Monday, July 10, 2023

हिंदी में इतिहास लेखन की परंपरा

इतिहास लेखन में प्रथम स्थान ‘गार्दा ता तासी’ का है।

  • हिन्दी में इतिहास लेखन की पंरम्परा की शुरुआत: गार्सा द तासी (फ्रेंच विद्वान) से शुरू हुई। रचना- ‘इस्त्वार द ला लितरेत्युर ऐंदुई ऐंदुस्तानी’ इस रचना का प्रकाशन दो भागों में किया गया। ये रचना दो संस्करण में प्रकाशित हुआ था।
  • पहले संस्करण के दो भाग हैं। इसमें पहला का प्रकाशन 1839 ई० में और दूसरा भाग का प्रकाशन 1847 ई० में हुआ था।
  • दूसरे संस्करण में तीन भाग हैं। पहला दो भाग का प्रकाशन 1870 ई० में और तीसरा भाग का प्रकाशन 1971 ई० में हुआ।
  • इसका प्रकाशक- ‘द ऑरियटल ट्रांसलेशन कमेटी आयरलैंड’ संस्था ने इसका प्रकाशन किया।
  • विशेष तथ्य: यह ‘फ्रेंच’ भाषा में रचित है।
  • इसमें कूल 738 रचनाकारों को स्थान दिया गया है।
  • इसमें हिन्दी के रचनाकारों की संख्या सिर्फ 72 है।
  • इस रचना के कूल 24 अध्याय है। यह वर्णानुक्रम पद्धति में रचित है।
  • इसमें काल विभाजन का कोई प्रयास नहीं किया गया है।
  • इसमें प्रथम कवि के बारे में कोई विचार नहीं किया गया है। (इस ग्रंथ में प्रथम कवि अंगद और अंतिम कवि हेमंत है)
  • मौलवी करीमुद्दीन ने प्रथम दो भागों का क्रमशः ‘तबकाश्शुरा’ और ‘तजकिरा-ई-शुअरा-ई-हिन्दी’ हिन्दी से 1848 ई० में ‘फ़ारसी’ में अनुवाद किया। 
  • ‘तबकाश्शुरा’ और ‘तजकिरा-ई-शुअरा-ई-हिन्दी’ मौलवी करीमुद्दीन के द्वारा अनुदित ग्रंथ में रचनाकारों की संख्या 1004 थी। इसमें हिन्दी के रचनाकारों की संख्या 60 सीमित थी।
  • 1953 ई० में डॉ लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय ने ‘गार्दा द तासी’ के इतिहास ग्रंथ का ‘हिंदुई साहित्य का इतिहास’ नाम से हिन्दी में अनुवाद किया। इसमें कूल रचनाकारों की संख्या 358 थी। जिसमे हिन्दी के 220 रचनाकार थे।

हिन्दी के इतिहास लेखन में दूसरा स्थान ठाकुर शिवसिंह सेंगर का है।

  • रचना- ‘शिवसिंह सरोज’
  • प्रकाशन वर्ष- 1883 ई० में हुआ था। (इसका संशोधित परिवर्धित 1888 ई० में हुआ।
  • प्रकाशन संस्था- ‘नवल किशोर प्रेस लखनऊ’ से हुआ।
  • हिन्दी में रचित हिन्दी साहित्य का यह पहला इतिहास ग्रंथ है।
  • इसमें कूल रचनाकार 1003 हैं। हिन्दी के कूल रचनाकार 769 हैं।
  • काल विभाजन का कोई प्रयास नहीं किया गया है।
  • इस ग्रंथ में पुष्य/पुंड को पहला कवि माना है।
  • यह ग्रंथ वर्णानुक्रम पद्धति में रचित है।

हिन्दी के इतिहास लेखन में तीसरा स्थान जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का आता है।

  • रचना- ‘द मार्डन वर्नाकुलर लिट्रेचर ऑफ हिन्दुस्तान’
  • यह इतिहास ग्रंथ ‘द रॉयल ऐसियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की पत्रिका के विशेषांक के रूप में 1888 ई० में तथा एक पुस्तक के रूप में 1889 ई० में प्रकाशित हुआ।
  • इसकी पद्धति कालानुक्रम थी। कालानुक्रम पद्धति में रचित यह हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास था।
  • यह ‘अंग्रेजी’ भाषा में लिखी गई थी। इसमें कूल रचनाकार 952 थे। इसमें सभी रचनाकार हिन्दी के थे।
  • इन्होने ही ‘भक्तिकाल’ को हिन्दी साहित्य का ‘स्वर्ण युग’ कहा। भक्तिकाल को हिन्दी का साहित्य का स्वर्ण कहना सबसे बड़ी उपलब्धि है।
  • यह पहला इतिहास ग्रंथ था, जिसमे केवल हिन्दी के रचनाकारों को स्थान दिया गया था।
  • यह पहला इतिहास ग्रंथ था, जिसमे काल विभाजन का प्रयास किया गया था।

हिन्दी के इतिहास लेखन में चौथा स्थान ‘मिश्रबंधु’ का आता है।

  • ‘मिश्रबंधु’ ये तीनों सगे भाई और तीनों साहित्यकार थे। गणेश बिहारी मिश्र, श्याम बिहारी मिश्र और शुकदेव बिहारी मिश्र।
  • ये तीनों ‘मिश्रबंधु’ के नाम से रचना करते थे। इन तीनों भाइयों ने नागरी प्रचारणी सभा काशी के द्वारा हस्तलिखित ग्रंथों की खोज कर इक्कठा किया।
  • मिश्र बंधुओं ने ‘मिश्रबंधु विनोद’ नाम से हिन्दी साहित्य के एक वृहद् इतिहास की रचना किया।
  • ‘मिश्रबंधु विनोद’ के चार भाग हैं।
  • प्रथम तीन भाग का प्रकाशन 1913 ई० में हुआ था। चतुर्थ भाग का प्रकाशन 1934 ई० में हुआ। प्रकाशन संस्था नागरी प्रचारिणी सभा-काशी थी।
  • यह रचना कालानुक्रम पद्धति में रचित है। इसमें कूल रचनाकार 4591 वास्तविक संख्या है लगभग (5000)।
  • मिश्रबंधुओं ने हिन्दी साहित्य के विकाशक्रम को मुख्यतः 5 युगों में तथा उपविभाजन सहित 8 युगों में बाँटा है।
  • इन्होने आदिकाल को ‘आरंभिक काल’ के नाम से संबोधित किया है।
  • पुष्य/पुंड्र को इन्होने पहला कवि माना है।
  • रचनाकारों को इन्होने मुख्यतः तीन श्रेणियों में बाँटा है- उत्तम श्रेणी, माध्यम श्रेणी और सामान्य श्रेणी।
  • रचनाकारों को श्रेणीबद्ध करने वाले मिश्रबंधु प्रथम इतिहासकार माने जाते हैं। इन्होने कवियों का तुलनात्मक पद्धति से वर्गीकरण किया है।
  • यह इतिहास ग्रंथ नागरी प्रचारिणी सभा काशी की हस्तलिखित ग्रंथ खोज रिपोर्ट समिति के आधार पर लिखा गया था।
  • यह (मिश्रबंधु विनोद) इतिहास ग्रंथ आचार्य रामचंद्र शुक्ल के इतिहास ग्रंथ का उपजीव्य अथार्त आधार ग्रंथ माना जाता है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने अपने इतिहास ग्रंथ के लिए सामग्री ‘मिश्रबंधु विनोद’ से ग्रहण किया था।

हिन्दी के इतिहास लेखन में पाँचवा स्थान आचार्य रामचंद्र शुक्ल: का आता है।

  • रचना का नाम- ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’
  • प्रकाशन वर्ष- 1929 ई०,
  • प्रकाशन संस्था- नागरी प्रचारिणी सभा काशी से हुआ था।
  • पद्धति- विधेयात्मक थी। इसमें कूल रचनाकार 997 (लगभग 1000) हैं।
  • 1908 ई० में सरयूकरण पारीक, हरदेव बाहरी और आचार्य रामचंद्र शुल्क इन तीनों को नागरी प्रचारिणी सभा काशी ने आमंत्रित किया था। हिन्दी शब्दकोष लिखने के लिए दिया गया। वह ‘शब्दकोष सागर’ 1928 ई० में तैयार कर दिया गया। भूमिका लिखने का कार्य आचार्य रामचंद्र शुक्ल को दिया गया। शुक्ल ने इसकी भूमिका ‘हिन्दी साहित्य का विकाश’ नाम से लिखा जो बहुत विशाल हो गया। उसी भूमिका को उन्होंने बाद में हिन्दी साहित्य के इतिहास के नाम से छपवा दिया।
  • संशोधित और परिवर्तित संस्करण 1940 ई० हिन्दी साहित्य के विकासक्रम को चार युगों में बाँटा और हिन्दी साहित्य का आरम्भ सिद्ध साहित्य से माना है।

हिन्दी के इतिहास लेखन में छठा स्थान डॉ रामकुमार वर्मा का आता है।

  • रचना- ‘हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’
  • प्रकाशन वर्ष- 1938 ई०
  • इसमें 693 ई० से 1693 ई० तक का ही वर्णन है।
  • इन्होने अपने इतिहास में आदिकाल से लेकर भक्तिकाल तक का ही वर्णन किया है।
  • यह इतिहास आलोचनात्मक पद्धति में लिखा गया था।
  • यह इतिहास शोध प्रबंध के रूप में लिखा गया था।

हिन्दी के इतिहास लेखन में सातवाँ स्थान आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का आता है।

  • इन्होने (आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी)हिन्दी साहित्य की तीन पुस्तकें लिखी।
  • इन्हें आधुनिक युग का बाणभट्ट के नाम से भी जाना जाता है।   
  • हिन्दी साहित्य की भूमिका- 1940 ई०
  • हिदी साहित्य उद्भव एवं विकास- 1952 ई०
  • हिन्दी साहित्य का आदिकाल- 1952 / 1953 ई० (यह सबसे महत्वपूर्ण रचना है)
  • ये तीनों रचनाएँ समाजशास्त्रीय पद्धति में हैं।
  • इन तीनों रचनाओं में 1229 रचनाकारों का परिचय है।
  • इसमें तुलनात्मक पद्धति अपनाई गई है।

हिन्दी के इतिहास लेखन में आठवाँ स्थान डॉ गंपतिचंद्र चन्द्रगुप्त का आता है।

  • रचना- ‘हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास’ है।
  • इस रचना के दो भाग हैं।
  • प्रथम भाग का प्रकाशन- 1964 ई० में हुआ
  • दूसरा भाग का प्रकाशन- 1965 ई० में हुआ
  • यह वैज्ञानिक पद्धति में लिखा गया है।

हिन्दी के इतिहास लेखन में नौवां स्थान डॉ नगेन्द्र का आता है।

  • रचना- ‘हिन्दी साहित्य का वृहद् इतिहास’।
  • इसमें दस खण्ड हैं।
  • प्रकाशन वर्ष- 1973 ई० है।  

हिन्दी के इतिहास लेखन में दसवाँ स्थान नागरि प्रचारिणी सभा काशी का आता है।

  • नागरि प्रचारिणी सभा, काशी ने हिन्दी साहित्य के संपूर्ण इतिहास को 18 खण्डों में प्रकाशित करने की योजना बनाई थी किन्तु संपूर्ण इतिहास 16 खंडो में ही पूर्ण हो गया।
  • प्रथम खंड- ‘हिन्दी साहित्य की पीठिका’ थी। इसके संपादक राजबली पांडे थे।
  • सोलहवाँ खंड- ‘हिन्दी का लोक साहित्य’ थी। इसके संपादक राहुल सांस्कृत्यायन थे।

हिन्दी साहित्य के इतिहास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण रचनाएँ:

  • ‘भाषा काव्य संग्रह’ (1873 ई०) महेशदत्त शुक्ल
  • ‘हिन्दी कोविंद रत्नमाला’ डॉ श्यामसुंदर दास है। इनके रचना के दो भाग है।
  • प्रथम भाग (1909 ई०) में और दूसरा भाग (1914 ई०) में प्रकाशित हुआ था।
  • ‘कविता कौमुदी’ (1917 ई०) रामनरेश त्रिपाठी
  • ‘हिन्दी के मुसलमान कवि’ (1926 ई०) गंगा प्रसाद अखोरी
  • ‘ब्रज माधुरी सार’ (1923 ई०) वियोगी हरि
  • ‘मॉडन हिन्दी लिटरेचर’ (1939 ई०) डॉ इन्द्रनाथ मदान
  • ‘खड़ी बोली हिन्दी साहित्य का इतिहास’ (1914 ई०) ब्रजरत्न दास
  • ‘हिन्दी साहित्य: बीसवी शताब्दी’ (1950 ई०) आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी
  • ‘हिन्दी का गद्य साहित्य’ (1955 ई०) रामचंद्र तिवारी
  • ‘हिन्दी साहित्य का दूसरा इतिहास’ (1996 ई०) डॉ बच्चन सिंह
  • ‘हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास’ (1986 ई०) डॉ रामस्वरुप चतुर्वेदी
  • ‘हिन्दी साहित्य: युग एवं प्रवृतियाँ’- शिवकुमार शर्मा
  • ‘हिन्दी साहित्य का आधा इतिहास’- सुमन राजे
  • ‘राजस्थानी साहित्य की रुपरेखा’ (1939 ई०) डॉ मोतीलाल मेनारिया
  • ‘आधुनिक हिन्दी साहित्य’ (1925 ई०) डॉ कृष्णलाल
  • ‘सुकवि सरोज’ (1927 ई०) गौरीशंकर दिवेदी
  • ‘हिन्दी भाषा और उसके साहित्य का विकास’ (1930 ई०) अयोध्या सिंह ‘हरिऔंध’

No comments:

Post a Comment