1 स्वर रहित 'र'का प्रयोग हुआ है-
क ट्रक में ख पुनर्निर्माण में ग त्राटक घ शत्रु में
2 निम्नलिखित में से कंठ-तालव्य स्वर कौन से है-
क ए-ऐ ख ए-ओ ग ए-ऊ घ ओ-उ
3 मिठास शब्द है
क व्यक्तिवाचक ख विशेषण ग भाववाचक घ समूह वाचक
4 मोहन प्रकाश जी........ हिंदी पढ़ाते है। इस वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम से करो।
क मुझे ख तुम्हें ग उन्हें घ हमें
5 हमें गरीबों पर दया करनी चाहिए। इसमें रेखांकित शब्द है
क अवस्था सूचक विशेषण ख संज्ञा ग विशेषण घ क्रिया
6 सभा में लोग शांतिपूर्वक बैठे हैं-अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए
क इच्छाबोधक ख विधानवाचक ग आज्ञार्थक घ संकेतवाचक
7 वह अध्यापक था जो कल यहां आया था रेखांकित उपवक का नाम बताइए
क संज्ञा ख विशेषण ग क्रिया विशेषण घ कोई नहीं
8 इनमें 'कृत वाच्य ' से संबंधित वाक्य कौन सा है
क आरामशीन न से लकड़ी काटी जा रही थी
ख वृद्ध से चला नहीं गया।
ग लोगों से वह करूणा नहीं देखा गया।
घ भारत एक नया उपग्रह छोड़ा
9 हमें सफलता मिलने तक प्रयास करना चाहिए इस वाक्य में 'तक' है क समुच्चयबोधक ख क्रिया विशेषण ग संबंध बोधक
घ विस्मयादिबोधक
10 निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द का चयन कीजिए
क अपराध ख अध्याय ग स्वदेश
घ स्थापना
11 अपूर्ण भूत का उदाहरण है
क पत्र मिल गया था। ख बालक सो रहा था। ग वर्ष हुई होगी। घ वर्ष हुई थी।
12 `मैं खाना खा चुका, तब तक वह आया' यह वाक्य है
क सरल वाक्य ख संयुक्त वाक्य ग मिश्र वाक्य घ संक्षिप्त वाक्य
13 'को' और 'के'लिए किस कारक का चिह्न है
क संप्रदान ख करण ग अपादान घ संबोधन
14 राजा साहब बाजरों पर बैठकर गए-वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है
क वचन ख क्रिया ग सर्वनाम घ विशेषण
15 हिंदी की शिक्षा अनिवार्य कर दिया गया-इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है
क क्रिया ख वचन ग सर्वनाम घ लिंग
16 दूध में कौन पड़ा- इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है
क संज्ञा ख सर्वनाम ग विशेषण घ लिंग
17 यह सबसे उत्तम है- इस वाक्य में व्याकरण की कौन सी अशुद्धि है
क विशेषण ख क्रिया विशेषण ग संबंध बोधक घ समुच्चयबोधक
18 वह उठने लग पड़ा- इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है
क पदक्रम ख अन्विति ग क्रिया घ क्रिया-विशेषण
19 पुस्तकें ये किसकी है- इस वाक्य में किस प्रकार की शुअद्धि है
क पदक्रम ख अन्विति ग क्रिया विशेषण घ संज्ञा
20 क्या आप पढ़ लिए-इस वाक्य में किस प्रकार के अशुद्धि है
क पदक्रम ख अन्विति ग क्रिया विशेषण घ संज्ञा
21 वाक्य में अशुद्ध भाग का चयन कीजिए- मैं पटना गया (क/तो उसे समय ख/ मेरे पास ग/ केवल बीस रूपये मात्र थे घ/ कोई त्रुटि नहीं घ/
(21) निम्नलिखित में से कौन - सा 'देशज' शब्द है ?
(क) अग्नि (ख) प्रार्थना
(ग) खेत (घ) लोटा
(22) स्वतंत्र सत्ता धारण न करने वाले शब्द क्या कहलाते है ?
(क) रूढ़ (ख) यौगिक
(ग) योगरूढ़ (घ) इनमें से कोई नहीं
(23 निम्नलिखित में कौन ' यौगिक ' शब्द है?
(क) लेखक (ख) पुस्तक
(ग) विद्यालय (घ) योगी
(24) प्रयोग की दृष्टि से सूक्ष्म अंतर व्यक्त करने वाले शब्द क्या कहलाते हैं ?
(क) प्रयोगात्मक (ख) समानार्थक
(ग) अनेकार्थक (घ) विपरीतार्थक
25 'यौगिक' शब्द कौन-सा है ?
(क) पंकज (ख) पाठशाला
(ग) दिन (घ) जलज
26 दर्प का पर्यायवाची शब्द है -
(क) तिरस्कार (ख) अहंकार
(ग) गर्व (घ) स्वाभिमान
27 सेना का पर्यायवाची शब्द है -
(क) अनीक (ख) सैनिक
(ग) अरि (घ) अतनु
28 प्रसून का पर्यायवाची शब्द है -
(क) वृक्ष (ख) पुष्प
(ग) चंद्रमा (घ) अग्नि
29 अमृत का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
(क) अमिय (ख) सुधा
(ग) पीयूष (घ) रसाल
30 विभावरी का पर्यायवाची शब्द है -
(क) चंद्रिका (ख) तपस्या
(ग) क्षणदा (घ) तरणि
अनुच्छेद में रिक्त स्थानों की पूर्ति -------
गधांश-1
भारत माता की कोख में जो अमूल्य ________ भरी है जिनके कारण वह ________ कहलाती है उससे कौन परिचित न होना चाहेगा? लाखों करोड़ों वर्षों से अनेक प्रकार की धातुओं को पृथ्वी के गर्भ में पोषण मिला है । दिन रात बहनें वाली नदियों ने पहाड़ों को पीस पीस कर अगणित प्रकार की मिट्टियों से पृथ्वी की देह को सजाया है । हमारे _______ आर्थिक _______ के लिए उन सबकी जांच - पड़ताल अत्यंत आवश्यक है। पृथ्वी की गोद में जन्म लेने वाले खड़े पत्थर कुशल ______ से संवारे जाने पर अत्यंत ________ का प्रतीक बन जाते है । नाना भांति के_______ नग विंध्य की नदियों के प्रवाह में सुर्य की धुप से चिलकते रहते हैं उन चीलवटों को जब________ कारीगर पहलदार कटाव पर लाते हैं ।तब उनके प्रत्येक घाट से नई शोभा और सुन्दरता फूट पड़ती है , वे ________ हो जाते हैं। देश के नर नारियों के रूप मण्डन और सौन्दर्य प्रसाधन में इन छोटे पत्थरों का भी सदा से कितना भाग रहा है , अतएव हमें उनका________ होना भी आवश्यक है।
31.(क) वृत्तियां (ख) मूर्तियां
( ग) कृतियां (घ) निधियां
32.(क) श्वेताम्बरा (ख) नीलाम्बरा
( ग ) वसुंधरा ( घ) कन्दरा
33.(क) भूतकालिक (ख) तात्कालिक
( ग) भावी (घ) वर्तमानकालिक
34 (क) निर्माण (ख) उत्साह
( ग) पतन (घ) उत्थान
35 (क) शिक्षितों (ख) युवकों
(ग) शिल्पियों (घ) प्रशिक्षितों
36.(क) सौन्दर्य (ख) गौरव
( ग) समृद्धि (घ) विशालता
37.(क) विशाल (ख) आकर्षित
(ग)अनगढ़ (घ) भौतिक
38 (क) पुष्ट (ख) चुस्त
( ग) दुरुस्त (घ) चतुर
39 (क) चिकने (ख) पतले
( ग) अनमोल (घ) विशाल
40.(क) भाव (ख) बोध
( ग) ज्ञान ( घ) अभिज्ञान
*पाठ बोधन*
वैज्ञानिक प्रयोग की सफलता ने मनुष्य की बुद्धि का अपूर्व विकास कर दिया है। द्वितीय महायुद्ध में एटम बम की शक्ति ने कुछ क्षणों में ही जापान की अजेय शक्ति को पराजित कर दिया। इस शक्ति की युद्धकालीन सफलता ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रान्स आदि सभी देशों को ऐसे शस्त्रास्त्रों के निर्माण की प्रेरणा दी कि सभी भयंकर और सर्वविनाशकारी शस्त्र बनाने लगे। अब सेना को पराजित करने तथा शत्रु-देश पर पैदल सेना द्वारा आक्रमण करने के लिए शस्त्र-निर्माण के स्थान पर देश के विनाश करने की दिशा में शस्त्रास्त्र बनने लगे हैं। इन हथियारों का प्रयोग होने पर शत्रु-देशों की अधिकांश जनता और संपत्ति थोड़े समय में ही नष्ट की जा सकेगी। चूंकि ऐसे शस्त्रास्त्र प्रायः सभी स्वतन्त्र देशों के संग्रहालयों में कुछ न कुछ आ गये हैं, अतः युद्ध की स्थिति में उनका प्रयोग भी अनिवार्य हो जायेगा। अतः दुनिया का सर्वनाश या अधिकांश नाश तो अवश्य ही हो जायेगा। इसीलिए निःशस्त्रीकरण की योजनाएँ बन रही हैं। शस्त्रास्त्रों के निर्माण में जो दिशा अपनाई गई, उसी के अनुसार आज इतने उन्नत शस्त्रास्त्र बन गये हैं, जिनके प्रयोग से व्यापक विनाश आसन्न दिखाई पड़ता है। अब भी परीक्षणों की रोकयाम तथा बने शस्त्रों के प्रयोग के रोकने के मार्ग खोजे जा रहे हैं। इन प्रयासों के मूल में एक भयंकर आतंक और विश्व विनाज का भय कार्य कर रहा है।
41 इस गद्यांश का मूल कथ्य क्या है?
क आतंक और सर्वनाश का भय
ख विश्व में शस्त्रास्त्रों की होड़
ग द्वितीय विश्वयुद्ध की विभीषिका
घ निरस्त्रीकरण और विश्व शांति
42 भयंकर विनाशकारी आधुनिक शस्त्रास्त्रों के बनाने की प्रेरणा किसने दी ?
क अमेरिका ने
ख अमेरिका की विजय ने
ग जापान के विनाश ने
घ बड़े देशों की पारस्परिक प्रतिस्पर्धा ने
43 एटम बम की अपार शक्ति का प्रथम अनुभव कैसे हुआ?
क जापान में हुई भयंकर विनाशलीला से
ख जापान की अजेय शक्ति की पराजय से
ग अमोरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस की प्रतिस्पर्धा से
घ अमेरिका की विजय से
44 बड़े-बड़े देश आधुनिक विनाशकारी शस्त्रास्त्र क्यों बना रहे है ?
क अपनी-अपनी सेनाओं में कमी करने के उद्देश्य से
ख अपने संसाधनों का प्रयोग करने के उद्देश्य से
ग अपना-अपना सामरिक व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से
घ पारस्परिक भय के कारण
45 आधुनिक युद्ध भयंकर व विनाशकारी होते हैं क्योंकि-
क दोनों देशों के शस्त्रास्त्र इन युद्धों में समाप्त हो जाते हैं।
ख अधिकांश जनता और उसकी सम्पत्ति नष्ट हो जाती है।
ग दोनों देशों में महामारी और भुखमरी फैल जाती है।
घ दोनों देशों की सेनाएँ इन युद्धों में मारी जाती हैं।
46 इस गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक है-
क निःशस्त्रीकरण
ख आधुनिक शस्त्रास्त्रों का विनाशकारी प्रभाव
ग एटम बम की शक्ति
घ आतंक और विश्व विनाश का भय
47 'व्यापक विनाश आसन्न दिखाई पड़ता है।' इस वाक्य में 'आसन्न
का अर्थ क्या है?
क अवश्य घटित होने वाला
ख कुछ समय बाद घटित होने वाला
ग किसी क्षेत्र विशेष में घटित होने वाला
घ कभी घटित नहीं होने वाला
48 निशस्त्रीकरण से क्या तात्पर्य है _______
A) आधुनिक शस्त्रास्त्रो का मुक्त व्यापार
B) आधुनिक शस्त्रास्त्रो के परीक्षण प्रयोग एवं भंडारण पर प्रतिबंध
C) एटम की शक्ति का रचनात्मक कार्यों में प्रयोग
D) एटम बम का जनता पर प्रयोग न करने का संकल्प
49 निः शस्त्रीकरण की योजनाएं क्यों बनाई जा रही है______
A) क्योंकि आतंक और विश्व के सर्वनाश का भाई बढ़ता जा रहा है
B) क्योंकि बड़े देशों के संसाधन समाप्त होते जा रहे है
C) क्योंकि तृतीय विश्व युद्ध की अभी कोई संभावना नहीं है
D) क्योंकि यह योजनाएं संयुक्त राष्ट्र संघ ने बनाई है
50 विश्व को सर्वनाश से बचने के लिए कौन सी योजना सर्वाधिक प्रभावित हो सकती है_______
क एटम शक्ति का नियोजन
ख निशस्त्रीकरण की योजना
ग प्रत्येक देश को आधुनिक शस्त्रास्त्रो से सुसज्जित करने की योजना
घ रूस अमेरिका की मित्रता की योजना
वाक्यों में रिक्त स्थानों ---
51 उदयशंकर भट्ट हिन्दी साहित्य के प्रमुख ..... है ।
(क) कहानीकार (ख) निबंधकार
(ग) उपन्यासकार (घ) नाटककार
52 युद्ध-प्रधान एवं राष्ट्र-चेतनापरक कविताओं में..…. की प्रधानता होती है।
(क) ओज गुण (ख) रजोगुण
(ग) तमोगुण (घ) सतोगुण
53 मैया मोहि ...... बहुत खिजायो
(क) आधा (ख) दाऊ
(ग) सुदामा (घ) सखा
54 रवीन्द्रनाथ टैगोर का नाम सांस्कृतिक एवं .….....जगत में सदा
अविस्मरणीय रहेगा ।
(क) दर्शन (ख) संगीत
(ग) साहित्यिक (घ) चित्रकला
55 मनुष्य मृत्यु को असुन्दर ही नहीं .... भी मानता है।
(क) अनिवार्य (ख) सुन्दर
(ग) त्याज्य (घ) अपवित्र
56 अनयक परिश्रम और सतत.... से व्यक्ति सफलता की चरम सीमा को पा लेता है।
(क) व्यवसाय (ख) अध्यवसाय
(ग) समवाय (घ) संकाय
57 केवल पुस्तकीय ज्ञान छात्रों की मौलिक प्रतिभा का .... नहीं कर सकता।
(क) अमर्ष (ख) उन्मेष
(ग) पीयूष (घ) प्रत्यूष
58 देवानन्द की काम के प्रति लगन और निष्ठा..... है ।
(क) दयनीय (ख) अनुकरणीय
(ग) शोभनीय (घ) हास्यास्पद
59 जो लोग समय का ख्याल नहीं रखते उनकी ...... की जाती है
(क) तारीफ (ख) शिकायत
(ग) प्रशंसा (घ) निंदा
60 कमल का ....... सौंदर्य भँवरे को ही आकर्षित कर सकता
है , भैंस को नहीं।
(क) सौम्या (ख) रम्य
(ग) सौरभ (घ) सुकुमार
निर्देश : रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए ----
61 . रवि ईश्वर को न मानने वाला मनुष्य है।
(क) सनाथ (ख) पंडित
(ग) आस्तिक (घ) नास्तिक
62 ईश्वर का कोई आकार नहीं होता
है।
(क) सरोकार (ख) साकार
(ग) निराकार (घ) इनमें से कोई नहीं
63 आंखों के सामने घटित घटना पर विश्वास तो करना ही पड़ेगा।
(क) प्रत्यक्ष (ख) परोक्ष
(ग) प्रारूपतः (घ) प्रत्येक
64 भारतीयों की बुरी दशा देखकर गांधीजी का मन द्रवित हो गया।
(क) दुर्व्यवहार (ख) दीनता
(ग) दुर्दशा (घ) दुर्दिन
65. दोपहर के समय शालू आराम कर रही थी।
( क) पूर्वाह्न (ख) मध्याह्न
( ग) कालिग्रह (घ) अपराह्न
विलोम शब्द ---
66 परोक्ष का विलोम शब्द है --
(क) प्रत्यक्ष (ख ) स्थूल
(ग ) द्रष्टव्य (घ ) अपरोक्ष
67 उपेक्षा का विलोम हऐ--
(क) परीक्षा (ख) अपेक्षा
(ग) उत्प्रेक्षा ( घ) लौकिक
68 पाश्चात्य का विलोम शब्द है --
(क) प्रतीची (ख) प्राची
(ग)पौर्वात्य (घ) प्रत्यक्ष
69 शाश्वत का विलोम शब्द है --
(क)सदैव (ख) अनश्वर
(ग) नश्वर (घ) रहस्यमय
70 शब्द के चार विलोम दिए गए हैं। सही विलोम शब्द का चयन कीजिए ---
हर्ष
(क) खेद (ख)वेदना
(ग) दुःख (घ)विषाद
*लोकोक्तियां*
71 ओखली में सर दिया तो मुसलो का क्या डर का क्या अर्थ है___
a) मूर्ख के साथ मित्रता करने पर हानि ही होती है
b) मुसीबत में घबराना किसी भी प्रकार से उचित नहीं
c) अच्छे व्यक्ति किसी को लाभ नहीं पहुंचा सकते
d) कठिन काम शुरू करने पर कष्ट तो सहन करने ही पड़ते हैं
72 जैसी बहे बयार, पीठ तब तैसी दीजे का अर्थ है_____
a) समय का रुख देखकर काम करना चाहिए
b)राजनीति में दल बदल करते रहना चाहिए
c)ऐसा काम करना चाहिए जिससे संकट में न फंसा जाए
d)पवन की तरह कभी शीतल और कभी उसमें होना चाहिए
73 बिल्ली पहले ही दिन मारना चाहिए का अर्थ है_____
a) भय का शमन शुरू में ही कर देना चाहिए
b) दुश्मन पर पहले ही वार कर देना चाहिए
c) रॉब पहले ही दिन पकड़ता है, फिर नहीं
d) बुरा समय आते ही सचेत हो जाना चाहिए
74 सिर सहलाए भेजा खाए का अर्थ है_______
a) एकदम निकट आकर शोरगुल करना
b) किसी के सिर पर सवार हो जाना
C) दोस्त बनकर हानि पहुंचाना
d) चापलूसो के कहने को करना
75 एक तो करेला आप तीता दूजा नीम चढ़ा का अर्थ है ____
a) बुरे का और बुरे से संग होना
b) एक बुरा तो दूसरा उसे भी बुरा
c) बुरे व्यक्ति की बुरी संतान
d) बुरे का अच्छे से संग होना
*मुहावरे*
76 तेली का बैल होना का अर्थ हैं __
a) बुरी तरह काम में लगे रहना
b) काम करने से बहन मारना
c) मन लगाकर काम नहीं करना
d) निर्धन होना
77 आंख का नीर (पानी) ढल जाना का अर्थ है__
a) मरते समय आंसू बहाना
b) निरुत्साहित होना
c) निर्लज्ज होना
d) निष्प्रभ होना
78 कच्चे घड़े पानी भरना का अर्थ है____
a) कमजोर से मदद की अपेक्षा करना
b) ठीक ढंग से कम न करना
c) कठिन काम करना
d) मूर्खतापूर्ण काम करना
79 मखमली जूते मारना का अर्थ हैं______
a) मीठी बातों से लज्जित करना
b) व्यंग्य करना
c) धनी व्यक्ति को प्रताड़ित करना
d) अपमानित करना
80 शैतान की आँत का अर्थ है_____
a) अत्यंत धूर्त व्यक्ति
b) निराश हो जाना
c) बहुत लंबी वस्तु
d) दुर्दशाग्रस्त होना
वाक्य में क्रमबद्धत
81
1 प्राय : विद्वान यह मानते हैं कि जीवन का बाहरी पक्ष
( य ) जीवन को प्रेरित करने वाले आदर्श
(र)जैसेरहन-सहन ,मकान ,सड़क, यातायात के साधन आदि
(ल)जैसे सत्य प्रेम अहिंसा आदि
(व)सभ्यता के अंतर्गत आते हैं और
(6)उपलब्ध करा सके।
a. य र ल व
b. र व य ल
c. ल व य र
d. व य र ल
82 जंगल में जिस प्रकार
(य)अपनी संस्कृतियों के द्वारा एक दूसरे के साथ मिलकर
(र)अनेक लता वृक्ष और वनस्पति अपने
(ल)अविरोधी स्थिति प्राप्त करते हैं, उसी प्रकार राष्ट्रीय जन
(व)अदम्य भाव से उठाते हुए पारस्परिक सम्मेलन से
(6)राष्ट्र में रहते हैं
a. य र व ल
b. र व ल य
c. व य र ल
d. व र य ल
83 अपनी व्यक्तिगत सत्ता की
(य)यह जगत के वास्तविक दृश्यों और
(र) जीवन की वास्तविक दशा में जो हृदय समय-समय
(ल)निज के योग - क्षेम में से संबंध से मुक्त करके
(व)अलग भावना से हटाकर
(6)वह रमता है ,वही सच्चा कवि हृदय है
a. ल र य व
b. य र व ल
c. व ल य र
d.ल व ल य
84) यदि अपवित्र और मंगलकारी विचार
(य)हमारा सारा जीवन, उसके कार्य और फल एक दूषित वातावरण से भर जाएंगे और
(र)हमारे पार्थिव शरीर की समाप्ति ही नहीं
(ल)हमारे अन्तस् में आविर्भुत होने लगे तो
(व)अपितु उन मानव - मूल्यों की भी समाप्ति हो जाएगी जिन पर
(6)मानव जीवन और उसका अस्तित्व अवलंबित है
a. ल र य व
b.र ल य व
c.ल य र व
d.य ल र व
85 हमारा उद्देश्य होगा , जीवन के
य करना कि हमारा सामाजिक जीवन
र हर सांस्कृतिक पहलू का इस प्रकार विकास
ल पूर्णगठित हो और वह सौंदर्य एवं आनंद को
व स्वतंत्रता, समता और मानवता के आधार पर
6 उपलब्ध करा सके।
a. व र ल य
b. र य ल व
c. र य व ल
d. व र य ल
समास
86 जितेन्द्रिय ' में कौन सा समास है?
क) द्वंद
ख) बहुव्रीहि
ग) तत्पुरुष
घ) कर्मधारय
87 कौन - सा शब्द बहुव्रीहि समाज का सही उदाहरण है?
a.निशिदिन
b.त्रिभुवन
c.पंचानन
d.पुरुषसिंह
88 विशेषण और विशेष्य के योग से कौन - सा समास बनता है?
a.द्विगु
b.द्वंद
c.कर्मधारय
d.तत्पुरुष
89 किस में सही सामासिक पद है?
a. पुरुषधन्वी
b. दिवारात्रि
c. त्रिलोकी
d. मंत्रीपरिषद
90 'गोशाला' में कौन सा समास है?
a. तत्पुरुष
b. द्वंद
c. कर्मधारय
d. द्विगु
वर्तनी शुद्धि
91 किस क्रमांक में सभी शुद्ध है?
क)ऐतिहासिक , अलौकिक
ख)कंगन , कंगाल
ग)कँचन , दैहिक
घ)इतिहांसिक , अलौकिक
92)किस क्रमांक में सभी शुद्ध है?
क)संतुष्ट, अनिष्ट
ख)क्रितज्ञ , विशिष्ट
ग)प्रशाद , विष
घ)विशिष्ट , श्लिष्ट
93 निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द शुद्ध है?
क)अभिषेक
ख)अभिसेक
ग)अभिशेक
घ)अभीषेक
94) निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द शुद्ध है?
क)भोगोलिक
ख)भोगोलीक
ग)भौगोलिक
घ)भूगोलिक
95) निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द शुद्ध है?
क)आशीर्वाद
ख)आर्शीवाद
ग)आशिर्वाद
घ)आर्शिवाद
संधि
96 पवित्र ' में प्रयुक्त संधि का नाम है-
क)यण संधि
ख)गुण संधि
ग)अयादि संधि
घ)वृद्धि संधि
97 ' महोष्ण ' का सही संधि - विच्छेद है?
क) महु + उष्ण
ख) महा+ऊष्ण
ग) महो + उष्ण
घ) महा + उष्ण
98) 'आशीर्वाद' का सही संधि - विच्छेद है?
क)आशीर + वाद
ख)आशी: + वाद
ग)आर्शी + वाद
घ) इनमें से कोई नहीं
99 'सन्मति' का सही संधि - विच्छेद है-
क)सम् + मति
ख)सन् + मति
ग)सद् + मति
घ)सत्+ मति
100) 'अन्वय' का सही संधि - विच्छेद है-
क)अनु+अय
ख)अनू+आय
ग)अनू + अय
घ)अनु + आय
रस
स्थायी भावों की कुल संख्या
क 9 ख 10 ग 11 घ 12
विस्मय स्थायी भाव किस रस में होता है-
क हास्य में ख शांत में ग अद्भुत में घ विभक्त समय
छंद
छंद का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिलता है-
क ऋग्वेद ख यजुर्वेद ग उपनिषद घ सामवेद
कोई भी छंद किसमें विभक्त रहता है?
क चरणों में ख यति में ग दोनों में ही घ इसमें कोई नहीं
अलंकार
तरनि तनुजा तट तमाल तरुवर बहु छाय में कौन सा अलंकार है
क अनुप्रास ख यमक ग उत्प्रेक्षा घ उपमा
चरण कमल बंदौ हरि राई में कौन सा अलंकार है
क श्लेष ख उपमा ग रूपक घ अतिशयोक्ति
राजभाषा
ब्रज भाषा है
क पूर्वी हिंदी ख पश्चिमी हिंदी ग बिहारी हिंदी घ पहाड़ी हिंदी
मगही किस उपभाषा की बोली है?
क राजस्थानी ख पश्चिमी ग पूर्वी घ बिहारी