Monday, May 8, 2023

 

                                                   प्रयोजनमूलक हिंदी 

समय :- 3 घण्टें                                                                                                               पूर्णांक - 65

1.:-निम्नलिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर लिखें:-                                               20

क-राष्ट्रभाषा और राजभाषा में दो अंतर बताए?

ख-टिप्पणी के दो प्रकारों के नाम बताएं

ग-राजभाषा के रूप में हिंदी की स्वीकृति कब मिली और संविधान के किस धारा के अंर्तगत हुई?

घ-सरकारी पत्र के लिए आवश्यक दो अंगों का नाम लिखिए?

ङ-उर्दू शब्द मूलतः किस भाषा का शब्द है और इसका अर्थ क्या होता है?

च-व्यावसायिक हिंदी के कोई दो लक्षण बताएं?

छ-भाषा प्रयुक्ति का अंग्रेजी पर्याय क्या है और इसकी एक विशेषता बताएं?

ज-आलेखन किसे कहते है?

झ-साख पत्र और संकल्प किस पत्र के अंतर्गत आते है?

ञ-हिंदी के संयुक्त व्यंजनों के नाम लिखें.

2. किन्हीं तीन प्रश्नों का उत्तर लिखें:-                                                                           30

 

क हिंदी की विभिन्न शैलियों,हिंदी,उर्दू और हिन्दुस्तानी के स्वरूप की चर्चा करें।

 

ख हिंदी के पारिभाषिक शवदवाली के निर्माण प्रक्रिया को संक्षेप में समझाइये

 

ग टिप्पण लेखन किसे कहते हैं?टिप्पण लेखन की विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए?

 

घ वैज्ञानिक हिंदी के स्वरूप एवं लक्षणों पर एक निबंध लिखिए?

 

3 किन्ही तीन प्रश्नों का उत्तर दीजिए:-                                                                         15

 

क-व्यावसायिक हिंदी, ख-आलेखन, ग-संर्पक भाषा,घ-ज्ञापन

ङ- हिंदी भाषा का मानकीकरण

 

 

Thursday, May 4, 2023

प्रेमचंद

                                                               प्रेमचंद

समय:- 3 घंटे                                                                             कुल योग:-65
1
निम्नलिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर दीजिए:- 20
क. 'अजी हजरत,यही चोरी कराते है'-कौन कहता है और किससे कहता है।
ख. 'पशु-वीरों के अभिनन्दन पत्र' से किसे मिल रहे थे।
ग. कर्बला नाटक का प्रकाशन वर्ष बताएं और इसमें कुल कितने अंक है।
घ. शतरंज के खिलाड़ी का रचनाकाल क्या है? उसके प्रमुख पात्रों का नाम बताएं।
ङ. हामिद के एक बालक मित्र और एक बालिका मित्र का नाम लिखिए।
च. जुम्मन ने किसकी मिलकियत अपने नाम लिखवा ली थी?अलगू ने अपना बैल किसे बेचा था?
छ. साहित्य का उद्देश्य किस विधा का रचना है?इसका रचनाकाल क्या है?
ज.प्रेमचंद द्वारा रचित तीनों नाटकों का नाम बताएं?
झ. कर्बला का प्रकाशन वर्ष बताते हुए एक हिन्दू पात्र का नाम बताएं।
ञ. विपत्ति का अनुभव करके व्यक्ति को कौन याद आता है तथा बैलों ने भी किसे याद किया?

2 किन्हीं तीन प्रश्नों का आलोचनात्मक उत्तर दीजिए:-30
क. प्रेमचंद के अनुसार साहित्य का उद्देश्य क्या है?
ख. कर्बला नाटक की प्रासंगिकता पर विचार कीजिए?
ग. कहानी कला की दृष्टि से पंच-परमेश्वर कहानी की समीक्षा कीजिए।
घ. शतरंज के खिलाड़ी कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार कीजिए।
ङ "सेवासदन में प्रेमचंद ने नारी- समाज की समस्याओं पर विचार किया है"- कथन के आलोक में सेवासदन उपन्यास पर विचार कीजिए।

3 किन्हीं तीन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:-15
क ईदगाह में बाल मनोविज्ञान
ख हल्कू की विवशता
ग प्रेमचंद के अनुसार साहित्य की परिभाषा
घ सुमन का चरित्र
ङ पंच परमेश्वर कहानी का उद्देश्य