हाशिए के समाज के पक्ष में मज़बूती से लिखा। आज़ादी के बाद जब भारतीय समाज की तस्वीर काफ़ी बदली मार्कण्डेय, अमरकांत, राजेन्द्र यादव, नैमिशराय, ओम प्रकाश वाल्मीकि, पुन्नी सिंह, प्रेम कपाड़िया, डॉ. दयानंद बटोही, डॉ. तेज सिंह, बाबूलाल खंडा, रामचंद आदि चर्चित रचनाकार हैं। महिला कथाकारों में उषा चन्द्रा, रमणिका गुप्ता, रजत रानी ‘मीनू’, मैत्रेयी पुष्पा, सुभद्रा कुमारी जैसे रचनाकार इसमें शामिल होकर मज़बूत लेखन किया। प्रेमचंद पहले ऐसे साहित्यकार हैं जिनकी रचनाओं में दलित जीवन को प्रमुखता से स्थान मिला है। छुआछूत, जात-पात, आडंबर, कर्म-कांड आदि का वह ख़ूब विरोध करते रहे। उनकी कहानियाँ सद्गति, कफ़न, ‘ठाकुर का कुआँ’ आदि में दलित जीवन को त्रासदी को बहुत गहराई से अभिव्यक्त किया गया है और साथ ही उनके साथ अन्याय करने वाले ब्राह्मणवादी विचारधारा के लोगों को भी आड़े हाथों लिया है। ‘सदगति’ में प्रेमचंद ने जहाँ चमारों पर हो रहे शोषण और अत्याचार का मार्मिक चित्रण किया है वहीं ‘पूस की रात’, ‘कफ़न’ में दलित प्रतिरोध को साफ़-साफ़ महसूस किया जा सकता है। हालाँकि दलित साहित्यकार प्रेमचंद को दलित साहित्य के दायरे में लाना पसंद नहीं करते क्योंकि उनका मानना है कि प्रेमचंद ने कभी भी दलित जीवन की पीड़ाओं को नहीं झेला- “दलित साहित्य में प्रेमचंद की परम्परा नहीं चलने वाली है। दलितों के बारे में प्रेमचंद का सत्य चिड़िया की आँख से देखा हुआ सत्य था। आज दलित अपने अनुभव से गुज़र कर लिख रहा है।  दलितों को जो मज़बूती मिली है वह धर्मवीरजी और आम्बेडकरजी से मिली है। जब डॉ.आम्बेडकर ने दलितों के लिए मंदिरों के दरवाज़े खोलने की लड़ाई लड़ी तब भी प्रेमचंद आम्बेडकर के साथ नहीं गाँधी के साथ खड़े थे। बाद में डॉ. आम्बेडकर ने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ़ इतनी थी कि दलित भी भारतीय हिन्दू समाज का हिस्सा हैं इसलिए उन्हें भी मन्दिर जाने का हक़ होना चाहिए।”2    

 प्रेमचंद के बाद सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का उपन्यास ‘चतुरी चमार’, ‘बिल्लेसुर बकरिहा’, ‘कुल्लीभाट’ आदि रचनाएँ दलित चेतना से परिपूर्ण हैं। उनकी कविता ‘वह तोड़ती पत्थर’ हिन्दी कविता के इतिहास का मील का पत्थर है। इसके साथ ही यशपाल की कहानी ‘परदा’, राहुल सांकृत्यायन की ‘पुजारी’, ‘प्रभा और सुमेर’ भी दलित जीवन की अभिव्यक्ति करती हैं। 

दलित साहित्य को तीन स्तरों पर समझा जा सकता है। पहला भोगे हुए यथार्थ के आधार पर। दूसरा उनका लिखा गया जो साहित्य नहीं है। तीसरा स्तर विचारधारा का है। क्या प्रगतिशील होकर दलित साहित्य लिखा जा सकता है? हालाँकि यह सवाल बहुत उलझा हुआ है और बुनियादी भी है। क्योंकि विचारधारा के स्तर पर तो दलित साहित्यकार व आलोचक, चिंतक प्रगतिशील यानी मार्क्सवाद का भी बहुत महत्व नहीं हैं क्योंकि उनका मानना है कि इसमें अधिकतर सवर्ण लोग ही हैं। विख्यात दलित साहित्यकार माता प्रसाद का मानना है कि- "दलित साहित्य वह साहित्य है जिसमें वर्ण समाज में सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक दृष्टि से दलित, शोषित, उत्पीड़ित, अपमानित, उपेक्षित, तिरस्कृत, वंचित, निराश्रित, पराश्रित, बाधित, अस्पृश्‍य और असहाय है, पर साहित्य की रचनाएँ हैं, वही दलित साहित्य की श्रेणी में आता है। इसमें बंधनों में जकड़ी स्त्रियाँ, बंधुआ मजदूर, दास, घुमन्तू जातियाँ, अनुसूचित जातियाँ और अनुसूचित जनजातियाँ आती हैं। दलित साहित्य वेदना, चीख और छटपटाहट का साहित्य है।"3 

दलित साहित्य का विस्तार हिन्दी साहित्य में आने के बाद ही हुआ। ‘अपने-अपने पिंजरे’ ‘मैं भंगी हूं’, ‘जूठन’, ‘तिरस्कृत’, ‘दोहरा अभिशाप’, मुर्दहिया, मणिकणिका, जूठन भाग दो आदि आत्मकथाओं ने साहित्य प्रकाशित होते ही सबका ध्यान अपनी तरफ़ खींचा। दलित लेखन का आरंभ सबसे पहले मराठी भाषा में ही हुआ, जिसका आधार आंबेडकर की वैचारिकी और उनका जीवन संघर्ष है। मराठी भाषा में दो सौ से अधिक दलित आत्मकथाएँ लिखी जा चुकी हैं। हिन्दी के साथ ही अन्य भारतीय भाषाओं में आत्मकथाएँ बड़ी मात्रा में लिखी जा रही हैं। आत्मकथा पाठकों को तो अपने आपसे जोड़ा ही बल्कि उन्हें सोचने पर भी विवश किया। देश के बाहर के पाठकों ने यह महसूस किया कि विश्वगुरु कहे जाने वाले देश में कितनी अमानवीयता है। दलितों ने सिर्फ़ लेखन के मध्यम से ही पाठकों का विस्तृत संसार विकसित कर लिया। दलितों द्वारा लिखा जा रहा साहित्य सिर्फ़ अभिव्यक्ति के लिए नहीं है बल्कि एक सम्पूर्ण आंदोलन की तरह है- “दलित साहित्य का समाज बोध पाठक और श्रोता की चेतना एवं अनुभूति को प्रभावित करनेवाली गहन संवेदना से ही पूरा होता है। साहित्य पर समय और समाज का स्पष्ट प्रभाव होता है। साहित्य की रचनाओं में मनुष्य की मस्तिष्क पर पड़नेवाले जीवन और जगत की घटना और स्थितियों का ही प्रतिबिंब होता है। दलित साहित्य की मान्यता है कि कला या साहित्य को सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए कला सृजन में आगे बढ़ना चाहिए। इस दृष्टि से दलित साहित्य शुद्ध कला न होकर एक सामाजिक आंदोलन है।”4दलित लेखक समानता, सम्मान और अपनी आज़ादी के लिए लिख रहे हैं। जाति, नस्ल या रंग के आधार हो रहे भेदभाव को वह ख़त्म करना चाहता है। दलित साहित्यकार चाहता है कि समाज में धर्म, सत्ता दर्शन तथा जन्म के आधार पर किसी व्यक्ति की श्रेष्ठता घोषित न किया जाए। सम्पूर्ण रूप में देखें तो यह जाति से मुक्ति का साहित्य है- “जाति एक ऐसा राक्षस है जो आपका रास्ता काटेगा। जब तक आप इस राक्षस को नहीं मारते तब तक आप न तो कोई राजनीतिक सुधार कर सकते हैं और न ही आर्थिक सुधार कर सकते है।”5

हिन्दी साहित्य के इतिहास में कहानी की यात्रा सबसे अधिक रोमांचक और परिवर्तनशील रही है। समय और समाज की बदलती सोच ने सबसे पहले कहानी को ही बदला। बीसवीं सदी के कुछ वर्ष पूर्व ही आरंभ हुई कहानी का लोकजीवन और लोकभाषा के समन्वय से होता है। इस दौर की कहानियाँ तिलिस्मी और लोककथाओं की आंतरिक संवेदना से पूर्ण थीं। हिन्दी कहानी की यथार्थवादी यात्रा प्रेमचन्द के आगमन से आरंभ होती है। प्रेमचंद ने हिन्दी कहानी को आम जनता के द्वार पर लाकर खड़ा कर दिया। ग्रामीण जीवन की मार्मिक कथा को साहित्य में प्रस्तुति देने के कारण ही प्रेमचंद को कथा सम्राट कहा गया। प्रसाद ने ऐतिहासिक और पौराणिक पात्रों को आधार बनाकर तत्कालीन सामाजिक समस्या को जीवंत किया। उसके बाद नई कहानी, अकहानी, संचेतन कहानी, समांतर कहानी, अकहानी जैसे कहानी युगों ने कहानी की संवेदना और भाषा को कई पड़ावों की यात्रा करवाई। हिन्दी कहानी में दलित जीवन उपेक्षित रहा। दलित पात्रों का सृजन तिरस्कार भाव से हुआ। प्रेमचंद की पूस की रात कफ़न, सद्गति, दूध का दाम, ठाकुर का कुआँ, नशा, मंत्र जैसी कहानियों में दलित जीवन की विडंबनाओं को स्थान मिला ही। कफ़न और सद्गति ने दलित विमर्श में अपनी उपस्थिती दर्ज की लेकिन कुछ दलित कहानीकारों ने इसे दलित कहानी माना ही नहीं। दलित साहित्य का आरंभ 1980 के बाद आत्मकथा लेखन से हुआ। कथाकार राजेंद्र यादव ने विख्यात दलित साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की चर्चित आत्मकथा ‘जूठन’ को कई अंशों में हंस में प्रकाशित किया जिसने सम्पूर्ण भारतीय साहित्य में अपना स्थान बनाया। अस्सी के अंतिम दशक में ही दलित कहानी का आरंभ होता है जिसमें  ‘ओमप्रकाश वाल्मीकि, मोहनदास नैमिशराय, सुशीला टाकभौरे, जयप्रकाश कर्दम, श्यौराज सिंह ‘बेचैन’, रत्नकुमार सांभरिया, कालीचरण सनेही, रूपनारायण सोनकर आदि का नाम उभरकर सामने आता है। युवा कहानीकारों में अजय नावरिया  अनीता भारती, दिलीप काठेरिया, कैलाश वानखेडे आदि का नाम लिया जा सकता है। 

दलित कहानियाँ दलित जीवन को न केवल अभिव्यक्त करती हैं बल्कि अपने आस-पास के समाज का भी चित्रण करती हैं। ओमप्रकाश वाल्मीकि न केवल दलित साहित्यकार हैं बल्कि आलोचक और चिंतक भी हैं। ‘दलित साहित्य का सौंदर्यशास्त्र’ उनकी बहुचर्चित पुस्तक जिसमें वह दलित साहित्य की अंतरयात्रा को बख़ूबी समझाते हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि  दलित साहित्यकार ही दलित साहित्य लिख सकता है। वह अनुभूति पक्ष को अधिक महत्व देते हैं। ‘सलाम’ ऐसी ही कहानी है जो अनुभूति की प्रामाणिकता को प्रस्तुत करती है। वह न केवल दलित जीवन की मार्मिक अभिव्यक्ति करती है बल्कि सवर्ण मानसिकता को भी प्रस्तुत करती है। ‘सलाम’ कहानी में परंपरा का विरोध और दलित प्रतिरोध को समझा जा सकता है। इस कहानी में परंपरा अनुसार शादी होने के बाद लड़का सभी उच्च घर वालों के घर के सामने से गुज़रता है और उन्हें सलाम करता है, जिससे प्रत्येक घर से उसे कुछ न कुछ मिलता है। शहर में पढ़ा-लिखा दलित लड़का गाँव की अपमानित परंपरा का विरोध करता है और ‘सलाम’ करने नहीं जाता है जिसके कारण उसे कई तरह से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जाता है। ओमप्रकाश वाल्मीकि इस कहानी में वर्चस्व की सत्ता को न केवल ठुकराते हैं बल्कि चुनौती भी देते हैं। सदियों से दमित अस्मिताओं और पीड़ित जनसमुदाय को एक दिशा देने का प्रयास करते हैं। यह कहानी केवल दलित जाति ही की नहीं बल्कि मुस्लिम जाति के वर्ग-भेद को व्यक्त करते हैं। कहानी के अंतिम में मुस्लिम पात्र भी दलितों के साथ बुरा व्यवहार करता है। 

रूपनारायण सोनकर एक ऐसे दलित साहित्यकार हैं जिनकी रचनाएँ प्रेमचंद की रचनाओं से मुठभेड़ करने की कोशिश करती हैं। ‘गोदान’ की ही तर्ज़ पर लिखा गया इनका ‘उपन्यास’ ‘सूअरदान’ दलित साहित्य में बहुत चर्चित रहा। प्रेमचंद के ही कहानी ‘सद्गति’ नाम से लिखी सोनकर की कहानी ‘सद्गति’ कहानी सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाले कुछ कुपात्रों की कहानी है। सोनकर की यह कहानी केवल दलित समाज ही नहीं वरन सम्पूर्ण समाज में धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने तथा उसके नाम पर लोगों के हृदय में नफ़रत भरने वाले लोगों का पोल खोलती है। दलित कहानीकारों की एक विशेषता यह है कि वह सिर्फ़ समस्या नहीं उठाते हैं बल्कि उसका निदान भी प्रस्तुत करते हैं। इसी कहानी का मुस्लिम पात्र शब्बीर, जो किन्हीं कारणों से समाज में धर्म के नाम पर उन्माद फैलता है। जब उसे अपनी ग़लती का एहसास होता है तो माफ़ी भी माँगता है- “मैंने गुनाह किये हैं। मैं मानवता को भूल गया था। स्वार्थ, अंधा धर्म और मज़हब ने मुझे बिलकुल अंधा कर दिया था। हम दोनों समुदाय के लोग भाई-भाई हैं। मैंने अपने भाइयों को मारकर बहुत बड़ा अपराध किया है। मुझे सज़ा मिलनी चाहिए।”दलित कहानी समाज के फैली विसंगतियों और अराजकता को ख़त्म करने का मार्ग भी खोजती है। अम्बेडकर दलित साहित्य के आधार हैं उनकी विचारधारा ही दलित कहानियों का प्राण तत्व है। उनका साहित्य और सम्पूर्ण लेखन दलित जीवन को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए लिखा गया है। वह जाति व्यवस्था को समूल नष्ट करना चाहते थे तथा उसके नाम पर फैलाये जा रहे सांप्रदायिक परिवेश के भी ख़िलाफ़ थे। उनका मानना था- “जाति ने हालाँकि एक काम किया है। इसने हिन्दू समाज को पूरी तरह से असंगठित और अनैतिक अवस्था में ला दिया है। ...यह तो जातियों का समूह मात्र है। प्रत्येक जाति अपने अस्तित्व के प्रति सचेत है। इनका अस्तित्व जाति-व्यवस्था के जारी रहने का कुल परिणाम है। जातियाँ एक संघ भी नहीं बनातीं। कोई जाति दूसरी जातियों से जुड़ने की भी भावना नहीं रखती, सिर्फ़ हिन्दू-मुस्लिम दंगे के समय ये आपस में जुड़ती हैं।”6

दलित कहानियाँ दलित जीवन में जबरन भर दिये गए अपमान और तिरस्कार के विरोध में अपनी आवाज़ बुलंद करती हैं साथ ही दलित समाज की अपनी विसंगतियों को भी अभिव्यक्त करती हैं। दलित साहित्यकारों ने अपने समाज में फैले आडंबर और सामंतवादी मानसिकता को भी ख़त्म करने का आह्वान किया है- “दलित समाज को अपनी मुक्ति के लिए सवर्णों से ही नहीं अपितु स्वयं से ही भी संघर्ष करना पड़ेगा। यह बहुत पीड़ा दायक और मुक्ति की राह में बड़ी रुकावट है।”7

जितने भी दलित साहित्यकारों ने समाज और साहित्य में अपना सम्मानित स्थान बनाया है, सभी ने शिक्षा के बल पर यह स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा दलित समाज की बुनियाद को मज़बूत करती है। दलित साहित्यकारों ने यह प्रेरणा भी बाबा साहब से ली है। आंबेडकर दलितों को शिक्षित करनेके सभी प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध से सरकारी, ग़ैर-सरकारी संस्थाओं के साथ अपने व्यक्तिगत प्रयासों द्वारा वह उन्हें शिक्षित करना चाहते थे। शिक्षा द्वारा ही दलितों और स्त्रियों में अपने अधिकार और अस्मिता को समझने की चेतना  आयी। डाली शिक्षा द्वारा ही स्वयं के अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए एकत्र हुए। आंबेडकर कहते थे- ‘शिक्षित बनो’, ‘संगठित हो’ और ‘संघर्ष करो’ एवं ‘अप्पो दीपो भव’ अर्थात् ‘अपना दीपक स्वयं बनो’! बाबा साहब के इन्हीं शब्दों ने सदियों से शोषित दलितों के अंदर सोयी हुई उदासीनता को तोड़कर उन्हें संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। आंबेडकर का मानना था कि  “प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित किया जाना चाहिए। हर एक व्यक्ति में अपनी रक्षा की क्षमता होनी चाहिए। अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए, प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह बहुत ज़रूरी भी है।”8 

दलित समाज जान चुका है कि शिक्षा उसका बुनियादी आधार है। अभी तक तो वह मानकर चल रहा था कि शिक्षा उनके लिए है ही नहीं। जब उसे अपना अधिकार पता चला तो उसने अपने प्रति होने वाली असामनता का विरोध आरंभ किया- “आप लोग हमारे मुहल्ले के लड़कों को इस तरह डोम कहकर अलग-अलग बैठा नहीं सकते।”9

लेकिन सदियों से उनपर अत्याचार करने वाला समाज यह कब समझ पाया? उसकी सोच कब बदली? उसने उनके साथ हमेशा यही व्यवहार किया जो सदियों से करता आया है। जब दलित समाज अपना अधिकार माँगता है तो उसे गालियाँ ही सुननी पड़ती हैं- “क्यों रे क्यों दौड़ गया था रे हरामी का पिल्ला। दो-चार हाथ कस के पड़ेंगे तो जानेगा साला कि डोम लोगों को अलग-अलग क्यों बैठाया जाता है।”10 जयप्रकाश कर्दम दलित साहित्य के बड़े लेखक हैं। इनकी कहानियाँ दलित जीवन के समाजशास्त्र को बेहतर ढंग से समझाने का प्रयास करती हैं। हैं। कर्दम जी की बहुचर्चित कहानी ‘नो बार’ शिक्षित, नौकरी-पेशा दलित युवक की कहानी है जो अपनी शादी के लिए अख़बार में विज्ञापन देखता है। जिसमें से एक रिश्ता उसे पसन्द आता है। विज्ञापन में स्पष्ट है कि जाति का कोई बंधन नहीं है युवक अपनी शादी हेतु संबधित पते पर पत्र लिखता है जहाँ उसे बुलाया भी जाता है, जहाँ वह अपने कुशल व्यवहार और शिक्षित व्यवहार से लोगों का मन जीतने में सफल भी होता है लेकिन जैसे ही पता चलता है कि वह दलित है, लड़की का पिता भड़क जाता है। हालाँकि बेटी उसका पक्ष लेते हुए कहती है- “क्यों पापा, जब हम जाति-पांति को मानते ही नहीं तो” उसका पिता जवाब देता है- ‘नो बार’ का यह मतलब तो नहीं कि किसी चमार-चूहड़े के साथ...।” यह कहानी उच्च वर्ग के अंदर बैठे कुत्सित भाव की अभिव्यक्ति करता है जो ऊपर से तो प्रगतिशील होने का नाटक करते हैं लेकिन अंदर से जाहिल और जातिवादी होते हैं।दलित कहानियों में दलित साहित्यकार अपने अंदुरूनी समाजिक समस्या को भी मज़बूती से व्यक्त करता है। वैश्वीकरण के इस युग में जहाँ सम्पूर्ण विश्व ग्राम की कल्पना में तब्दील हुआ है, वहीं दलितों का शोषण बढ़ा है। डॉ. सी.बी. भारती वरिष्ठ दलित साहित्यकार हैं। उनकी कहानी ‘भूख’ बंजारा समाज की महिलाओं के हो रहे शोषण को दिखाया है। इस कहानी में पितृसत्ता की क्रूर व्यवस्था का भी चेहरा प्रस्तुत किया गया है। इस कहानी की मुख्य महिला पात्र का पिता उसे पैसों के लालच में ऐसे हाथों में बेच देता है जो उसका ग़लत प्रयोग करना चाहते हैं।

 यह दलित साहित्य की सीमा कह लें या फिर चुनौती, दलित महिलाएँ कहानी विधा में अभी बड़े स्तर पर कार्य नहीं कर पा रही है। दलित महिलाएँ आज भी पितृसत्ता, जातिवाद, अशिक्षा और ग़रीबी में अपना जीवन बिता रही हैं। समाज में उनके प्रति एक घृणा का भाव अभी भी बना हुआ है- “दलित स्त्री की निम्न स्थिति और अधीनता को गुलामी का पर्याय बनाने में पुरुष सत्ता ने मानवता को शर्मसार किया है लेकिन देश की आज़ादी दलित स्त्री को स्वाधीनता लौटने में समर्थ नहीं हो पायी। ”11

दलित महिला लेखन में कहानीकारों की कमी है। अधिकतर दलित महिलाएँ कविता विधा में लेखन कर रही हैं। वह इस दिशा में व्यापकस्तर पर प्रयास करेंगी तो निश्चय ही दलित समाज की स्त्रियों की पीड़ा यथार्थ रूप में सामने आ सकेगी। दलित स्त्रियों को आंदोलन से जोड़े बिना न साहित्य आगे बढ़ सकता है नहीं समाज। उनकी उपेक्षा  सम्पूर्ण दलित समाज की उपेक्षा है- “दलितों और स्त्रियों के अस्मिता आंदोलनों की उपेक्षा करना तो न तो किसी मानव मुक्ति की कल्पना की जा सकती है न मानव मुक्ति की वृहत्तर जीवन मूल्यों से जुड़े बिना अस्मिताओं के ये आंदोलन आने व्यापक लक्ष्य को ही पा सकते हैं।”12

दरअसल दलित साहित्य में पुरुषों ने तो अपना स्थान बना लिया है लेकिन दलित स्त्रियों के लिए उतना स्पेस नहीं मिला है। उनके द्वारा बनाए गए संगठन भी नहीं है और अगर हैं तो ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। दलित साहित्य के समाजशास्त्र को बिना महिलाओं के समझा ही नहीं जा सकता- बाबा साहब आंबेडकर स्त्रियों का बहुत सम्मान करते थे।  इस प्रकार देखें तो दलित कहानियों ने मात्र 20-25 वर्ष में ही साहित्य में अपना सम्मानजनक स्थान बना लिया है। दलित साहित्यकारों ने अपनी कहनियों में दलित जीवन की बुनियादी समस्याओं को मज़बूती से उठाते हुए उनके अधिकार और अस्मिता के प्रश्नों को भी प्रासंगिक बनाया है। आज जिस मात्रा में दलित साहित्य लिखा जा रहा है भविष्य में उसका स्वतंत्र इतिहास लिखने की आवश्यकता होगी। दलित साहित्य का सम्पूर्ण इतिहास ही उसे सही दिशा में ले जा सकता है। महिला भागीदारी को बढ़ाना बहुत आवश्यक है तभी दलित साहित्य अपने सामाजिक सरोकारों को सही मायनों में प्रस्तुत कर पाएगा। 

भारत में दलित साहित्य की गूँज छठे दशक से सुनाई देने लगी। दलित स्वर अब समस्त समाज को अपनी वाणी से परिचालित और उद्वेलित कर रहा है। आज़ादी के पश्चात् नया संविधन 1950 में लागू हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई। लोकतंत्र के अंतर्गत धर्म, जाति, लिंग और वर्ण से परे समतामूलक समाज के निर्माण और सामाजिक न्याय तक प्रत्येक भारतीय की पहुँच की आकांक्षा के साथ दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में नए भारत के लिए नए संविधान का निर्माण और इसके साथ ही एक नए युग का सूत्रपात हुआ। देखा जाए तो बीसवीं सदी के पूर्वोत्तर में भारतीय राजनीति के मंच पर सक्रिय भूमिका में डॉ. आम्बेडकर ने पहली बार समाज के एक बड़े हिस्से की लड़ाई की शुरुआत की जो दलित था, शूद्र था, अस्पृश्य था, दास की भूमिका में अमानवीय स्थितियों में जीने के लिए अभिशापित था। सामाजिक स्तर पर पूरे दलित समाज को पहली बार डॉ. आम्बेडकर ने उद्वेलित किया और उसे आंदोलनकारी भूमिका प्रदान की। बाबा साहेब ने नारा दिया था शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो- इस बोध वाक्य को दलित समाज ने अपने जीवन का मूलमंत्र बना लिया; संपूर्ण दलित साहित्य अपनी वैचारिक ऊर्जा अम्बेडकर से ही ग्रहण करता है। दलित साहित्य के समस्त विधाओं में दलितों की व्यथा कथा और अनुभवों का यथार्थ चित्रण है। 

आक्रोश और नकार दलित साहित्य के दो मुख्य मुद्दे है। सम्पूर्ण भारतीय दलित समाज की स्थिति एक जैसी है। उनके दुःख, संताप एक जैसे हैं और यही कारण है कि दलित लेखन भी अभिव्यक्ति के स्तर पर एक जैसा ही है। दलित लेखन को अगर देखा जाय तो इस क्षेत्र में काव्य सृजन अधिक हुआ है। कविताओं में, पीड़ा में डूबी भावनाओं और विरोध के रूप में प्रहारात्मक तर्क ने जनमानस को बहुत प्रभावित किया । गौरतलब है कि समस्त भारतीय कविता का मूल स्वर वर्णव्यवस्था से पीड़ित समुदाय की वेदना है, जिसकी जड़ में सदियों से सामाजिक न्याय से वंचित, अत्याचार और शोषण का इतिहास है। भारतीय दलित कविता वर्ण व्यवस्था की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक वर्चस्व के ख़िलाफ़ एक मोर्चा है। यह यातनाओं के अतीत के साथ समसामयिक जीवन और परिवेश से जुड़ने के कारण प्रासंगिक है - या यों कहें कि इसकी प्रासंगिकता और बढ़ गई है, नकार और विद्रोही स्वर के साथ-साथ परिवर्तन की तीव्र आकांक्षा को भी वाणी दे रही है।  यूँ तो कविता का इतिहास वर्षों पुराना है। विविध छंदों से होती हुई छंद मुक्त हुई कविता के कई रंग देखे जा सकते हैं। आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक हिन्दी कविता ने कई रंग बिखेरे हैं। साहित्य और समाज का संबंध मनुष्यता के विस्तार के लिए हुआ है। साहित्य शब्द का प्रचलन सातवीं-आठवीं शताब्दी से प्रारम्भ  हुआ। साहित्य का आरंभ “कविता” से हुआ। आरंभिक समय भारतीय साहित्य में कविता ही अभिव्यक्ति का माध्यम थी। साहित्यिक विधा के रूप में अन्य विधाओं का आगमन अभी नहीं हुआ था लिहाजा काव्य रूप को ही साहित्य माना गया। संस्कृत में साहित्य के स्थान पर ‘काव्य’ शब्द का प्रयोग मिलता है। उस समय के विख्यात आचार्यों ने साहित्य को अपनी मान्यता के अनुसार व्याख्यायित करने का प्रयास किया। भामह, राजशेखर, कुंतक आदि आचार्यों ने काव्य की परिभाषा देते हुए शब्द और अर्थ के तमाम पक्षों पर विचार किया, जिसमें शब्द और अर्थ का सहभाव ही ‘काव्य’ अथवा ‘साहित्य’ माना। कुछ समय बाद आपसी स्वीकृति और समझौते के बाद संस्कृत में भी साहित्य शब्द का प्रयोग होने लगा। आगे चलकर ‘काव्य’ शब्द ‘साहित्य’ शब्द के अर्थ में रूढ़ हो गया। आधुनिक काल में कविता ही मात्र अभिव्यक्ति का साधन नहीं रह गयी। साहित्यकारों और चिंतकों ने लेखन को आम जनता तक ले जाने के उद्देश्य से उसे विस्तारित और सरल किया। विस्तार की इसी प्रक्रिया में तमाम अन्य विधाओं का भी जन्म हुआ जिसमें नाटक, उपन्यास, कहानी, निबंध के साथ समीक्षा और आलोचना का भी विकास हुआ। इन तमाम विधाओं को ‘साहित्य’ कहने से कोई अवरोध नहीं दिखता। बल्कि कविता को साहित्य कहने से सीमित अर्थ की ध्वनि उत्पन्न होती है। साहित्य अन्य कलाओं से से अलग समाज से संबंध बनाने में अधिक प्रभावशाली है। समाज और साहित्य के बीच भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिना भाषा इस संबंध की कल्पना ही संभव नहीं है। जिस भाषा को प्रयोग करने वालों की संख्या जितनी कम होगी उसका साहित्य उतना ही कमज़ोर और सीमित होगा। आचार्य नन्द दुलारे वाजपेयी ने साहित्य और समाज के संबंध को इन शब्दों में व्यक्त किया है- “साहित्य और जीवन का क्या संबंध है, यह प्रश्न है आज एक विशेष प्रयोजन से पूछा जाता है। वर्तमान भारतीय समाज एक ऐसी अवस्था पर पहुँच गया है जिसके आगे अज्ञात संभावनाएँ छिपी हुई हैं। विशेषतः हमारे शिक्षित नवयुवकों के लिए यह क्रांति की घड़ी है।”13 महावीर प्रसाद द्विवेदी साहित्यिक परिवर्तन को सामाजिक परिवर्तन से जोड़ते हुए कहते हैं- “जिस जाति की सामाजिक अवस्था जैसी होती है, उसका साहित्य भी वैसा ही होता है। जातियों की क्षमता और सजीवता यदि कहीं प्रत्यक्ष देखने को मिल सकती है, उसके साहित्य रूपी आईने में ही मिल सकती है। इस आईने के सामने जाते ही हमें तत्काल मालूम हो जाता है कि अमुक जाति के जीवन शक्ति इस समय कितनी या कैसी है और भूतकाल में कितनी और कैसी थी।14

भारतीय समाज और साहित्य का गहरा सम्बन्ध हैं और दोनों एक दूसरे के पूरक है। साहित्य समाज आत्मा साहित्य है। साहित्य मानव मस्तिष्क से उत्पन्न होता है और मस्तिष्क वही ग्रहण करता है जो समाज से उसे प्राप्त होता है। साहित्य मनुष्य को मनुष्यता प्रदान करता है। मनुष्य न तो समाज से अलग हो सकता है और न साहित्य से। मनुष्य का पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा तथा जीवन निर्वहन भी समाज में ही होता है। व्यक्ति सामाजिक प्राणी बनकर अनेक अनुभव ग्रहण करता है, जब वह इन अनुभवों को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करता है तो साहित्य का रूप बन जाता है। शब्दों की यही अभिव्यक्ति आदमी को श्रेष्ठ एवं साहित्यकार बना देती है। साहित्य के बिना राष्ट्र की सभ्यता और संस्कृति निर्जीव है। साहित्यकार का कर्म ही है कि वह ऐसे साहित्य का सृजन करे जो राष्ट्रीय  एकता, मानवीय समानता, विश्व-बन्धुत्व के सदभाव के साथ हाशिये के आदमी के जीवन को ऊपर उठाने में उसकी मदद करे। साहित्य का आधार ही जीवन है। साहित्यकार समाज और अपने युग की को साथ लिए बिना  रचना कर ही नहीं सकता है क्योंकि सच्चे साहित्यकार की दृष्टि में साहित्य ही अपने समाज के अस्मिता की पहचान होता है। भारत की आज़ादी के संग्राम के समय भारतीय समाज और साहित्य का पता दुनिया को हो चुका है। अंग्रेज़ों को देश छोड़कर भागना पड़ा, इसमें भारतीय समाज और साहित्य की बहुत बड़ी भूमिका रही। साहित्य मानव जीवन को परिवर्तन के साथ अन्य मानवजाति को जोड़ता भी है इसीलिये हमारे समाज में साहित्य, समाज का प्रतिबिम्ब माना जाता है। साहित्य बीते हुये कल का आईना है और भविष्य के जीवन को दिशा देने वाला भी है। सच्चा साहित्य कभी पुराना नहीं होता साहित्य जीवन के मूल्यों को प्रतिष्ठित करता है। वाल्मीकि, कालीदास, रविदास, सूरदास, तुलसीदास एवं आधुनिक युग के साहित्यकारों की रचनाएँ आज के पूँजीवादी और व्यावसायिक युग में भी आधुनिक समाज का दिशा निर्देशन करने में सक्षम हैं। 

आधुनिक भारतीय दलित कविता में आक्रोश और विद्रोह का स्वर सर्वप्रथम मराठी कविता में प्रस्फुटित होता है। उसके पश्चात् इसका प्रभाव भारत के सभी भाषा के दलित कविताओं और अन्य साहित्य पर पड़ता है। हालाँकि दलित कविता की धारा प्राचीन काल से ही सिद्ध और नाथ कवियों के रूप में मिलती है परन्तु मुखरता और प्रखरता आधुनिक काल के दलित कवियों में ज़्यादा परिलक्षित होती है। हिंदी दलित कविता का आरम्भ ‘हीरा डोम’ की कविता  ‘अछूत की शिकायत’ से मानी जाती है जो 1914 में सरस्वती पत्रिका में प्रकाशित हुई। इस कविता में दलित समाज के जीवन-व्यथा, शोषण तथा अन्याय का चित्रण करते हुए कवि ने भगवान की महिमा पर भी प्रश्न-चिह्न लगाते हुए, ईश्वर की सत्ता का भी खंडन करता हुआ प्रतीत होता हैः-

‘हमनी के राति दिन दुःखवा भोगत बानी,
हमनी के सहेबे से मिनती सुनाइब, 
हमनी के दुख भगवनओं न देखताजे, 
हमनी के कबले कलेसवा उठाइब’

जाति-व्यवस्था से ही जुड़ी हुई है शोषण की कहानी जिसके कारण दलितों को ग़रीबी और जहालत का जीवन जीने के लिए अभिशप्त होना पड़ता है। उन्हें ग़रीबी की बदबूदार गलियों से गुज़रना पड़ता है और अभावग्रस्त जीवन के दंश को झेलना और भोगना पड़ता है। दलित कवि समाज को अपनी कविताओं के माध्यम से दलित होने की पीड़ा से अवगत करता है। हाड़-तोड़ परिश्रम के बावजूद भी दलितों को न तो समाज में अधिकार प्राप्त है न ही पेट भर भोजन। ऐसे में व्यवस्था के प्रति विद्रोह का भाव और सामाजिक बनावट के प्रतिकार की भावना जागृत होना स्वाभाविक हैः-

हड्डियों को निचोड़कर
निकाला गया है तेल 
किन्तु इतना याद रखें 
जिस रोज इंकार कर दिया 
दीया बनने से मेरे जिस्म ने 
अँधेरे में खो जाओगे 
हमेशा-हमेशा के लिए।‘

ओमप्रकाश वाल्मीकि लिखते हैं- “दलित साहित्य में दलित जीवन का यथार्थवादी चित्रण यथार्थ की मात्र नकल नहीं है, बल्कि साधारण परिस्थितियों में साधारण चरित्रों का वास्तविक पुनर्सजन है। इस कार्य में दर्शन और कलात्मक पांडित्यपूर्ण प्रदर्शन की आवश्यकता कतई नहीं है। पाठक की चेतना और अनुभूति को प्रभावित करनेवाली गहन संवेदना से ही यह संभव है।”15 भारतीय दलित कविता में इन्हीं संवेदनाओं और अनुभूतियों का अंकन और चित्रण हुआ है। दलित कवि लिखता हैः-

‘हाथों में है अथाह शक्ति 
सीने में है धैर्य 
मन में है विश्वास 
फिर भी सही दुत्कार 
नहीं बोये कांटे बांटे 
सिर्फ़ सगुन प्यार के 
फिर भी रहे अछूत।‘16 

अपने ही देश में अनजानेपन का दंश झेलता दलित एक लम्बे समय से अपनी अस्मिता की तलाश में भटक रहा है। कई पड़ाव इस दौरान पार किये हैं परन्तु मंज़िल अभी कोसों दूर है। परन्तु वह विश्वास से पूर्ण है कि वह अपने अस्तित्व की रक्षा कई संघर्षों के बावजूद भी करेगा और उसे मंज़िल मिलेगी इसके प्रति आशान्वित भी है।

भारतीय दलित कविता समस्त दलितों, पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण की पुकार है, जिसमें दलितों के शोषण, ग़रीबी और जहालत के साथ ही परिवर्तन की परिस्थितियों को वाणी दी गयी है। आधुनिक दलित कविता की धरा मराठी से प्रस्फुटित होती हुई गुजराती, पंजाबी, उड़िया, कन्नड़ तथा हिंदी तक व्याप्त होती जा रही है। दलितों की स्थिति भारत के प्रत्येक भू-भाग में एक जैसी है, ज़ाहिर है कि उनका स्वर भी एक जैसा होगा चाहे वे दया पवार हों, या पंजाबी के गुरुदास राम ‘आलम’ हों या फिर उड़िया के विचित्राचंद नायक हों या गुजराती के मंगल परमार या हिंदी के ओमप्रकाश वाल्मीकि हों। समस्त भारतीय दलित आगे बढ़ रहे हैं। सदियों से प्रचलित परम्परा और विचारधारा का खुलकर विरोध करना ही दलित कविता का उद्देश्य है। ये कविताएँ दलितों के पीड़ा और उनके साथ हुए अन्याय का दस्तावेज़ हैं। वह न्याय जो इन्हें सदियों से नहीं मिला, मानव होने के बावजूद भी मानव के अधिकारों से इन्हें दूर रखा गया। यही भावबोध की क्षमता और कटु अनुभूतियों की प्रमाणिकता ही दलितों को न्याय दिलाएगी। इतिहास में जिसकी सूरत दिखाई नहीं देती, उसी सूरत की खोज करती हैं ये कविताएँ। ये अस्मिता की पहचान का दस्तावेज़ हैं और प्रासंगिक भी हैं। भारत महाशक्ति तभी बन सकता जब भारतीय समाज का यह बड़ा तबक़ा जिसे हाशिये पर रखा गया है, उसे मुख्यधारा में समावेशित किया जाएगा और वो भी उसके पूरे अधिकारों के साथ अपनी विशिष्ट भाषाई दक्षता के साथ दलित कविता अपने आप में सशक्त साहित्य है जो जनमानस के मस्तिष्क के तार को झंकृत करता है और सोचने पर विवश करता है और यही उसकी सफलता है और यही भारतीय दलित कविता की प्रासंगिकता भी है।समग्रता में देखें तो हिन्दी में दलित साहित्य का आना उसके लिए सुखद ही रहा क्योंकि यह सच है कि हिन्दी साहित्य से जुड़ते ही दलित साहित्य व्यापक स्तर पर चर्चित हुआ जिसकी पहुँच बड़ी है। दलित साहित्यकार भाषा में चमत्कार दिखाने के लिए नहीं लिखता न ही किसी को ख़ुश करने के लिए बल्कि वह लिखता है अपनी पीड़ा की अभिव्यक्ति के लिए। पाठक इसीलिए उससे जुड़ भी जाता है क्योंकि उसे दलित साहित्य की संवेदना झूठी नहीं लगती है। उसमें छुपे सत्य को वह महसूसता है और उसे आत्मसात करता है। आज दलित विमर्श विश्व स्तर का मुद्दा है तो उसमें सिर्फ़ दलितों की मेहनत और दृष्टि है। 








मुर्दहिया और अन्धविश्वास/जितेन्द्र यादव

 अन्धविश्वास भारतीय समाज की जड़ों में समाहित वह तत्व है जो आज भी ज्ञान –विज्ञान के युग में लाखों –करोड़ों भारतीय के जन-जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित कर रहा है। भूत-प्रेत तथा चुड़ैल  की कपोल –कल्पित कहानियां यहाँ के रोजमर्रा के जीवन में बसी हुई हैं। आज भी ग्रामीण भारत में ओझा –सोखा तथा तांत्रिकों द्वारा तरह –तरह के चमत्कार दिखाकर भोली –भाली जनता को मनोवैज्ञानिक जालसाजी का शिकार बना रहे हैं। इसी अन्धविश्वास की कसौटी पर तुलसीराम की चर्चित आत्मकथा मुर्दहिया का पाठ हम जब करते है तो पुनः उसी भूत –प्रेत ,चुड़ैल के काल्पनिक दुनिया में चले जाते है। जिसका हमारे जीवन से बहुत कुछ सम्बन्ध है। यह महज संयोग नहीं है कि लेखक के सात अध्याय में विभाजित किताब में तीन अध्याय भूत –प्रेत और अन्धविश्वास पर है। लेखक ने शुरुआती अध्याय का नामकरण ही ‘भुतही पारिवारिक पृष्ठभूमि रखा है। इसके अलावा तीसरे और पांचवे अध्याय का नाम क्रमशः ‘अकाल में अन्धविश्वास’ तथा ‘भूतनिया नागिन’ रखा है। इसके साथ ही और अध्याय में भी प्रसंग वश भूत –प्रेत ,झाड़ –फूक ,पशुबलि का जिक्र आया है।


आत्मकथा की शुरआत में ही लेखक ने मुर्खता ,अशिक्षा और अन्धविश्वास के सम्बन्ध को रेखांकित किया है। उन्होंने लिखा है - ‘मुर्खता मेरी जन्मजात विरासत थी...सदियों पुरानी इस अशिक्षा का परिणाम यह हुआ कि मुर्खता और मुर्खता के चलते अन्धविश्वास का बोझ मेरे पूर्वजों के सिर से कभी नहीं उतरा ।।शुरुआत यदि दादा जी से करू तो पिता जी के अनुसार उन्हें एक भूत ने लाठियों से पीट –पीटकर मार डाला था ।।।दादा जी को मैंने कभी देखा नहीं था, क्योंकि उनकी यह भुतही हत्या मेरे जन्म से अनेक वर्ष पूर्व हो चुकी थी।इस हत्या की गुत्थी मेरे लिए आज भी एक उलझी हुई पहेली बनी हुई है । तर्कसंगत तथ्य तो शायद यही होगा कि दादा जी की गाँव के ही किसी अन्य व्यक्ति से अवश्य ही दुश्मनी रही होगी और उसने साही भूत का मनोवैज्ञानिक बहाना निर्मित कर उन्हें मार डाला हो ।सच्चाई चाहे जो भी हो, इस भुतही प्रक्रिया ने मेरे खानदान के हर व्यक्ति को घनघोर अन्धविश्वास के गर्त में धकेल दिया। परिणामस्वरूप घर में भूत बाबा की पूजा शुरू हो गई। घर में ओझाओं का बोलबाला हो गया किसी को सिर दर्द होते ही ओझैती –सोखैती शुरू हो जाती थी।’१ अन्धविश्वास के कारण सबसे बड़ी त्रासदी लेखक के जीवन में जो घटित होती है वह आजीवन छाप छोड़कर चली जाती है। जो लेखक को मानसिक पीड़ा ,अपमान और भेदभाव का दंश बाहर तो बाहर घर में भी झेलने को मजबूर करती है। हुआ यह कि जब लेखक तीन साल का था तभी चेचक के भयंकर प्रकोप की चपेट में आ गया। अन्धविश्वास की वजह से घर में ओझाई का अंतहीन सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें तरह –तरह के मन्त्रों का उच्चारण और झाड़ –फूक चलता रहता रहता था। सूअर ,बकरों तथा भैंसों की मनौतियाँ मानी गई। लेखक के ऊपर से चेचक का प्रकोप जब उतरा तो उसके बाद जो हुआ वह लेखक के शब्दों में कुछ इस तरह है –‘इस पूरे प्रकरण में मेरे शेष जीवन पर अत्यंत दूरगामी प्रभाव डालने वाली घटना घटी ,चेचक से मेरी दाई आँख की रोशनी हमेशा के लिए विलुप्त हो गई। भारत के अन्धविश्वासी समाज में ऐसे व्यक्ति ‘अशुभ’ की श्रेणी में हमेशा के लिए सूचीबद्ध हो जाते हैं। ऐसी श्रेणी में मेरा भी प्रवेश मात्र तीन साल की अवस्था में हो गया।अतः घर से लेकर बाहर तक सबके लिए मैं ‘अपशकुन’ बन गया।’२ इस तरह लेखक हमेशा के लिए लोगों के बीच में कनवा बन जाता है। यही हाल विधवाओं का भी था जो अभी भी मूढ़ भारतीय समाज में कहीं –कहीं देखने को मिलता है। इसमें भी जिक्र आया है कि एक ब्राह्मणी विधवा थी जिसे लोग देखना पसंद नहीं करते थे। गाँव भर के लोगों का कहना था कि पंडिताईन का सामना हो जाने से किसी काम में सफलता नहीं मिलेगी। किसी का सामना हो जाता तो वह घर वापस लौटकर थोड़ी देर तक ठहरकर अपशकुन मिटाता था।

अन्धविश्वास का भी अपना समाजशास्त्र ,राजनीति और मनोविज्ञान होता है तभी तो इसकी आड़ में एक की मुर्खता दुसरे के लिए वरदान सिद्ध होती है। चुड़ैल का अफवाह फैलाकर आज भी आदिवासी समाज में कहीं –कहीं महिलाओं को मार दिया जाता है। जिसके पीछे का कारण कई बार उसकी जमीन और सम्पत्ति हड़पने का भी होता है। आज वर्तमान परिदृश्य में गाय के नाम पर मानव की हत्या हो रही है तो उसके पीछे भी राजनीतिक कारण है। इसी क्रम में बेहद अन्धविश्वासी माहौल में पले –पढ़े लेखक के पिता जो दादा –परदादा के समय से गांवों में ब्राह्मण जमींदारों के खेतों पर बंधुआ मजदूर थे। जो कभी भी उससे मुक्त होना नहीं चाहते थे। लेखक ने लिखा है –‘वे अकसर कहा करते थे कि यदि हरवाही छोड़ दूंगा तो ब्रह्महत्या का पाप लगेगा। अत्यंत धर्मान्ध होने के कारण वे हरवाही को अपना जन्मसिद्ध अधिकार और पवित्र कार्य समझते थे।’३ इस घटना से सहसा गोदान का होरी और सवा शेर गेहूं का शंकर कुर्मी याद आ जाता है। उन दोनों के मन में भी अन्धविश्वास का कुछ ऐसा ही भय और आतंक समाहित था।

अन्धविश्वास का कहर भारतीय समाज के दलित समाज में किस तरह घुसपैठ किया हुआ है ।इसका आभास आत्मकथा में कदम –कदम पर होता है। चमरिया माई ,डीह बाबा की तरह –तरह की मनौतियाँ सूअरों की बलि रोजमर्रा का हिस्सा जान पड़ता है। प्रत्येक पीपल, बरगद, तालाब, पोखर के बारे में कोई न कोई भूत का किस्सा जरुर प्रचलित रहता था। गरीबी की जहालत झेल रहे दलित परिवारों के लिए इस तरह के कर्मकांड अतिरिक्त आर्थिक बोझ की तरह था जहाँ पर ओझा –सोखा के लिए तो मौज और जश्न था किन्तु उन्हें गरीबी के चक्र से बाहर निकालने के बजाय और अंदर ही धकेल देता था। ऐसे घोर अन्धविश्वास के माहौल में पला –बढ़ा लेखक भी अपने शुरुआती दिनों में निहायत डरपोक, भाग्यवादी, और अन्धविश्वासी हो जाता है तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

घर में नित्यप्रति होने वाले झाड़ –फूक ,ओझैती –सोखैती ,टोने –टोटके को लेखक ने बहुत ही सूक्ष्म और बारीक़ दृष्टि से परखा था। उनके भूत भगाने की क्रिया-कलाप को मनोवैज्ञानिक जालसाजी का नाम दिया है। ग्रामीण भारत में भूत का मनोवैज्ञानिक आतंक इतनी गहराई से मन –मष्तिष्क पर छाया रहता है कि हरेक छोटी –बड़ी घटना के पीछे भूत –प्रेत के प्रभाव को मान लिया जाता है। आज भी कई घरों में आपसी विवाद का कारण भूत –प्रेत के किस्से होते हैं जो ओझा की मनगढ़ंत आरोपों पर आधारित होता है।

 लेखक की आत्मकथा पूर्वी उत्तरप्रेदश के ग्रामिण अंचल के अन्धविश्वास की व्यापक लेखा –जोखा प्रस्तुत करती है। धोकरकसवा बाबा या लकड़सुंघवा बाबा के अफवाह के किस्से जिस रूप में लेखक के समय में था वही हमलोगों के समय में भी था शायद अब भी हो। सवाल यह है कि शिक्षा का ग्राफ बढ़ने के बाद भी भूतों का मनोविज्ञान वही क्यों है जो लेखक के समय में था। लेखक की दादी जो लेखक के सबसे करीब थी वह भूतों की कहानियां और क्रिया –कलाप को विशेषज्ञ की तरह बताया करती थी जिससे उनके बालमन पर और भी अधिक भय छाया रहता था। लेखक ने इसका जिक्र करते हुए लिखा है –उधर रातों को मुर्दाखोर सियारों का हूआं- हूआं वाला शोर बच्चों को बहुत डराता था ,किन्तु मेरी दादी कहती कि मुर्दहिया के सारे भूत अपनी बढ़ती हुई आबादी से खुश होकर नाचते हुए सियारों जैसा गाना गाते हैं...दादी यह भी कहती थी कि महामारी में मरने वाली औरतें नागिन बनकर घूमती हैं। उनके काटने से कोई भी जिन्दा नहीं बचता।’४

  अपनी आत्मकथा में लेखक ने एक न भूलने वाली यादगार घटना का जिक्र किया है जो अन्धविश्वास का शायद चरमोत्कर्ष है। यह घटना यू आर अनंतमूर्ति का उपन्यास संस्कार का याद ताजा कर देता है। हुआ यह कि लेखक का पिता जिस ब्राह्मण के यहाँ हरवाही करता है उसकी माँ की मृत्यु हो जाती है। वह समय हिन्दू धर्म के अनुसार खरवांस यानी अपशकुन वाला महिना माना जाता है। उनके पट्टीदार अमिका पांडे ने पतरा देखकर बताया कि अभी पन्द्रह दिन खरवांस है इसलिए दाह –संस्कार नहीं हो सकता यदि ऐसा किया गया तो माता जी नरक भोगेंगी। उनके सुझाव अनुसार लाश को मुर्दहिया के कब्र में गाड़ दिया जाता है फिर पन्द्रह दिन बाद सड़ी और बजबजाती लाश को लेखक के पिता और लेखक को हिन्दू रीति के अनुसार बड़ी मुश्किल से चिता सजाकर लाश को जलाया गया। और सभी लोग दूर से मुहं –नाक ढककर निर्देश देते रहे।  अमिका पाण्डेय के इस पाखंड और अन्धविश्वास के सामने संस्कार उपन्यास के प्राणेशाचार्य का अन्धविश्वास फीका जान पड़ता है।
भूत –प्रेत का अन्धविश्वास और ओझा –सोखा तथा तांत्रिक का आतंक भारतीय समाज को जड़ और गतिहीन बना दिया है। इसकी एक ऐसी दुनिया है जिसमें एक तरफ अनपढ़ और मुर्ख जनता है तो दूसरी तरफ चालाक और धूर्त ओझा और तांत्रिक है। जो लाचार और बेबस जनता को काल्पनिक भूत का भय दिखाकर दोनों हाथों से लूटते है। एक ओझा या तांत्रिक के पास सिर दर्द और पेट दर्द की समस्या लेकर जाने पर वह आज के युग में भी झाड़ –फूक ही करेगा किसी मेडिकल की दवा नहीं लिख सकता। तुलसी राम ने अपनी आत्मकथा में ओझाओं और तांत्रिकों की पोल खोलकर अपने तर्क की कसौटी पर ख़ारिज करके आने वाली पीढ़ी को एक दृष्टि दी है। भूत के मनोरोग से पीड़ित समाज और व्यक्ति का मखौल भी उड़ाया है। लेखक ने अन्धविश्वास की आड़ में घटित कुछ घटनाओं का जिक्र जो किया है उस घटना को पढ़कर दया, हंसी और आक्रोश सभी एक साथ आते हैं। लेखक के शब्दों में घटना का जिक्र कुछ इस तरह  है- ‘प्रचंड अकालग्रस्त गर्मी में दोपहर का समय था। उस पेड़ से करीब ढाई सौ गज की दूरी पर पत्तू मिसिर का घर था । वे वहीं से मलदहिया (आम) की तरफ देखा करते थे। चिखुरी को कभी इधर तो कभी उधर पेड़ के इर्द –गिर्द आम बीनते देखकर पत्तू मिसिर आशंकित होकर गलियां देते हुए लाठी लेकर दौड़ पड़े। उन्हें देखकर चिखुरी तुरंत भागकर मुर्दहिया के तरफ चले गए। मैं पेड़ पर काफ़ी उचाई पर था इसलिए नीचे नहीं उतर सका इस बात से बुरी तरह डरा हुआ था कि आज पत्तू मिसिर बुरी तरह पिटाई करेंगे। अतः एक डाल पर बैठे-बैठे मैंने पत्तेदार कई टहनियों से अपने को ढक लिया। गलती से मेरा एक पैर डाल से नीचे लटक रहा था।...संयोगवश उन्होंने मेरे लटकते हुए पैर को देख लिया। इसे देखते ही पत्तू मिसिर जय शुद्धू बाबा की ,जय शुद्धू बाबा की कहते हुए पेट के बल जमीन पर गिर पड़े। बड़ी मुश्किल से अर्धविक्षिप्त अवस्था में हकलाते हुए वे जय शुद्धू बाबा की, जय शुद्धू बाबा की रट लगाते हुए अपने घर की तरफ गिरते –पड़ते भागे।’5 लेखक के अनुसार शुद्धू नाम का कोई दलित पास के नीम के पेड़ से दतुवन तोड़ते हुए गिर कर मर गया था। जो खतरनाक भूत माना जाता था लेखक के पैर को भी पत्तू मिसिर शुद्धू भूत का पैर मान लेते है। घर पर वे बीमार हो गए उनको ठीक करने के लिए ओझाओं का जमघट लग गया। एक इसी तरह का रोचक घटना और है लेखक के परिवार में ही एक भाभी जिनका पेट दर्द होता रहता है। एक ओझैत महिला के यहाँ का भभूत खाने से वह ठीक हो जाती थी। उसका कहना था भूत के कारण पेट दर्द कर रहा है। यह भभूत लाने की जिम्मेदारी लेखक की ही रहती है। एक दो बार के बाद लेखक को खुराफात सूझी चोरी से बाहर बगल के घर से राख लेकर पत्ते में लपेटकर वापस आकर दे देता था उसे खाकर भी वह कहती थी पेट दर्द ठीक हो गया। लेखक उसके मनोरोग को राख से संतुष्ट करता रहा।
इस प्रकार देखा जाए मुर्दहिया आत्मकथा में इस तरह के उदाहरण अनगिनत आए हैं। लेखक भी बचपन में भूत के भय से बहुत पीड़ित रहता है। लेखक द्वारा नागिन को मार देने की वजह से घर वाले इतना डरा देते है कि उसको हमेशा गीता का पाठ करके इस भय से मुक्ति का प्रयास करना पड़ता है। घर और गाँव वालों का कहना था कि वह तुम्हारा फोटो खीच ली है भूतनिया नागिन बनकर बदला लेगी। ‘भूत –प्रेत निकट नहीं आवे। महावीर जब नाम सुनावे।‘ हनुमान चलीसा की यह पंक्ति भी लेखक की सबसे प्रिय पंक्ति बन गई थी। जैसा माहौल भूत –प्रेत का उस समय था उसके बारे में सोच कमोबेश आज भी वही है। आज तो बल्कि मिडिया भी गाहे –बगाहे इस तरह के किस्सों को टीआरपी के चक्कर में हवा देता रहता है। बहुतेरी हारर फिल्मे इसी पटकथा पर बनती हैं और मोटी कमाई करती है। फिल्मो के नाम ‘एक थी डायन’ इसका उदाहरण है जो अंधविश्वास को और भी पुख्ता करती हैं। अन्धविश्वास के उन्मूलन के लिए कटिबद्ध नरेंद्र दाभोलकर की हत्या भी एक गहरी साजिश की तरफ इशारा करता है। एक तर्कशील समाज की ओर बढ़ते हुए वैज्ञानिक चेतना से लैस होकर चीजों को देखने का दृष्टि विकसित होगी तभी सच्चे अर्थों में इन मनगढ़ंत, फिजूल और बेबुनियादी किस्सों और अंधविश्वासों से मुक्ति मिलेगी।

‘मुर्दहिया

कुलदीप कुमार ‘द हिंदू’ में छपे अपने एक आलेख में कहते हैं पूर्वी उत्तर प्रदेश क आामगढ जिले का गाँव ‘धरमपुर’ अपने पूरी सामाजिक सरंचना के साथ इस आत्मकथा के पहले भाग ‘मुर्दहिया’ में उपस्थित है और उसका इतना सटीक विश्ाेषण लेखक के द्वारा किया गया है कि वह आत्मकथा समाज शास्त्रीय अध्ययन का भी एक अहम् स्रोत बन जाती है जो अपने आपमें बडी बात है।

‘मुर्दहिया’ में सात अध्याय हैं। पहले अध्याय में पारिवारिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए लेखक अपने जीवन यात्रा की शुरुआत करता है। पारिवारिक पृष्ठभूमि से गुजरते हुए यह आभास होने लगता है कि इसमें जिस जीवन का वर्णन है वह हमारे लिए भले ही अभ्यस्त न हो पर वह एकदम नया भी नहीं है। कारण यह है कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे प्रदेशों में दलितों की यही जिंदगी थी और आज भी कहीं न कहीं इसके कुछ अवशेष बचे हुए हैं। यह दुनिया है भूमिहीन दलितों की, बंधुआ मजदूरों की जो बेगार खटने को ही अपनी नियति स्वीकार कर चुके हैं। यहां कदम-कदम पर अशिक्षा है, अंधविश्वास हैं, बीमारियाँ हैं, भूख है, अभाव है, आर्थिक पिछडापन है। एक तरह से ऐसा जीवन जिसे पशु भी जीने से इनकार कर दें। सामान्य मानवी गरिमा से विछिन्न।

‘मूर्खता हमारी जन्मजात विरासत थी’-इस वाक्य से अपनी आत्मकथा आरम्भ करने वाले प्रो. तुलसीराम दरअसल इस समाज में सदियों से चली आ रही अशिक्षा, अंधविश्वास, अज्ञानता, मूढता और शोषण की असंख्य रूढियों की तरफ इशारा करते हैं। यह समाज भूमिहीन दलितों का समाज है। दादा-परदादा, पुरखे सब ऊँची जाति के जमींदारों के यहाँ बंधुआ मजदूर या हरवाहे थे। पिता भी बंधुआ हरवाहे यानी दलित खेत मजदूर हैं। यह हरवाही पुश्त-दर पुश्त चली आ रही थी। इसको धर्मांधता ने नियति के रूप में स्वीकार करना सिखा दिया था। और ऐसे परिवार में तुलसीराम जन्म लेते हैं। तीन साल की अवस्था में चेचक की बीमारी की वजह से उनकी एक आँख अपनी रोशनी हमेशा के लिए खो देती है। अंधविश्वासों की मोटी जंजीरों में जकडा हुआ गाँव उन्हें हमेशा के लिए अपशकुन की श्रेणी में ला खडा करता है। यह केवल दलित समाज की ही बात नहीं है बल्कि उस गाँव में ब्राह्मणों के अंदर भी ऐसे अंधविश्वास जड जमाए हुए थे। उस गाँव में बूढे ब्राह्मण जंगू पांडे को भी अपशकुन घोषित किए हुए था। परिवार में ही लेखक को काना-काना कहकर उपहास उडाने की रीति शुरू हुई जो लेखक के जीवन की पहली पीडा थी।

दूसरा अध्याय स्कूली जीवन से संबंधित है। अशिक्षा और अंधविश्वास से जकडे परिवार में पढने की ललक लेकर तुलसीराम पैदा हुए। इस दलित बस्ती में कोई भी पढा-लिखा नहीं था। केवल ब्राह्मण पढे-लिखे थे और वे दलितों की चिट्ठियाँ पढना नहीं चाहते थे सो थक-हार कर तुलसीराम को पढने के लिए प्राइमरी स्कूल में उनके पिता द्वारा भेजा जाने लगा। प्रवेश करते ही विद्यालय में विराजमान जातिगत भेदभाव, छुआछूत और भ्रष्टाचार से उनका सामना हुआ। ‘चमरकिट’, ‘चमरा ने कुँआ छू दिया, पसकराई’ आदि से भीडते-टकराते अंततः प्राइमरी पाठशाला की पढाई उन्होंने पूरी की।

इस अध्याय में बाल मनोविज्ञान की सुंदर झाँकी देखने को मिलती है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की शिक्षा-व्यवस्था के हालातों का भी जायजा मिल जाता है।

तीसरा अध्याय ‘अकाल में अंधविश्वास’ शीर्षक के अंतर्गत है। इस अध्याय में सन् १९५७ में पडे अकाल और उसके भीषण प्रभाव को लेकर समाजशास्त्रीय ढंग से चर्चा की गई है। इस अकाल के चलते पूरा गाँव भुखमरी के कगार पर पहुँच चुका था। विशेषकर दलित परिवारों की हालत बहुत दयनीय थी। बच्चों तक को फाकाकशी करनी पडती थी। बरसाती कडकी के दिनों में भूख मिटाने के लिए चूहों, मछलियों पर निर्भर रहना पडता था। और ऐसे समय में मुनाफाखोरों की बन आती थी। दलितों के पास कडाके की ठंड से बचने के लिए कोई र*ााई वगैरह नहीं होती थी। सारे दलित रात भर ठिठुर कर जागते थे। बच्चों को पुआल के अंदर सुलाया जाता था। लेखक अपने इस अनुभव को इन शब्दों के सहारे व्यक्त करता है कि भयंकर जाडा में पुआल ओढकर सोना मानो कफन ओढकर सोना था। इस अध्याय में गरीबी और भुखमरी के ऐसे पीडादायक चित्र हैं जो मस्तिष्क को सुन्न कर देते हैं। दरअसल भारत की गरीबी के चित्र अक्सर मन और मस्तिष्क को झिंझोड जाते हैं।

चौथा अध्याय ‘मुर्दहिया के गिद्ध तथा लोक जीवन’ नाम से है। इस अध्याय में लेखक अपनी जीवन गाथा के साथ-साथ अपने गाँव के प्राकृतिक वातावरण की भी बात करता है। इसमें गिद्धों की बात बडे पैमाने पर आती है। पर्यावरण को लेकर चिंता करती हुई आत्मकथा हिन्दी की शायद पहली आत्मकथा है जहाँ पर्यावरण विषयक मुद्दों को भी उठाया गया है। गिद्धों के अलावा लेखक की स्मृति में गाँव के पोखरें भी आते हैं, खेत भी आते हैं, पेड-पौधे भी आते हैं और गाँव का लोक-जीवन और ढेर सारे जीवंत चरित्र आते हैं जिससे यह आत्मकथा केवल एक व्यक्ति की कथा न रहकर पूरे अंचल की कथा बन जाती है। दरअसल स्मृतियों के सहारे लिखी जाने वाली आत्मकथाओं में बहुत सारी वे चीजें बची रहती हैं जिन्हें हम बचाना चाहते हैं।

पाँचवाँ खंड ‘भुतनिया नागिन’ पर है। इसमें एक नट परिवार की कन्या ‘ललती’ जिसे गाँववाले नटिनिया कहते थे, उसकी कथा के साथ उसकी अँग्रेजी सीखने की ललक को दिखलाया गया है।

‘चले बुद्ध की राह’ अध्याय लेखक के भविष्य की उडान का आगा*ा करती है। दरिद्रता की धज्जियाँ उडाते हुए अब तुलसीराम को बुद्ध एक नई राह दिखाने लगे थे। बुद्ध का गृह-त्याग लेखक को भी गृह से मोह तोडने के लिए उकसाने लगा था। इसके पीछे बडा कारण था इंटर की पढाई। यह इच्छा इतनी बलवती हुई कि लेखक १५ वर्ष की अवस्था में घर से भाग चला। पीछे ‘मुर्दहिया’ छूट गई थी पर लेखक के अंतर्मन में, स्मृतियों में वह सदा टँगी रही। यह मुर्दहिया ही लेखक के जीवन का पाथेय बनी रही।

सातवें अध्याय ‘आामगढ में फाकाकशी’ शीर्षक में आामगढ में लेखक द्वारा बिताए गये दिनों और अर्जित किए गये अनुभवों की मार्मिक व रोचक व्यंजना है। घर से भागकर आजमगढ के ‘अंबेडकर छात्रावास’ में लेखक पहुँचता है और पहली बार अंबेडकर के नाम से परिचिति पाता है। यहाँ पर डॉ. अंबेडकर के संघर्षों के परिमाणस्वरूप दलित छात्रों के लिए बनाए गये छात्र-निवासों की दुर्दशा और भ्रष्टाचार पर भी लेखक की निगाह जाती है। आामगढ में फाकाकशी करते हुए लेखक अब बनारस का स्वप देखने लगा था। बी.एच.यू. में शिक्षा पाने की अलख लेखक में जाग चुकी थी। सो देर-सबेर लेखक को अपनी मंाल की तरफ रवाना होना ही था। यह रवानगी एक बेहतर जिंदगी की तलाश के साथ-साथ सारी दुनिया को जानने और समझने के लिए बेहतर औजारों की खोज का स्वप भी लिए हुए थी। यहाँ मुझे राहुल सांकृत्यायन याद आते हैं। उन्होंने कहा था कि जो जातियां अपने मूल जडों से उखडती हैं वे ही विकसित हो पाती हैं। यानी जहाँ रवानगी है, जहाँ दुनिया को जानने की ललक है, जहाँ जिंदगी के नए मायनों की तलाश की लगन है वहीं जिंदगी है, वहीं मंजिल है तथा वहीं सफलता है। जो आगे बढ गया वही जी गया और जो जी गया वह जीत गया। जिंदगी का फलसफा यही तो है। प्रो. तुलसीराम इसी फलसफे को अंगीकार कर चुके थे।

लेखक की आत्मकथा आामगढ के मुर्दहिया से गुजरते हुए बनारस की मणिकर्णिका के पास पहुँचती है। इस प्रसंग में नामवर सिंह अपने एक व्याख्यान म यह सवाल उठाते हैं कि प्रो. तुलसीराम की आत्मकथा के दोनों ही खंड मृत्यु से संबंधित हैं। दोनों खंडों के नाम के चयन में यह बात परिलक्षित भी होती है। वैसे इस आत्मकथा का मृत्यु से गहरा संबंध है पर मृत्यु की छाया से यह कहीं भी ग्रसित नहीं है बल्कि जीवन के जुझारू तेवरों से लबरेा है।

Tuesday, July 12, 2022

मध्ययुगीन समाज : मीरा – विश्वम्भर दत्त काण्डपाल / डॉ. टी. एन. ओझा

 मध्यकाल अपने समय और सरोकारों के साथ एक ऐसा काल है जो, मध्यकालीन रूढ़ियों से जकड़ा हुआ है। ऐसा स्वीकार किया जाता है कि समाज, मनुष्य और साहित्य का आपस में गहरा संबंध है। इनमें से कोई भी घटक एक दूसरे से प्रभावित हुए बिना या प्रभावित किए बिना नहीं रह सकते। पूरा मध्यकाल इसका सशक्त उदाहरण है लेकिन भक्त कवियों ने इसी मध्ययुगीन समाज से शक्ति ग्रहण करते हुए जो सत्य था, जो सुंदर था और समस्य मानव जाति के कल्याण के लिए था, उसको उद्घाटित किया। समाज दो तरह से काम करता है। पहला तो यह कि उस समाज में रह रहे व्यक्यिों पर अपना रंग छोड़ते हुए अपने में मिला लेता है और दूसरा ऐसी चेतना का विकास करता है जिससे सत्य की प्रतिष्ठा की जा सके। मीरा इसी सत्य की प्रतिष्ठा की जबरदस्त उद्घोषि‍का हैं।

मीरा का व्यक्तित्व भौतिकता और अध्यात्म के बीच विकसित व्यक्तित्व है। मीरा का घर छोड़ना अध्यात्म चेतना की स्वीकृति है तो दूसरी तरफ भौतिक आसक्तियों की तिलांजलि तथापि वह समाज विमुख नहीं हुई थी और न ही उन्होंने मर्यादा-विहीन मार्ग का ही अनुसरण किया था। हां, वे पूर्णतया परम्परावादी सामाजिक मूल्यों को अंगीकृत नहीं कर सकी थीं। वह शाश्वत मूल्यों की समर्थिका थीं। मीरा का काव्य चिरंतन काव्य है। वह मानवतावाद की सम्पोषिका थीं और सांस्कृतिक अन्तश्चेतना की जागरूक प्रहरिका। भक्त कवियों ने जाति-पाति, धार्मिक संकीर्णता और रूढ़ांध परम्पराओं का स्पष्ट विरोध कर समरसता, समानता तथा मातृत्व भाव को संरक्षण दिया है। ये विश्व को कुटुम्ब मान कर चले हैं। मीरा भी उन्हीं में से एक थी- निष्ठा और प्रेम की उद्घोषिका।
मीरा ने जिन परिस्थितियों का सामना किया था, वे परिस्थितियां सामाजिक रूढ़ांधता की प्रतीक थीं। उन्होंने स्पष्ट कहा था-

लाज सरम तो सभी गुमाई, यां तन चरणां धारि।
साध संगत मेरे मन राजी, भई कुटुम्ब सूं न्यारी।
महल किया राणा मोहि न चाहिये, सारी रेशम पट की।
राजापणां की रीति गुसाई, साधन के संग भटकी।

पूर्वमध्यकाल की प्रतिष्ठा प्रतिरोध की चेतना पर आधारित है। लगभग सभी भक्त कवियों ने सत्ता और सामंती व्यवस्था के प्रति असंतोष जाहिर किया। मीरा को भी राज की चारदीवारी से बाहर निकलने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा या विष का प्याला पीना पड़ा था। राजघराने की वधू महल की चौखट से बाहर निकल कर साधु-सन्तों के साथ उठ बैठ नहीं सकती थी। उसने अपने परिवार के मुखियों से संघर्ष किया था। काफी दुःख भी पाये थे। उसको उसके घरवालों ने भी शरण नहीं दी थी। वस्तुतः मीरा को एक विधवा राजपूतानी के रूप में अपने अस्तित्व के लिए सशक्त संघर्ष करना पड़ा था। क्या वह समग्र दुर्द्धष संघर्ष मीरा की सामाजिक संचेतना की सर्वोत्तम उपलब्धि नहीं है? क्या मीरा का काव्य नारी संघर्ष की उदात्त कहानी नहीं है? समस्त भक्तिवादी कवियों की तरह क्या मीरा का जीवनीय आस्था का संघोषक एवं उसे प्रश्रय देने वाला प्रतीत नहीं होता है?
मीरा की व्यक्ति चेतना समस्त मानवजाति की सामाजिक चेतना है। उनकी सामन्ती ठाट-बाट को ठुकरा कर अकेला ही लोक जीवन के साथ घुल-मिल जाना ही यह प्रमाणित करता है कि वह सामाजिक मंगलेच्छा से अनुप्रेरित होकर ही जीवनीय मूल्यों की पुनःस्थापना के लिए अवतरित हुई थीं। मानवता के प्राणों में चिर विमल तथा मन्त्रमुग्धकारी स्पन्दन प्रदान करने वाली मीरा का जीवन संसृति के पुलक प्राणों के समान महनीय था। वस्तुतया वह चिर वियोगिनी थी, वह चिर साधिका थी और जन-मन की मंगलेच्छा थी।
मीरा ने साम्प्रदायिक नेताओं की उन बातों का कतई समर्थन नहीं किया, जो मानव – मानव के मध्य मतभेद पैदा कर रहे थे। वे धार्मिक जो गद्दीधारी होने का गलत लाभ उठा रहे थे, उनको मीरा रास्ते पर लाने में सफल रही थी। यह मीरा की ही बानगी थी कि उन्होंने किसी को गुरू नहीं माना, सिवाय कृष्ण के। नारी धार्मिक क्षेत्र में बिना गुरू भव सागर पार नहीं कर सकती है, मीरा ने इस उक्ति को अपने जीवन के उदाहरण से गलत सिद्ध किया था। जीवन गोस्वामी के मन के भ्रम को दूर करने में वह सफल रही। कृष्ण को छोड़ कर वहां सब नारी हैं, मीरा का यह तर्क अत्यन्त ही शक्तिशाली था। धार्मिक सामन्तवाद को मीरा ने इस प्रकार नकारा कि नकार तत्व से पैदा होने वाली घृणा-उपेक्षा सामने न आ सकी। मीरा ने सामन्तीय मूल्यों को नकार नवीन सामाजिक चेतना का स्वर मुखर किया था। उन्होंने जिस साहस व धैर्य से राणा की सामन्ती को नकार कर स्वतंत्र जीवन चेतना को अंगीकार किया था, वह कर्त्तव्य की आस्थावादी संभूमिका की बेमिसाल स्थापना है। यही कारण है कि उनका वैयक्तिक आत्मनिवेदन समग्र-जाति का आत्म-निवेदन सिद्ध हुआ है।
निस्संदेह मीरा काव्य आध्यात्मिक भूमिका को उदात्तता का संस्थापित करता हुआ लौकिक पक्ष को भी स्वीकृति प्रदान करता है। नारी की संघर्षमयी मुद्दों में मीरा का समस्त साधिनी-उपसना अमानवीय मूल्यों के स्थान पर मानवीय मूल्यों को संस्थापित करती है। उसके काव्य में युगों-युगों से उपेक्षित शोषित तथा कुंठित नारी को पहली बार जीने के लिए संघर्ष का स्वर मिला है। वह विद्रोह अत्यन्त संयत, शुभ्र और सृजनात्मक है। उसकी शाश्वत तथा रागमीय भावाभिव्यक्ति समस्त नारी मन की मूलभूत सम्वेदनाओं का उदात्त सम्प्रेषण है। वर्ग तथा युग की सीमा से ऊपर उठ कर मीरा ने जिस चेतना का परिबोध व्यक्त किया है, वह हमारे समाज की आधारभूमि है। मीरा ने एकमात्र शास्त्रनुमोदित मार्ग का अनुसरण न कर स्वतंत्र मार्ग का अनुसंधान किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वह व्यक्ति-स्वातंतत्र्य की मूलभूत शक्ति को सामाजिक सत्ता से संयुक्त करने में ही सबकी मंगलाकांक्षा देखती है। मीरा ने धार्मिक कट्टरता का स्पष्ट विरोध किया है और साम्प्रदायिक शक्तियों को प्रेम से वशीभूत किया है। उन्होंने विरोध के लिए विरोध नहीं किया है और न प्रतिक्रिया वादिता में वह फंसी है, अपितु प्रेम-ममता-करूणा से उनमें परिव्याप्त संकीर्णता को दूर किया है। इस दृष्टि से मीरा की सामाजिक संचेतना समस्त मानव-समाज की प्रेरणा की उत्स सिद्ध होती है।
साहित्य-सर्जना मूलतः साहित्यकार की वैयक्तिक प्रतिभा एवं आत्म-तत्व की अभिव्यंजना है, किन्तु उस अभिव्यक्ति में सामाजिक परिवेश और युग-परिस्थितियों का भी अभीष्ट समावेश रहता है। साहित्यकार का मानस उसकी आन्तरिक चेष्टाओं और वंशानुगत परम्पराओं के सम्मिश्रण का ही संघात नहीं होता अपितु उसके निर्माण में उसकी शिक्षा-दीक्षा तथा सांस्कृतिक धरातल का भी संयोजन रहता है। अन्य प्राणियों की भांति साहित्यकार भी एक चेतना सम्पन्न जीव है जिसके अंतःकरण पर युग-परिवेश का प्रतिबिम्ब किसी न किसी रूप में प्रत्यंकित होता है। उसके युगजीवन की राजीनतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों तथा जीवन-दर्शन की गतिविधियां उसके मनस्तत्व का गठन करने में अपना योगदान करती हैं जिसके प्रभाव से सर्वथा अस्पुष्ट रह जाना किसी भी साहित्यकार के लिए सम्भव नहीं है। यह एक अलग बात है कि साहित्यकार का मनोमय कोष अपनी सर्जना को समाज के प्रतिबिम्ब के रूप में प्रस्तुत करे अथवा वह स्वयं समाज का नि‍यामक बनकर उसका पथ-प्रदर्शन करने में भी सक्षम हो सके। इस दृष्टि से साहित्यकारों की भी दो प्रमुख श्रेणियां (युगजीवी तथा कालजयी) हो जाती है। मीरा की अंतस्साधना के अधिष्ठान उसके मानस-जगत् का निर्माण करने में भी उसकी अंतर्मुखी भावनाओं तथा बहुर्मुखी परिस्थितियों का अपेक्षित महत्व रहा है जिनका विश्लेषण करना प्रस्तुत अध्याय का मूल प्रतिपाद्य है।
प्रायः सभी अधिकारी विद्वान् मानते हैं कि जोधपुर राज्य के अन्तर्गत मेड़ता के राठौड़ घराने में उनका जन्म तथा मेवाड़ के सिसोदिया वंश में उनका विवाह हुआ था। इन दोनों राज्यों की संघर्षमयी राजकीय परिस्थितियों ने मीरा की जीवन-धारा को अनेक प्रकार से प्रभावित किया।
मुसलमान बादशाह, हिन्दू राजा और सामन्त वर्ग ऐशो-आराम की जिन्दगी जीते थे जबकि जनसामान्य अभावों और संघर्षों की चक्की में पिसता था। इस्लाम धर्म के अनुयायी मुसलमान अपने धर्म के नवीन उत्साह से परिपूर्ण थे। वे अपने धर्म को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए उसके विस्तार के प्रयास में तलवार का उपयोग करते थे। परिणामस्वरूप हिन्दू भी अपनी संस्कृति एवं आत्मसम्मान की रक्षा के लिए कटिबद्ध हुए। वे अपनी जाति-पांति, आचार-विचार एवं नीति का पालन विशेष कट्टरता से करने लगे। राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं से त्रस्त बेचारा निम्नवर्ग अपने ही समाज के इस कठोर नियमन से अत्यंत परेशान एवं दुखी था। स्त्रियों की दशा अत्यन्त शोचनीय थी। उनका सहधर्मिणी रूप स्पष्टतया उपेक्षित था। पुरूषों में बहु-विवाह की प्रथा थी। राजपूतों और वैश्यों में इसका प्रचलन अधिक था। उस समय के कई नरेशों की पत्नियों की संख्या का औसत नौ से कदापि कम नहीं था। चूंकि युद्ध के अवसर पर जीवन का कोई ठिकाना नहीं रहता था, इसलिए प्रत्येक योद्धा अनेक पत्नियों का होना आवश्यक समझता था। परिणामतः जायदाद तथा अधिकार के झगड़ों से पारिवारिक झंझट पैदा हो जाते थे। बहुपत्नी-प्रथा के कारण विधवाओं का बाहुल्य होना भी स्वाभाविक था। पति के मरने के बाद उनको परिवार में भार-रूप माना जाता था। सम्पत्ति में उनका कोई अधिकार न होने से उनको जीवन के कटु अनुभवों का सामना करना पड़ता था। उत्सव के अवसरों पर या यात्र के समय विधवा का दर्शन अच्छा नहीं समझा जाता था। महाराणा रायमल तथा जयपुर के महाराजाओं ने विधवाओं के अधिकार और पालन-पोषण संबंधी समस्या को हल करने का प्रयत्न किया, किन्तु उन्हें आंशिक सफलता ही मिली। सवाई जयसिंह ने उनके पुनर्विवाह के लिए नियम बनाने का प्रयत्न किया। कोटा और जयपुर के अभिलेखों में विधवाओं को सहायतार्थ अनुदान दिये जाने के उल्लेख भी मिलते हैं।
उस समय का स्त्री समाज सती-प्रथा से पीड़ित था। परन्तु आगे चल कर जब बहु-विवाह प्रथा ने बल पकड़ा तो पति की पत्नियों का सती होना भी आवश्यक माना जाने लगा। कभी-कभी तो मरने वाले पुरूष की प्रतिष्ठा उसके शव के साथ जलने वाली पत्नियों की संख्या से आंकी जाती थी। अबोध बाल-विधवाओं को भी जबरन सती होने के लिए बाध्य किया जाता था। सती होने के समय रानियां घोड़े पर बैठ कर सती होने के लिए प्रस्थान करती थीं। श्मशान में पहुंच कर वाद्य-यंत्र की तुमुल ध्वनि के साथ वे चिता में प्रवेश कर भस्म हो जाती थीं। प्रत्येक राजा के साथ इस प्रकार अनेक पत्नियों, उपपत्नियों, खवासनें और दासियां सती होती थीं। किसी विशेष समय या परिस्थिति में भले ही इस प्रथा का समर्थन प्राप्त रहा हो, परन्तु इसमें जबरदस्ती किये जाने की सम्भावना बड़ी घातक थी। इससे मध्ययुग में असंख्य अबोध अबलाओं को अपने जीवन से हाथ धोने पडे़।
तत्कालीन राजपरिवारों और आभिजात्य वर्ग की स्त्रियों में शिक्षा का प्रचलन था। राजपरिवारों की स्त्रियों में ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं जब उन्होंने अपनी विद्वता एवं योग्यता द्वारा लोगों को प्रभावित किया। रानियां सैन्य-संचालन में पटु होती थीं। वे राज्य-संचालन में भी भाग लेती थी। राणा सांगा के भाई पृथ्वीराज की पत्नी ताराबाई युद्ध-विशारदा थी और अपने पति के साथ युद्ध-क्षेत्र में जाती थी। राणा विक्रमादित्य की माता हाड़ी रानी कर्मवती ने अपने पुत्र की अल्पवयस्कता के कारण चितौड़ राज्य का संचालन किया था और युद्ध क्षेत्र में सैन्य-क्षेत्र में सैन्य-संचालन करने में भी वह पीछे नहीं रही थीं।
राजस्थान में धर्म की एकसूत्रता युग-युगान्तर से स्वीकृत चली आ रही है जिसमें विश्वास, देव-प्रर्चन, सद्कार्य, धार्मिक शिक्षा तथा धर्म-विचारकों के प्रति श्रद्धा आदि भावनाएं सम्मिलित हैं। वैदिक धर्म और उससे संबधित विश्वासों के प्रतीक राजस्थान में आज भी देखे जाते हैं। मेवाड़ के बाप्पा रावल, क्षेत्रसिंह तथा महाराणा कुम्भा वैदिक यज्ञों के अनुष्ठानों में बहुत विश्वास रखते थे। जोधपुर के महाराजा अभयसिंह ने भी वैदिक परम्परा को महत्व दिया। राजस्थान में मुख्य देवता के रूप में ब्रह्मा का अर्चन प्रचलित था जो पुष्कर, बांसवाड़ा और सिरोही आदि राज्यों के मन्दिरों से प्रमाणित होता है। आगे चलकर ब्रह्मा उपदेवों की श्रेणी में आ गये। ब्रह्मा की भांति सूर्य की भी मुख्य देव के रूप में पूजा प्रचलित थी। चितौड़ का सूर्य-मन्दिर आज भी इसका साक्षी है। इस देवता की आराधना मध्यकालीन सुरह-स्तम्भों तथा हस्तलिखित ग्रन्थों से स्पष्ट है।
इन तमाम परिस्थितियों के आलोक में यह स्पष्ट है कि मीरा ने अपने समय के समाज से संघर्ष और प्रतिरोध लेते हुए नए मूल्यों की स्थापना की। ये मूल्य मानव कल्याण के लिए, सत्य की प्रतिष्ठा के लिए, सत्व और उदात्त चरित्र के विकास के लिए और मनुष्य की सहज चेतना को प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। मीरा के लिए उनका समाज उन्हें शक्ति देता है न कि निर्बल करता है। मीरा का जीवन ही मीरा का संदेश हैं। यह भी कहा जा सकता है कि आंदाल और मीरा को वैसा समाज न मिला होता तो उनकी विचार चिंतना उतनी महत्वपूर्ण नहीं होती जितनी की है। इसलिए हमने यह स्थापित किया कि मीरा का संपूर्ण व्यक्तित्व या मीरा की निर्मिति मधययुगीन समाज का सीना फ़ोड़कर पैदा होती है।

 

विश्वम्भर दत्त काण्डपाल / डॉ. टी. एन. ओझा
सिंंघानिया विश्वविद्यालय
राजस्थान

महाकवि निराला की काव्य भाषा के विविध स्त्रोत – डाॅ. सुनील कुमार तिवारी

 भाव और भाषा का अविच्छिन्न सम्बन्ध साहित्य सर्जना का मुख्य उपादान और लक्षण है। आशय की अनुरूपता के साथ भाषा का स्वरूप विधान कविता की भाषा योजना का मुख्य नियामक तत्व बनता है। अतः कवि के आशय की अभीप्सित व्यंजना सामान्यतः काव्य भाषा का प्रयोजन सिद्ध करती है। सिद्धान्ततः काव्य-भाषा का आदर्श स्वरूप वही है जो कवि के वक्तव्य को उत्कृष्ट रूप मंे अभिव्यक्त कर सके। कवि का आशय या काव्यार्थ सामान्य-अर्थों से भिन्न होता है। इसीलिए भाषा सम्बन्धी असामान्यता के साथ विषय और चरित्र की असामान्यता का आग्रह भी प्राचीन समीक्षकों के द्वारा किया गया है। अरस्तू ने महाकाव्य के लिए भाषा और विषय के औदात्य का निर्देश किया है।

भारतीय चिन्तन धारा में स्वभावोक्ति और वक्रोक्ति द्वारा काव्य-भाषा के स्वरूप को उद्घाटित करने का प्रयत्न किया गया है। स्वभावोक्ति सामान्य कथन है और वक्रोक्ति विशिष्टि कथन। काव्य के लिए वक्रोक्ति की आवश्यकता भी बतलाई गई है। आगे चलकर भारतीय समीक्षा में रीतिवादी संप्रदाय का आविर्भाव हुआ जो काव्य भाषा की भूमिका पर ही खड़ा है। तदनुसार भाषा विन्यास मुख्यतः गौड़ी, पांचाली और वैदर्भी रीतियों के अनुरूप हो सकता है। सरल भाषा का आग्रह वैदर्भी रीति की एक प्रमुख विशेषता है। काव्य-भाषा में असामान्यता, विशिष्टता और परिष्कृत की विशेषता पश्चिमी और पूर्वी विचारकों ने समान रूप से निरूपित की है। काव्य-भाषा का स्वरूप इतिहास के माध्यम से भी परखा जा सकता है।
यूरोप में होमर और वर्जिल जैसे महाकवियों के काव्य में जहाँ एक ओर लोकभाषा का माधुर्य संकल्पित है, वहाँ दूसरी ओर सुसंस्ककृत भाषा का ओज और औदात्य भी प्रदर्शित है। भाषा के प्रयोग की यह स्थिति क्रमशः एकांगी होती गई। काव्य-भाषा सम्बन्धी एक नया आदर्श यूरोप में अठारहवीं शती के अंत तथा 19वीं शती के आरम्भ में प्रवर्तित किया गया। इंग्लैण्ड में इस प्रवर्तन के जनक वडर््सवर्थ थे। बोलचाल की गद्य भाषा के समीप रहना उनका काव्य भाषा सम्बन्धी आदर्श था, किन्तु एक प्रकार की भाषा को आदर्श मान लेने से कविता की सीमाएँ संकीर्ण हो जाती हैं, परिणामस्वरूप काव्य की भाव-भूमि भी एक छोटे घेरे में समाहित हो जाती है। अनेक बार कविगण अपने काव्य में विषय के अनुरूप अनेक भाषा-स्तरों और भाषा-रूपों का प्रयोग करते हैं।
उपर्युक्त विवरण विमर्श से भाषा के सम्बन्ध में निम्नलिखित निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं। काव्य-भाषा सामान्य भाषा से अधिक व्यापक, व्यंजक, विशिष्ट और परिष्कृत होती है। वह सदा विषय और भाव का अनुसरण करती है। महान् और असाधारण विषय की अभिव्यक्ति के लिए उदात्त और असाधारण भाषा अनिवार्य हो जाती है। काव्य-भाषा में अतिशय कृत्रिमता और अतिशय सामान्यतया दोनों ही वर्जित है। बोलचाल की भाषा के बहुत से शब्दों को काव्य-भाषा से निकाल देने का उपक्रम भी एक अतिवाद है। शेक्सपियर की काव्य-भाषा को देखने से स्पष्ट हो जाता है कि काव्य-भाषा की कोई पहले से निर्धारित सीमाएँ नहीं हो सकतीं। कवि की महान प्रतिभा अज्ञात स्थलों के शब्दों का चयन कर लेती है और उसे विषयानुरूप प्रयुक्त करती हैं।
इस प्रकार काव्य-भाषा सम्बन्धी इन भूमिकाओं के पश्चात् निराला की काव्य-भाषा का परिचय देने के लिए यह आवश्यक है कि उनके समय की काव्य-प्रवृत्तियों तथा उनके मध्य में उनकी विशेष स्थिति पर ध्यान दिया जाय। निराला ऐसे समय में हिन्दी काव्य-रचना में प्रवृत्त हुए थे जब खड़ी बोली का काव्य अपने शैशव की स्थिति में था। हिन्दी काव्य की भावात्मक क्षमताएँ तब तक विकसित नहीं हुई थीं। इस प्रकार छायावादी काव्य और विशेषतः निराला का काव्य, भाषा की दृष्टि से नये प्रयोगों, नये विस्तार और नवोन्मेष का प्रतिनिधि है। इसके पश्चात् भाषा के नये आदर्श बनते हैं और काव्य में उसके प्रयोग की सूक्ष्म पद्धतियाँ अपनाई जाती हैं। किसी विकसित साहित्य अथवा किसी अर्द्धविकसित साहित्य में काव्य तथा उसकी भाषा के प्रतिमान एक से नहीं होते। अतः निराला की काव्य-भाषा को विकास की इसी भूमिका पर देखना होगा।
छायावाद युगीन अन्य प्रमुख कवियों की तुलना में निराला की काव्य-भाषा अनेक भिन्नताएँ प्रकट करती है। किसी अन्य छायावादी कवि में प्रयोगों का ऐसा बाहुल्य नहीं। प्रसाद की काव्य-भाषा का आदर्श कालिदास में है। सरल और समास रहित भाषा को काव्योपयुक्त बनाना भाषा-सम्बन्धी सबसे बड़ी साधना है। कृत्रिमता के सारे अवरोधों को दूर कर बोलचाल के समीप की भाषा को काव्यात्मक सौंदर्य प्रदान करना श्रेष्ठ प्रतिभा और परिश्रम द्वारा ही संभव है। कालिदास को जो संस्कृत काव्य में शीर्ष स्थान प्राप्त है, उनके मूल में उनकी भाषा-सम्बन्धी साधना निहित है। प्रसाद की भाषा में समरसता का तत्व कालिदास की ही भाँति पाया जाता है। प्रसाद की काव्य-भाषा में वर्जित शब्दों की उतनी बड़ी संख्या नहीं मिलती, जितनी पन्त की भाषा में परिलक्षित होती है। प्रसाद सूक्ष्म और रोमांटिक काव्य-भाषा का वह प्रतिमान लेकर नहीं चले, जिसे पंत ने अपनाया है। प्रसाद की शब्दराशि हिन्दी की समग्र शब्दावली पर आघृत है। पंत की काव्यभाषा में परिष्कार अधिक है, परन्तु शब्द-राशि सीमित हो गई है। पंत जी की भाषा में तालव्य वर्णों की विशेषता बताई गई है। निराला ने एक स्थान पर लिखा है कि पंत ष, ण, ल और व के प्रयोक्ता हैं। वे प्रायः दंत्य वर्णों का परित्याग करते हैं। हिन्दी की प्रवृत्ति दन्त्य वर्णों की ओर अधिक है। पंत ने अपनी काव्य-भाषा का निर्माण पश्चिमी प्रतिमानों को सामने रखकर किया है। उनके आदर्श शेली और कीट्स हैं, जबकि प्रसाद के आदर्श भवभूति और कालिदास हैं। पंत की काव्य-भाषा अधिक सँवारी गई है, जिसकी तुलना में अन्य छायावादी कवियों की काव्य-भाषा अधिक लोक सामान्य है। महादेवी वर्मा ने काव्य-भाषा के क्षेत्र में कोई सचेत प्रयास कम ही किया है। वे अपनी रहस्यवादी कविताओं में कल्पना चित्रों को सज्जित करने में जितनी तल्लीन रहती हैं, उतना ध्यान वे भाषा के निर्माण और नियमन पर नहीं रखतीं फिर भी उनकी काव्य-भाषा की प्रवृत्ति प्रसाद की ही भाँति है। प्रसाद की काव्य-भाषा में देशज शब्दों का प्रयोग अपेक्षाकृत कम है। महादेवी के काव्य में उनकी सापेक्षिक अधिकता है।
तुलनात्मक पद्धति के क्रम में कहा जा सकता है कि निराला की काव्यभाषा के स्रोत एक ओर संस्कृत कवि जयदेव हैं, तो दूसरी ओर तुलसी और तीसरी ओर रवीन्द्र हैं। निराला ने अपने शृंगारिक काव्य में जयदेव की सामासिक पदावली का एक सीमा तक ही अनुसरण किया है। यह शैली वास्तव में उनके वीर रस के काव्य में और विशेषकर ‘राम की शक्ति पूजा’ और ‘तुलसीदास’ में मुखर है। निराला की पदावली दन्त्य प्रयोगों से सम्पन्न है। जहाँ वे संस्कृत शब्दों का प्रयोग करते हैं, वहाँ भी वे तालव्य प्रयोगों के हिमायती नहीं है। निराला के कथनानुसार भारतीय कवित का भाव पक्ष दन्त्य प्रयोगों की प्रकृति का ही अनुसरण करता है। वास्तव में हिन्दी के समस्त भक्त कवियों ने जिस ब्रजभाषा और अवधी भाषा का आधार लिया है, वे सबकी सब प्रधान हैं। ब्रजभाषा और अवधी में तालव्य शब्दों को दन्त्य स में और मूर्धन्य ण को दन्त्य न में परिणत किया जाता है, व को ब और ल को प्रायः र कर दिया जाता है। यह इन भाषाओं की आधारभूत प्रकृति है और निराला ने इस प्रवृत्ति को ही अपनी काव्य-भाषा में स्थान दिया है।
निराला पर दूसरा प्रभाव तुलसीदास का है। तुलसीदास की काव्यभाषा विनय पत्रिका में समास बहुल और गुम्फित है, वहीं रामचरित मानस में सरल और प्रासादिक भी है। तुलसीदास की भाषा अधिक सांस्कृतिक है। निराला ने भी अपनी मुख्य काव्य-रचना का आधार संस्कृति और हिन्दी के संयत मिश्रण में प्रदर्शित किया है। रवीन्द्रनाथ की काव्यभाषा की विशेषताएँ भी निराला के द्वारा अपनाई गई हैं। विशेषतः भाषा के द्वारा व्यंजित होने वाली सांगीतिक ध्वनियों और अनुप्रास तथा यमक को उन्होंने रवीन्द्र की काव्य भाषा के आधार पर सज्जित किया है। मुक्त छंद में देर-दूर तक चलने वाली तुकान्तहीन रचना में अनेक ऐसे स्थल आए हैं, जहाँ एक प्रकार का तुकान्त मिलता है। ‘जागो फिर एक बार’ का तुक जहाँ आसान है, सहस्रार ही में दिखाई देता है। इस प्रकार के प्रयोग रवीन्द्र की कविता में विशेष रूप से देखे जाते हैं। रवीन्द्रनाथ की काव्य-भाषा का एक गुण यह भी है कि जन भाषा के ठेठ प्रयोग भी उसमें बहुसंख्या में मिलते हैं। रवीन्द्र ने जनभाषा का सम्पर्क नहीं छोड़ा। निराला के काव्य में संस्कृत-गर्भित पदावली के बीच-बीच में ऐसे ठेठ शब्द आ जाते हैं, जो लोक-जीवन में व्याप्त हैं और लोकभाषा का अंग बन चुके हैं। इसी प्रसंग में निराला के काव्य में पाए जाने वाले उर्दू और फारसी शब्दों को भी देखा जा सकता है। ‘उन्माद’ यद्यपि एक संस्कृत-बहुल कविता है तथापि अनायास उर्दू के शब्द उसमें सम्मिलित हो गए हैं।
भाषा के सम्बन्ध में कोई पवित्रातावादी दृष्टि निराला की नहीं है। वे किसी शब्द को काव्य के लिए त्याज्य नहीं मानते। वे परस्पर प्रतीत होने वाले शब्दों को विवेकपूर्वक अपनी कविता में रखते चले जाते हैं।
भाषा की समस्या सभी श्रेष्ठ कवियों के समक्ष विद्यमान रहती है। कवि की प्रतिभा केवल नई वस्तु का उन्मेष नहीं करती, वह उसके अनुरूप भाषा का नया विन्यास भी करती है। नवीन विन्यास के द्वारा प्रत्येक श्रेष्ठ कवि भाषा पर अपनी मुद्रा अंकित करता है। छायावाद युग में नई चेतना भूमियों की अभिव्यक्ति के लिए कवियों ने जिस गंभीरता से भाषा-निर्माण के प्रयत्न किए उसक संकेत हम कर चुके हैं। उनके मध्य में भाषा-प्रयोगों के वैविध्य की दृष्टि से निराला सबसे आगे हैं। हिन्दी भाषा की प्रकृति से उन्हें कितना गहरा परिचय था, वह हिन्दी की विशिष्ट ध्वनियों के सम्बन्ध में उनके वक्तव्यों से भली-भाँति स्पष्ट हो जाता है। उनके समान संगीत-प्राण कवि के लिए यह बहुत स्वाभाविक भी है।
विस्तार, एकत्राीकरण और व्यवस्था काव्य-भाषा की तीन प्रक्रियाएँ हैं। निराला इनमें से प्रथम दो के प्रतिनिधि हैं, तीसरी के नहीं। निराला जी की भाषा सर्वत्र कोश का अनुसरण नहीं करती, इसीलिए जो लोग केवल स्वीकृत शब्दावली के प्रेमी होते हैं, वे इन नए प्रयोगों और उनकी नई अर्थ-निष्पत्तियों को स्वीकार नहीं करते। निराला की काव्यभाषा जो परम्परागत अर्थ बोध के बाहर प्रतीत होती है उसका कारण भाषा में नई शक्तिमत्ता लाने का प्रयास तथा अपरिचित अर्थों की संयोजना का अभिमान है। व्यापकता और विस्तार को लक्ष्य में रखने के कारण निराला की काव्य भाषा समरस नहीं है। वह प्रयोगशील है। छायावादी कवियों में निराला की यह स्थिति अद्वितीय है। अन्य छायावादी कवियों की काव्य-भाषाएँ अपनी-अपनी सीमाओं में बँधी हुई हैं, इसीलिए वे अधिक स्थिर और अधिक सौन्दर्योन्मुखी हो सकी हैं, पर निराला की काव्य-भाषा की भाँति विस्तृत और विविध नहीं कही जा सकतीं। निराला की काव्य-भाषा समास बहुल संस्कृत के प्रयोगों से लेकर बोलचाल की भाषा के अशिष्ट प्रयोगों तक संचरण करती है। इन सीमान्तों के मध्य इनकी व्यापक काव्यभाषा है, जो रसों की विभिन्नता के अनुरूप अपना निर्माण करती हैं। छायावादी कवियों तथा प्रसाद के काव्य में प्राप्त होने वाली सौंदर्य छवियों कल्पना प्रसूत उत्पे्रक्षाओं से समन्वित हैं। पंत के काव्य में प्राकृतिक परिवेश का सौंदर्य अधिक धनीभूत हो गया है। महादेवी की सौन्दर्य छवियों में अलंकरण की प्रमुखता है। इन तीनों से भिन्न प्रकार का सौंदर्यांकन निराला ने किया है। ‘जूही की कली’ जैसी रचनाओं में जहाँ मुक्त शृंगार का बाहुल्य है, वहाँ ‘संध्या सुन्दरी’ जैसी कविताओं में एक भिन्न ही भाव चेतना क्रियाशील है। पारिवारिक जीवन छवियों से लेकर सामाजिक और राष्ट्रीय आदर्शों तक के गीत निराला ने लिखे हैं। इसके अतिरिक्त विनय भावना और आत्म निवेदन के शांत रसीय गीत भी विद्यमान हैं। आशय यह कि निराला के सौंदर्यचित्रण में स्वच्छंदता और प्रयोग-बाहुल्य की चरम सीमा है। यही कारण है कि कोई एक भाषा-प्रतिमान उनके लिए पर्याप्त नहीं था। उन्हें विविध भाषा-प्रतिमानों की आवश्यकता थी। बाहरी दृष्टि से उनकी काव्य-भाषा में अव्यवस्था और नियमहीनता दिखाई दे सकती है, परन्तु विषयानुरूप भाषा-निर्माण में निराला की शक्ति अद्वितीय ही कही जाएगी।
किसी भी काव्य-भाषा के लिए उपयुक्त संगीतात्मक और लयात्मक पद-विन्यास आवश्यक होता है। काव्य-योजना का यह बहिरंग पक्ष है। निराला के काव्य में न केवल शब्दालंकार नियोजित है, बल्कि उनकी संगीतात्मक ध्वनियाँ भी सहृदय पाठकों को प्रभावित करती हैं। मुक्त छंद में दिए हुए उनके विराम और प्रयुक्त शब्दालंकार उनके काव्य कौशल के द्योतक हैं:-
देख यह कपोत कंठ
बाहुबल्ली कर-सरोज
उन्नत उरोज पीन क्षीण कटि
नितम्ब भार चरण सुकुमार
गति मन्द मन्द
छूट जाता धैर्य ऋषि मुनियों का
देवों भोगियों की तो बात ही निराली है
यहाँ एक सांगीतिक प्रवाह तो है ही, सरोज के साथ उरोज, पीन के साथ क्षीण, भार के साथ सुकुमार जैसे प्रयोगों में शब्दालंकार सुन्दर प्रमाण की नियोजना करते हैं।
काव्य-भाषा का सौन्दर्य छन्द योजना पर भी आश्रित रहता है। केवल छन्दशास्त्र या पिंगल का अनुसरण न करके निराला के गीतों में राग-रागिनियों का भी यथेष्ठ ध्यान रखा गया है ‘जग का एक देखा तार’ शीर्षक गीत में छन्द-विन्यास और वर्ण-मैत्राी का सुन्दर संबन्ध प्रायः सर्वत्र दिखाई देता है। जब वे तुलसीदास जैसे दीर्घ काव्य में दीर्घ छंदों को अपनाते हैं, तब उनकी भाषा महाकाव्योचित औदात्य की भूमि पर पहुँच जाती है और जब वे छोटे छंदों की भूमिका पर कार्य करते हैं, तब उनकी भाषा में सरलता और मृृदुलता के गुण आ जाते हैं।

 

डाॅ. सुनील कुमार तिवारी
शहीद भगतसिंह काॅलेज,
दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

मोहन राकेश की नाट्य-कला :डॉ. साधना शर्मा

 हिंदी नाटक के क्षितिज पर मोहन राकेश का उदय नाटक और रंगमंच दोनों दृष्टियों से श्रेयस्कर था। उन्हें आधुनिक हिंदी नाटकों के अग्रदूत के रूप में पहचाना जाता है। लीक से हट कर कथ्य का चयन और रंगमंचीयता की दृष्टि से अनुकूलता उनके नाटकों की मुख्य विशेषता रही है। राकेश जी ने यों तो उपन्यास, कहानी, यात्रा-विवरण सभी कुछ लिखा; परन्तु आपको सर्वाधिक प्रसिद्धि नाट्यलेखन के क्षेत्र में मिली। उन्होंने अपने जीवन में चार नाटकों की रचना की–  ‘आषाढ़ का एक दिन’, लहरों के राजहंस’, आधे-अधूरे’ तथा ‘पैरों तले की जमीन’। अन्तिम नाटक अधूरा रह गया था जिसे बाद उनके मित्र और प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर ने पूरा किया।

मोहन राकेश का जन्म 8 फरवरी, सन! 1925 में अमृतसर के एक सामान्य परिवार में हुआ था। राकेशजी की प्रारंभिक शिक्षा अमृतसर में ही हुई थी परन्तु उच्च शिक्षा के लिए आप लाहौर चले गए। ओरिएण्टल कालेज, लाहौर से संस्कृत में एम.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की पर ज्ञान की प्यास शान्त नहीं हुई। प्राइवेट अध्ययन करते हुए प्रथम श्रेणी से हिंदी साहित्य में एम.ए. किया। सर्वप्रथम उन्होंने बम्बई में अध्यापन कार्य आरम्भ किया, पर वहाँ के घुटन भरे वातावरण जो यातना उन्होंने अनुभव की उससे छुटकारा पाने के लिए शिमला चले गए। परन्तु अधिक समय तक वहाँ पर भी नहीं टिक सके। कुछ दिन तक ‘सारिका’ का सम्पादन भी किया। उनका जीवन एक स्वतंत्र सर्जक कलाकार का रहा और जीवन पर्यंत वे साहित्य-सृजन में लगे रहे। 3 दिसम्बर, सन् 1972 को अत्यन्त अल्पायु में ही उनका निधन हो गया। उसके बाद भी अपने कृतित्व के माध्यम से मोहन राकेश साहित्य जगत में आज भी जीवित हैं।

मोहन राकेश की नाटयकला को पारम्परिक कसौटी पर कसने पर हमें निराशा ही हाथ लगेगी क्योंकि उनके नाटक पारंपरिक नाट्यशास्त्र में उल्लेखित तत्वों के आधार पर लिखे ही नहीं गए हैं। एक बात जो मोहन राकेश के नाटकों में देखी जाती है कि उनके तीनों नाटकों में अभिव्यक्त कथा में घर से भागने की बेचैनी और बार-बार वापस लौट आने की मज़बूरी है। यह ऐतिहासिक नाटकों ‘अषाढ़ का एक दिन’ और ‘लहरों का राजहंस’ तथा आधुनिक मध्यवर्ग की कहानी कहने वाले नाटक ‘आधे-अधूरे’ में समान रूप से दिखाई देती है। संत्रास, द्वन्द्व और अस्तित्व की पहचान के लिए बेचैनी तीनों नाटकों में अभिव्यक्त हुई है। इसलिए अलग-अलग कथाएँ होते हुए भी तीनों नाटक एक ही भावभूमि पर टिके दिखाई देते हैं। वस्तुतः वर्तमान जीवन की विसंगतियों और तद्जनित अन्द्र्वन्दों से लड़ता और टूटता हुआ आम आदमी ही इन नाटकों का मूल कथ्य है। स्वयं राकेशजी को जीवन के प्रत्येक पक्ष में नयी समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, ‘युगीन परिस्थितियों का दबाव उनके नाटकों के द्वन्द्व, संघर्ष और उद्वेलन में बखूबी अभिव्यक्ति हुआ है। मनुष्य का परिवेश, सांस्कृतिक और भौगोलिक परिस्थतियां ही मानवीय मूल्यों को गढ़ती हैं आधुकिता का आधार यद्यपि समय सापेक्षता है फिर भी सम्बन्धहीनता और नए सम्बन्धों के निर्माण के पीछे कई ऐतिहासिक कारण होते हैंद्व इस ओर भी मोहन राकेश ने अपने नाटकों में संकेत किया है।

‘आषाढ़ का एक दिन’ मोहन राकेश के नाटक साहित्य का प्रारंभिक चरण है। यह नाटक संत्रास, द्वन्द्व और अस्तित्व का नाटक होते हुए भी मनुष्य की कोमी कान्त अनुभूतियों की फुहारों का नाटक है। ऐसा होना स्वयं में एक काव्य की सृष्टि होना है। इस नाटक में परिस्थिति जन्य दशाओं का चित्रण मल्लिका, कालिदास और विलोम के माध्यम से हुआ है। उनकी विडम्बना और द्वन्द्व को तीव्र करने में प्रियंगु मंजरी, अनुलोम, विलोम तथा अन्य राजकर्मचारियों के क्रियाकलाप उद्दीपक का कार्य करते हैं। ‘अषाढ़ का एक दिन’ की प्रत्यक्ष विषयवस्तु कवि कालिदास के जीवन से संबंधित है। किंतु मूलतः वह उसके प्रसिद्ध होने से पहले की उसकी प्रेमिका मल्लिका की कहानी है। जो न केवल उससे एक कवि के रूप में प्रेम करती है बल्कि उसे महान बनते हुए भी देखना चाहती है। इस नाटक में प्रकृति बल्कि उसे महान बनते हुए भी देखना चाहती है। इस नाटक में प्रकृति और परिवेश भी एक पात्र की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। नाटकीय संघर्ष और द्वन्द्व को तीव्र बनाने में उसका बड़ा योगदान रहा है। कला, प्रेम, सृजनशीलता, भावना, कर्म, राजसी ऐश्वर्य, लता, वीथी आदिका संबंध एक ओर भावना से है तो दूसरी ओर कवि कर्म से भी हैं प्राकृतिक वातावरण में रहकर कालिदास महान काव्य की रचना करता है परन्तु राज्य की ओर से मिलने वाले सम्मान और निमंत्रण पर वह आन्तरिक और बाह्य दबावों के चलते उज्जैन चला जाता है। वहाँ जाकर, अपने परिवेश से अलग ही कर एक सर्जंक के रूप में भी वह टूट जाता है। इसीसे सिद्ध होता है कि एक ओर मल्लिका के जीवन के प्रत्येक अनुभव प्रेम हो या करूणा यह परिवेश मौजू़द है तो कालिदास के जीवन में भी उसकी पे्ररणास्पद और विघटनकारी शक्तियों की उपस्थिति दिखाई देती है। इस नाटक में एक ओर कालिदास और मल्लिका के प्रेम की कहानी है तो दूसरी ओर इच्छा और समय का द्वन्द्व भी है। समय किसी का इन्तजार नहीं करता और प्रेम भी समय के साथ जीवन की कठोर परिस्थितियों से टकरा कर समाप्त हो जाता है। प्रेम गाथा से अधिक इसमें समसामयिक संदर्भों का उद्घाटन हुआ हैं। प्रथम अंक की प्रमुख घटना है कालिदास का उंज्जयनी चले जाना; दूसरे अंक में ग्राम आकर मल्लिका से न मिलना और तीसरे अंक में मल्लिका के पास आकर भी परिस्थिति में बदलाव की वजह से वापिस लौट जाना। यहाँ विलोम से मल्लिका का विवाह संबंधो की त्रिकोणीय स्थिति दिखाता है। वास्तव में यह मनुष्य की उस परिणति की कथा है जहाँ इच्छाओंका द्वन्द्व उसे बारबार इच्छित वस्तु के केन्द्र से दूर लौट जाने को मज़बूर करता है। इस कथा के माध्यम से राकेश जी ने अनेक समस्याओं को उभारा है। साहित्यकार का व्यक्तित्व, विभिन्न सामाजिक राजनैतिक दबाव उसकी आशा-आकांक्षाएँ, सत्ता का सुख-दुख और उसकी परिणति, इन सबका साहित्यकार और उसके परिजनों पर पड़ने वाला प्रभाव इन समसामयिक समस्याओं को प्रच्छन्न रूप में नाटक में उभारा गया है। राज्य सत्ता और वहाँ का वातावरण एक सृजनशील कलाकार की प्रतिभा को किस प्रकार कुंठित कर देता है यह इस नाटक में दिखाया गया है। अपनी जड़ों से उखड़ कर उसका ‘पनपना’ कितना कठिन है परन्तु आर्थिक अभाव और सम्मान पाने की चाह उसे मज़बूर करती है, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति की इच्छा करना सहज स्वाभाविक है परन्तु यहाँ पर कुछ भी स्थायी नहीं है, यह बताना लेखक का उदद्ेश्य रहा है। नाटक में पात्रों की संख्या अधिक नहीं है और अभिनेयता की दृष्टि से भी यह उपयुक्त ही है। मल्लिका और कालिदास मुख्य पात्र हैं विलोम उनके जीवन से सघन रूप से जुड़ा है। इसके अलावा अम्बिका, प्रियंगुमंजरी, मातुल, अनुलोभ-विलोम आदि प्रसंग वश घटनाओं को गतिशीलता और क्षिप्रता प्रदान करने के लिए आते हैं। सभी पात्र नाटक के कथानक को सशक्त बनाने और संदेश को पूरी संवेदनशीलता के साथ ग्रहण कराने के साधन रूप में अत्यन्त प्रभावशाली बन पड़े हैं।

‘लहारो के राजहंस’ सांसारिक सुखों और आध्यात्मिक शान्ति के अन्तर्विरोधों के बीच खड़े व्यक्ति के द्वन्द्व को अभिव्यक्त करने वाला नाटक है। इसमें नाटककार ने ऐतिहासिक पात्रों तथा कथा स्थितियों को उनकी ऐतिहासिकता से बाहर निकाल कर युगीन परिस्थितियों के साथ जोड़ दिया है। जीवन के प्रेम और श्रेय के बीच स्थित कृत्रिम और आरोपित द्वन्द्व ही नाटक का मुख्य चेतना बिंदु है। दो वस्तुओं के चयन के समय होने वाले द्वन्द्व और कशमकंश की अभिव्यक्ति नाटक में हुई है। प्रस्तुत नाटक में भी ऐतिहासिक कथानक के आधार पर आधुनिक मनुष्य की बेचैनी और अन्तद्र्वन्द्व को उभारा है। हर व्यक्ति अपनी मुक्ति का मार्ग स्वयं खोजना है क्योंकि दूसरो के द्वारा खोजी गई राह चाहे जितनी श्रद्धास्पद, आकर्षक और मुग्ध्कारी हो किसी भी संवेदनशील प्राणी के लिए ग्राह्य नहीं हो सकती। नाटक के अंत में नंद द्वारा बुद्ध के अपेक्षित भिक्षुक रूप को और सुंदरी के आत्मसंतुष्ट संकुचित संुदर जीवन को त्याग कर चले जाना इसी तथ्य को रेखांकित करता है कि नंद को भी अपनी मुक्ति के मार्ग की रचना स्वयं ही करनी होगी। यद्यपि कथा की गहनता और गहराई के अनुरूप इसमें पर्याप्त सघनता, एकाग्रता और संगति की कमी दिखाई देती है। मगर इस कमी के होने पर भी पहले दो अंक सुगठित और कलापूर्ण बन पड़े हैं। इसमें आंतरिक उद्वेग तथा तनाव को बड़ी सूक्ष्मता, संवेदनशीलता और कुशलता के साथ रचा गया है।

‘आधे-अधूरे’ मोहन राकेश का बहुत प्रसिद्ध और चर्चित नाटक है। इसमें नाटकीय कार्य व्यापार किसी ऐतिहासिक चरित्र, प्रसंग या परिवेश की बजाय समकालीन जीवन की स्थितियों पर आधारित है। आज़ादी के बाद मध्यवर्ग में आर्थिक विषमता के कारण अनेक विसंगतियाँ आ गई थी। खास तौर पर पारिवारिक विघटन, मानसिक तनाव और नैतिक मूल्यों में गिरावट स्वात्रयोत्तर समाज में विकसित मध्यवर्ग के जीवन में उभरी थी। ‘आधे अधूरे’ की कथा निर्माण एक मध्यवगी्रय परिवार की स्थिति को लेकर किया गया है। पति-पत्नी की गृहकलह, पत्नी की काम-कुंठाएँ, बेरोज़गार पति का आत्मविश्वास रहित व्यक्तित्व किस प्रकार पारिवारिक जीवन को क्लेशपूर्ण और असहनीय बना देता है इसकी अभिव्यक्ति नाटककार ने की है। इन स्थितियों में परिवार का हर सदस्य घर से भागने की मनःस्थिति में रहता है। वस्तुतः आधुनिक मध्यवर्गीय परिवार की विसंगतियों को यह ‘नाटक यथार्थ रूप में प्रस्तुत करता है। आर्थिक अभावों के बीच सुख-सुविधाओं की आकांक्षा, परिवेश के दबाव और मानसिक ताव मनुष्य को आधी-अधूरी जिन्दगी जीने के लिए मजबूर कर देते हैं। पूर्णता पाने की इच्छा में आपसी टकराहट उन्हें और अधिक निराशा और हताशा की तरफ़ ढकेलती है। यही इस नाटक की मूल संवेदना है। पत्नी सावित्री की कर्मठता और अकेले ही सारे परिवार की जिम्मेदारी उठाने की पीड़ा है दूसरी ओर पति महेन्द्रनाथ की निष्क्रियता उसमें महत्व की भावना जगाती है तो पति के रूप में एक सम्पूर्ण पुरूष की असफल तलाश उसे निराश करती है। इन परिस्थितियों में परिवार के अन्य सदस्यों का एक दूसरे से अलगाव इस नाटक का केन्द्रबिन्दु है। इस प्रकार सभी पूर्णता की तलाश किसी भिन्न व्यक्ति में करते हें परन्तु अपने अन्दर के अधूरेपन के कारण यह एहसास और भी तीव्र हो जाता है। यह स्थिति अपने में त्रासद भी है और करूणा भी उत्पन्न करती है। समकालीन जीवन बोध की यह कथा पाठक/दर्शक को अनिभूत कर देती है।

मोहन राकेश के सभी नाटक पात्र परिकल्पना, संवाद याजेजना और भााषा की दृष्टि से अत्यन्त सफल हैं। अपने नाटकों को रंगमंच के अनुकूल बनाने के उदद्ेश्य से उन्होंने किसी भी नाटक में बहुत अधिक पात्रों और दृश्यों की योजना नहीं की है। ‘आधे-अधूरे’ तो मंचन और दृश्य संयोजन की दृष्टि से अभिनेयता के सारे उपादानों को समेटे हैं। एक मध्यवर्गीय घर का दृश्य जो उनके रहन-सहन और उनके बीच के सम्बन्धों की अस्त-व्यस्तता को भी मुखरित करता है। ‘आषाढ़ का एकदिन और ‘लहरों के राजहंस’ भी नाट्यरूप और नाट्यकला की दृष्टि से सुगठित यथार्थवादी नाटक हैं। प्रत्येक पात्र संवेदना के मूल स्वरूप और नाटक की विषयवस्तु का संवाहक बन कर आया है। मल्लिका एक सीधी-सादी प्रेमभाव से भरी युवती है। उसका चरित्र दायित्व बोध का निर्वाह करता है। कालिदास और विलोम एक दूसरे से पूर्णतः विपरीत होने पर भी एक दूसरे के पूरक हैं। रंगिणी-संगिनी और अनुस्वार-अनुनासिक समकालीन स्थितियों को कथा में प्रतिध्वनित करते हैं। भाषा बिंब प्रधान है और तत्समता लिए होने पर भी काव्यात्मक प्रभाव छोड़ती है। ‘लहरो का राजहंस’ एक प्रतीक है इसमें नन्द और श्यामात्र भाव विचार के धरातल पर अस्थिर तरंगों में तैर रहे हैं, जहाँ गति तो है पर स्थिरता और दिशा नहीं है। नाटक पात्र भौतिक-अध्यात्मिक, पार्थिव-अपार्थिव, अस्तित्व और अनस्तित्व के धरातल पर एक साथ भ्रम की स्थिति में जी रहे हैं। परन्तु विकसशील चरित्र के रूप में नंद आगे बढ़कर इस स्थिति से निकलता है और अपनी जीवन यात्रा का चुनाव करता है। सभी नाटक रंगमंच के अनुकूल हैं।

भाषिक क्षमता नाटक के संदर्भ में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। नाटक में वर्णन या व्याख्या के लिए कोई स्थान नहीं होता। इसलिए कथा, संवेदनाद्व पात्रों की चरित्रगत विशेषताएँ सभी भाषा के माध्यम से ही संप्रेषित होती हैं। ‘आषाढ़ का एकदिन’ नाटक में संस्कृत के तत्सम शब्दों का प्रयोग तथा भावनाओं के संगुंफन की अभिव्यक्ति के लिए लम्बे-लम्बे वाक्यों का भी प्रयोग हुआ है। परन्तु जहाँ सरल भावों का स्पंदन है वहाँ छोटे-छोटे वाक्यों का ही चयन किया गया है। भाषा में वर्षा, बिजली का कौंधना और कड़कना, भीगना ये सभी बिंब भाषा की भावों को अभिव्यक्त करने के लिए प्रतीकार्थ के रूप में आए हैं। भाषा दुधारी तलवार से काट कर अतीत से जोड़ती है तो दूसरी ओर नई संवदेनाओं और कथ्य के आधार पर उसे वर्तमान से मिलाती है।” आधुनिक हिंदी नाटक का मसीहाः गोविन्द चातक, ‘लहरों का राजहंस’ विचार प्रधान नाटक है। इस नाटक की भाषा में एक प्रकार का आरोपित संयम, अभिजात्य और सौष्ठव विद्यमान है, फिर भी इस नाटक की भाषा अपनी कुछ अनुगूँज छोड़ती है। आधे-अधूरे भाषा की दृष्टि से एक नया प्रयोग है। यहाँ तक आते-आते, विषयवस्तु की ज़रूरत के दबाव से राकेश जी ने स्वयं को प्रसादयुगीन भाषा के प्रभाव से मुक्त कर लिया है। ‘आधे-अधूरे’ की भाषा में समकालीन जीवन के तनाव को अभिव्यक्त करने सामथ्र्य है। ध्वनि, शब्द और वाक्य का चयन और उनका संयोजन वांछित अर्थ के अनुरूप है। भाषा जीने की भाषा के निकट पहुँच गई है तथा छोटे-छोटे वाक्य भी अर्थ की अनेक छायाओं और स्तरों को खोलते हैं।

मोहन राकेश की नाट्यकला के संबंध में यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि अपनी तमाम सीमाओं के बावजूद अनेक नाटक हिंदी नाटक के सर्वश्रेष्ठ और विकसित रूप को प्रस्तुत करते हैं। ये नाटक रंगमंच की दृष्टि से भी अत्यन्त सफल हैं। यही कारण है कि उन्होंने व्यापक स्तर पर हिंदी नाट्य लेखन को प्रभावित किया और कई ऐतिहासिक कारणों से हिंदी नाटक और रंगमंच के क्षेत्र में मील का पत्थर बन गए।