Wednesday, July 24, 2024

शिवरानी देवी : प्रेमचंद घर में

शिवरानी देवी : प्रेमचंद घर में

रचना – ‘प्रेमचंद घर में ‘1944 ई, (जीवनी विधा)

रचनाकार – शिवरानी देवी

      * शिवरानी देवी ने ‘प्रेमचंद घर में’ नाम से प्रेमचंद की जीवनी लिखी। उन्होंने उनके व्यक्तित्व के उस हिस्से को उजागर किया जिससे लोग अनभिज्ञ थे।

      * प्रेमचंद ने अपनी पत्नी को हमेशा प्रेरित किया कि वे लिखें और सामाजिक कार्यं में भी बढ़ा-चढ़कर हिस्सा लें। अपनी पत्नी के प्रति प्रेमचंद के मन में अगाध प्रेम और सम्मान था।

      * जीवन के अंतिम क्षणों में भी उन्होंने साहित्य रचना का साथ नहीं छोड़ा था। पत्नी के प्रति उनका लागाव और भी बढ़ गया था।

      * प्रेमचंद की जीवनी उनके बेटे (अमृतराय) ने ‘कलम का सिपाही’ नाम से’ और मदन गोपाल ने ‘कलम के मजदूर’ नाम से लिखी, जिसमे लेखक की अपनी कल्पनाएँ भी शामिल की होगी।

      * शिवरानी देवी द्वारा लिखी गई इस जीवनी का हर घटना खरा सोना की तरह है, क्योंकि शिवरानी देवी ने उनके साथ उन पलों को खुद जिया और महसूस किया है।

      * प्रेमचंद के व्यक्तित्व की साफगोई को जिस तरह से उनकी पत्नी ने बयान किया है वह हिंदी साहित्य प्रेमियों के लिए पठनीय है।

      * शिवरानी देवी ने अनके साथ बिताए सुनहरे पलों को बड़े ही सहजता के साथ लिखा है उसे शायद ही अन्य साहित्यकार लिख पाता। उनके लेखन में भावनाओं का कहीं अभाव नहीं है और ना ही उनके प्रवाह में कोई कमी नजर आती है।

      * शिवरानी देवी को इस बात का मलाल रहा कि वे अपने पति की महानता को मरणोपरांत समझ पाई।

      * प्रेमचंद के पिता का नाम अजायबराय और माता का नाम आनंदी देवी था।

      * प्रेमचंद को उनके पिता मुंशी धनपत राय तथा चाचा ने मुंशी नबावराय नाम दिया था।

      * इन्होंने मर्यादा, हंस तथा जागरण पत्रिकाओं का संपादन किया

      * इनका पहला उपन्यास ‘प्रेम’ को माना जाता है। किन्तु इस पुस्तक के अनुसार      

      * इनका पहला उपन्यास ‘कृष्णा’ है जो 1905 ई. में ‘प्रयाग’ से छपा था।

      * दूसरा उपन्यास ‘प्रेमा’ को माना जाता है।

      * प्रेमचंद के दो बेटे श्रीपतराय (धुन्न) तथा अमृतराय (बन्नू) थे।

      * प्रेमचंद 1935 ई. में प्रगतिशील लेखक संघ के सभापति बने। उनहोंने महात्मा गाँधी के विचारों से प्रभावित होकर सेवा को मूल धर्म बनाया।

      * शिवरानी देवी ने प्रेमचंद के संपूर्ण जीवन को इस पुस्तक में 88 भागों में दिखया है।

      * पुस्तक की श्रद्धांजलि बनारसीदास चतुर्वेदी तथा आमुख शिवरानी देवी ने लिखा है।

      * हिंदी साहित्य में प्रेमचंद की एक जीवनी ‘प्रेमचंद घर में’ (1944 ई.) है।

      * दूसरी जीवनी उनके पुत्र अमृतराय ने ‘कलम का सिपाही’ (1962 ई.) लिखा था।

      * तीसरी जीवनी ‘कलम का मजदूर’ (1954 ई.) में श्री मदन गोपाल (1919 -2009 ई.) ने लिखी है। मूल पुस्तक अंग्रेजी में लिखी गई थी बाद में श्री मदन गोपाल ने हिंदी में अनुबाद किया।

      * प्रेमचंद की मृत्यु के बाद शिवरानी देवी का वह विलाप ह्रदय को छू लेता है कि जब-तक जो चीज हमारे पास रहती है तबतक हमें उसकी कद्र नहीं होती लेकिन वो हमसे ओझल हो जाए तो हमारा मन पछताता रहता है फिर हमारे पास दुःखी होने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है।

Saturday, June 8, 2024

समास

हवन-सामग्री, नीलोत्पल, शताब्दी, महोदधि, दुतरफा, आनन्दाश्रम, राजदरबार, त्रिभुवन, देशहितैषी, शोभा निकेतन, कुछ - कुछ, अनाथालय, वस्तुतत्व, झाड़-झंखार, धरतीधकेल, बुद्धिहीन, चहल-पहल, पाश् र्वभूमि, हिमालय, डांट-फटकार, चतुर्भुज

संधि

शिवालिक, अन्तर्भूत, परमावश्यक, अन्तर्निरुद्ध, सद्गुण, दुर्जन, उल्लास, दोशोद्धार, सज्जन, अनाथालय, द्वन्द्वातीत, आविर्भाव, कुबेरोचित, निस्संदेह, नीरस, परमेश्वर, महात्मा, विचारोत्तेजक, संतोष, नीलोत्पल, महोदधि, संशोधित, रत्नाकर, संतुष्ट, कुटोल्लास, यद्यपि 

रचना के आधार पर

1 लड़के से तुम कल युवा पुरुष हो जाओगे। (संयुक्त वाक्य)
2 एक आदमी जिसकी पीठ पर बड़ा सा गट्ठर बंधा था, कलकते जा रहा था। (सरल वाक्य)
3 कृष्णानगर में तो कोई खास तब्दील नहीं आई।(प्रश्नवाचक) 
4 मेरा लड़का चिरागदीन तुमलोगों का दर्जी था। (मिश्र वाक्य)
5 मैं उठा और दो - तीन तमाचे और जड़ दिया। (सरल वाक्य)
6 दोनों भाई - बहिन पिता केे दोनों हाथ पकड़कर बड़ी खुशी के साथ जा रहे थे। (संयुक्त वाक्य में).
 मैंने अपने मन को काफी नसीहत दी(मिश्र वाक्य में)
8 सुंदर देई उदास होकर बड़े भाई को देखने लगी। (संयुक्त वाक्य में)
9 वास्तविक प्रेम करने का आत्मबल उनमें बिल्कुल नहीं है। (मिश्र वाक्य में)
10 जो कुर्सी थी मैं उस पर पांव लटकाएं बैठा था। (सरल वाक्य में)
11 ईश्वरी हार कर भी मुस्कराता रहता था। (मिश्र वाक्य में)
12 यह वो मस्जिद है जो ज्यों की त्यों खड़ी है। ( सरल वाक्य)
13 वे एक्टर हैं, नट हैं।  (संयुक्त वाक्य में)
14 साहब की उम्र कोई 11 साल की थी पर बहिन की उमर कोई छह सात वर्ष की होगी। (संयुक्त वाक्य में)
15 आज  नटी इमली का भारत मिलाप है।(निषेध वाचक वाक्य में)
16 स्टेशन पर कई आदमी हमारा स्वागत करने के लिए खड़े थे। (मिश्र वाक्य में) 
17 पर्वत शोभा-निकेतन होते है।( मिश्र वाक्य में) 
18 तब एकाएक मुझे भान हुआ मानो मेरे मस्तिष्क की संदुक में सचमुच आलू और भंटे भरे हुए है। (सरल वाक्य) 
19 उस नुक्कड़ पर सुक्खी भटियारिन की भट्टी थी, जहां अब वह पानवाला बैठा है। (संयुक्त वाक्य में) 
20 इस रवैये का असर टैंकनीक पर पड़ता है। (मिश्र वाक्य में) 
21 उसका धर्म यहीं तक सीमित है। (प्रश्नवाचक वाक्य में)
22 जो लोग खुशी से न देंगे उसकी जमीन छीननी पड़ेगी। (सरल वाक्य में)
23 मुझपर व्रजपात हो गया था। (निषेधवाचक वाक्य में)
24 तुम्हारा मकान उन्हीं दिनों जल गया था। ( मिश्र वाक्य में)
25 साढ़े सात साल पहले तू इतना - सा था। (प्रश्नवाचक)
26 यदि तुम अभी से देशी चीजें काम में लाओगे, तो मैं स्वदेश की बनी हुई कोई उत्तम चीज तुम्हें इनाम दूंगा। (सरल वाक्य में)
27 उनके इस अभिमत में बहुत कुछ सार है। (मिश्र वाक्य में) 
28 बूढ़े मुसलमान ने बच्चे को देने के लिए चो पैसा निकाला था, वह उसे वापस जेब में रख लिया। (सरल वाक्य में) 
29 कभी-कभी जो लोग ऊपर से बेहाया दिखते हैं, उनकी जड़े काफी गहरी पैठी होती हैं। (सरल वाक्य में) 
30 क्या उसका धर्म यहीं तक सीमित है? (निषेधवाचक वाक्य में) 

Wednesday, June 5, 2024

SSC JHT

1) किस क्रमांक में ई स्वर का सही उच्चारण स्थान है?
क) कण्ठ (ख)तालु (ग)ओष्ठ (घ) मूर्धा
2) हिंदी शब्द कोश में ज्ञान शब्द कहाँ मिलेगा?
क) 'ख' वर्ण वाले शब्दों के बाद  
(ख) वर्ण वाले शब्दों के बाद 
(ग) 'छ' वर्ण वाले शब्दों के बाद 
(घ) प्र' वर्ण वाले शब्दों के बाद
3) बहिरंग' शब्द में कौन सी संधि है- 
(क) व्यंजन संधि  ख) विसर्ग संधि  ग) गुण संधि
घ) दीर्घ संधि
4) किस क्रम में उचित संधि-विच्छेद नहीं है?
क) सम् + विधान ख) धनम्न+ जय ग)सम् + निधि
घ) दिक् + नाथ
5) इनमें से किस शब्द में विसर्ग संधि नहीं है? 
क) नींव ख) निर्दय ग) निडर घ)नीरोग
6) तथापि में कौन सा संधि है?
क) दीर्घ ख) वृद्धि ग) विसर्ग घ) गुण
7)किस क्रम में देशज शब्द है?
क) तमना ख) भोंदू ग)अग्नि घ) अक्षी
8) कौन सा शब्द देशज नहीं है- 
क) ढिवरी ख)पगड़ी ग)दौर घ) पुष्कर
9) परीक्षा' शब्द निम्नलिखित वर्गों में से किस वर्ग में आता है- क) तत्सम ख) तद्‌भव ग) देशज घ) विदेशज 
10) 'आदमी' किस भाषा का शब्द है-
क) फारसी ख)अरबी ग) तुर्की घ)पुर्तगाली
11) किस क्रमांक का शब्द तत्सम है?
क) सूरज ख) सूर ग)खेत घ)सूत्र
12) किस क्रमांक का शब्द तद्‌भव है?.
क) अंक ख)मिथुक ग) भगिनी घ)बाँसुरी
13) किंस क्रमांक का शब्द तद्‌भव है?
क) मातुल ख) मक्खी ग)मित्र  घ)मयूर
14) किस क्रमांक का शब्द तत्सम है? 
क) भाप ख) शक्कर ग) लक्ष घ) सींग 
15): उपेक्षा' का सही विलोम है-
क)तिरस्कार  ख)सम्मान ग)अपेक्षा घ)अपमान
16 'संकीर्ण' का सही विलोम है-
क) संकुचित ख) गहरा ग) संकुचन घ) विस्तीर्ण
17) 'मैं' विरोध से उतना डरता हूँ जितना कि-से, वाक्य में रेखांकित शब्द के सही विलोम का क्रमांक है
क) पक्ष ख) पक्षपात ग)सहमति घ) समर्थन 
18) "हमें भूलकर भी कठोर क्चन नहीं कहने चाहिए"वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए विलोम शब्द है -
क) सरस ख)सरल ग) मृदु घ) उग्र
19) वक्र' शब्द का सही विलोम है- क) ऋजु ख)टेढ़ा ग)तिरछा घ)क्षुद्र 
20) किस क्रमांक का शब्द 'वर्ग' पर्यायवाची नहीं है?
क) द्युलोक ख) नाक गा विभावरी घ) सुरलोकं
21-लाघव - चिह्न का प्रयोग होता है-
उद्धरण के लिए बड़े अंश का संक्षिप्त रुप लिखने के लिए 
त्रुटि सुधार के लिए अभिवादन के लिए
22 हमारे बैल धर-उधर भटकते हुए पड़ोसियों के खेत में  जा पहुंचे वाक्यमें किस प्रकार की अशुद्धि है - 
पदक्रम  संज्ञा ग लिंग घ वचन
23 मेरी बात वह हंसी से टाल गया- वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है 
विभक्ति परसर्ग ग  कारक विच्छेद 
24 मुझे ईश्वर पर आत्मविश्वास है - वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है 
क  विशेषण क्रिया ग क्रिया विशेषण संज्ञा
25 इसमें समस्त प्राणी मात्र का कल्याण है - वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है 
प्र विशेषण विशेषण उत्तमावस्था पदक्रम 
26 वह निज में वहां जाना नहीं चाहता-
वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है 
संज्ञा सर्वनाम क्रिया समुच्चयबोधक
27 पगड़ी ओढ़ कर जाओ - वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है 
क्रिया ख कृ धातु संज्ञा भाववाचक संज्ञा
28 मैं उसे सब कुछ समझ लूंगा-वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है
क्रिया संयुक्त क्रिया नाम धातु प्रेरणार्थक क्रिया
29  एकमात्र दो उपाय है-वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है
क  क्रिया अव्यय अविकारी क्रिया- विशेषण
30 अगर वह आया तो मैं चला जाऊंगा-अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बताइए
संकेतवाचक विधानवाचक  प्रश्नवाचक आज्ञार्थक 
31 भारत की राजधानी दिल्ली में एक करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं 
क संज्ञा पदबंध ख सर्वनाम पदबंध ग विशेषण पदबंध
क्रिया पदबंध
32 बालक रोता हुआ शनै: शनै: मां के पास पहुंचा
संज्ञा पदबंधविशेषण पदबंधक्रियापद पदबंध
क्रियाविशेषण
33 अधिकरण तत्पुरुष में-
पहले पद प्रधान होता हैदूसरा पद प्रधान होता है 
दोनों पद प्रधान होता हैप्रथम व तृतीय पद प्रधान होता है
34 शताब्दी शब्द में समास है-
क द्वंद ख दिगु ग कर्मधारय घ तत्पुरुष
35 अव्ययीभाव समास का उदाहरण है-
लव कुश ख भरपेट  त्रिभुवन  घ छात्रधारी
36 स्वर्ण घाट का विग्रह है 
स्वर्ण में घाट घाट में स्वर्णस्वर्ण का घाटस्वर्ण के लिए घाट
37 निम्नलिखित में से किस शब्द में समास और संधि दोनों है
  यज्ञशाला स्वधर्म ग जलोष्मा घ पंकज
38 व्यंजन संधि का उदाहरण है-
 क उद्यात परमौषध दुरुपयोग तपोवन
39 गुण संधि का उदाहरण है-
महर्षि पावक अभ्युदय मतैक्य

40. विसर्ग संधि का उदाहरण है -
क) हरिशचंद्र 
ख) हरिश्चंद्र
ग) हरीशचंद्र 
घ) दिनेशचंद्र 
41. सच्चिदानंद का विच्छेद  है -
क) सत्+चित्र+आनन्द 
ख) सच्चिद+ आनन्द
ग) सच्चि+ दामंद 
घ) सत्+चिद्+आनन्द
42. किस क्रमांक में सभी पर्यायवाची शब्द सही है -
क) सरस्वती, भारती ,शारदा ,कामिनी
ख) कुंरग, सारंग, मृग, कुंजर 
ग) बैकुंठ, देवलोक, सुरलोक, घुलोक
घ) मृगेंद्र, मृगपती, दंती, केसरी
43. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'बाल' का पर्यायवाची है -
क) कच
ख) शिखी
ग) कुंतल 
घ) अलक
44. किस शब्द युग्मेंम  में सही अर्थ भेद नहीं है -
क) गोत्र- गोत्रा-वंश और पृथ्वी
ख) द्रव - द्रव्य - तरल पदार्थ और धन
ग) तप - ताप - तपस्या और गर्मी 
घ) जरा - ज़रा - थोड़ा और बुढ़ापा 
45. किस क्रमांक में 'सूत-सुत' शब्द - युग्म का सही अर्थ भेद है ?
क) सारथी - पुत्र
ख) घर - संसार
ग) घर - सुंदर
घ) घर - समुद्र
46. किस क्रमांक में 'भीति - भित्ति' शब्द - युग्म का सही अर्थ - भेद है -
क) डर - दीवार
ख) आकाश भय
ग) डर - नौकर
घ) धरती - भय
47. किस क्रमांक में 'कलश - कुलिश' शब्द - युग्म का सही अर्थ - भेद है-
क) घड़ा - कुटिल
ख)  घड़ा  - व्रज
ग) व्रज - कटोरा 
घ) लोटा अत्याचारी
48. 'आंधी के आम' मुहावरे का सही अर्थ है -
क) थोड़े दिन टिकने वाली वस्तु
ख) स्थिर रहना
ग) एक जगह बने रहना
घ) रुक जना
49. 'आकाश का फूल' मुहावरे का अर्थ है -
क) कठिन कार्य
ख) अप्राप्य वस्तु
ग) पर्वत जैसी कठोर वस्तु 
घ) अप्राप् र्य कार्य 
50. 'कपोल - कल्पित' होना मुहावरे का अर्थ है -
क) बनी बनाई बात
ख) बातों को न जाना ना
ग) मनगढ़ंत होना 
घ) शक करना
51. 'और का और होना' मुहावरे का सही अर्थ है-
क) विशेष परिवर्तन होना
ख) सत्ता बदलना
ग) राजा बदलना 
घ) सरकार बदलना
52. 'कढ़ी का - सा उबाल' मुहावरे का अर्थ है -
क) शीघ्र ही समाप्त हो जाने वाला जोश
ख) समाप्त होना
ग) शुरू होना
घ) शीघ्र समाप्त होना
53. 'कबहु निरामिष होय ना कागा' लोकोक्ति का अर्थ -
क) मित्र अपनी मित्रता नहीं छोड़ता
ख) दुष्ट अपने दुष्टता नहीं छोड़ता 
ग) गांव ना छोड़ना 
घ) दोस्ती ना छोड़ना
54. 'जंगल में मोर नाचा' किसने देखा लोकोक्ति का अर्थ-
क) प्रशंसा करना
ख) पुरस्कृत करना
ग) सराहना के बिना योग्यता का व्यर्थ हो जना
घ) पुरस्कार देकर प्रशंसा करना
55) गंगा गए तो गंगादास, जमुना जाए तो जमुनादास - लोकोक्ति का अर्थ है-
क) समझौतावादी ख) अत्यधिक मित्रता ग) अवसरवादी घ) घमंडी हो जाना
56) सावन हरे ने भादों सूखे :- लोकोक्ति का अर्थ है
क) गंगा की तरह बहना ख) शंकर भगवान
ग) सदा एक समान घ) वर्षा न होना
57) एक अकेला दो ग्यारह - लोकोक्ति का अर्थ -
क) सामाजिक संगठन ख) राजनीतिक पार्टी ग)सरकार 
घ) संगठन में ही शक्ति है।
58) जैसे नागनाथ वैसे साँपनाथ - लोकोक्ति का अर्थ है
क) लोगों का एक होना ख) दो भाई का एक होना ग) दोनों एक समान हुष्ट प्रवृति के होना। घ)दो पड़ोसी एक होना
59) श्रुति' शब्द का एक अर्थ, कान है, तो इसका दूसरा अर्थ है-
क) रामायण ख) वेद ग) पुराण घ)उपनिषद
60) पान शहद का एक अर्थ पत्ता होता है, तो इसका दूसरा अर्थ है- क) बेल ख)ताम्बूल  ग)वृक्ष  घ)कुंज
61)किस वर्ग में सभी शब्द अनेकार्थक है?
क) अंक, मधु, कीचि ख) वर्ण,पद,कारक  ग)अर्थ, हस्त, यूथप घ) तात, दुर्ग, भुजंग 
62) निम्न में से हंस का अर्थ नहीं है-
क) सूर्य ख) मराल ग)कमल घ)जीवात्मा
63) किस क्रम में शुरु वर्तनी नहीं है?
क) गरिष्ठ ख) तश्तरी ग) चारुताई घ) नीरव 
64) किस क्रम में शुद्ध शब्द है?
क) ज्योत्सना ख)तदोपरांत ग)झांसी घ) तनख़्‌वाह

Wednesday, May 29, 2024

पत्रकारिता

1 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-
क ऑनलाइन उपलब्ध होने वाली दो साहित्यिक पत्रिकाओं के नाम लिखिए।
ख पहल और वागर्थ पत्रिका कहां से प्रकाशित होती है।
ग हंस के संपादक कौन थे? इसका प्रकाशन किस वर्ष में होना आरंभ हुआ।
घ माधुरी पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती थी? इसके संपादक कौन थे।
ङ प्रभात खबर कोलकाता के संपादक कौन है?
च राजस्थान पत्रिका कोलकाता के संपादक का नाम बताएं
छ प्रभात खबर के प्रकाशक का नाम बताएं-
ज सन्मार्ग के संपादक है-
झ प्रतियोगिता दर्पण किस प्रकार की पत्रिका है।
ञ विशाल भारत के संपादक कौन है?

2-निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-

समकालीन साहित्यिक पत्रकारिता की मूल प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए। 
छायावाद युगीन साहित्यिक पत्रकारिता की  प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए। 
साहित्यिक पत्रकारिता में अनुवाद की भूमिका पर प्रकाश डालिए 
साहित्यिक पत्रकारिता की अवधारणा पर प्रकाश डालिए 


3-टिप्पणी लिखिए :-
कर्मवीर 
स्वदेश 
 ग बनारस अखवार 
 घ हिंदोस्थान
 ङ मतवाला

ssc

1 स्वर रहित 'र'का प्रयोग हुआ है-
क ट्रक में  पुनर्निर्माण में  त्राटक शत्रु में

निम्नलिखित में से कंठ-तालव्य स्वर कौन से है-
ए-ऐ ए-ओ ए-ऊ ओ-उ

मिठास शब्द है 
क व्यक्तिवाचक ख विशेषण  ग भाववाचक घ समूह वाचक

मोहन प्रकाश जी........ हिंदी पढ़ाते है। इस वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम से करो। 
क मुझे ख तुम्हें ग उन्हें घ हमें 

हमें गरीबों पर दया करनी चाहिए। इसमें रेखांकित शब्द है 
क अवस्था सूचक विशेषण  ख संज्ञा  ग विशेषण घ क्रिया 

सभा में लोग शांतिपूर्वक बैठे हैं-अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए
क  इच्छाबोधक ख विधानवाचक ग आज्ञार्थक घ संकेतवाचक 

वह अध्यापक था जो कल यहां आया था रेखांकित उपवक का नाम बताइए 
क संज्ञा ख विशेषण ग क्रिया विशेषण घ कोई नहीं 

इनमें 'कृत वाच्य ' से संबंधित वाक्य कौन सा है 
क आरामशीन न से लकड़ी काटी जा रही थी 
ख वृद्ध से चला नहीं गया। 
ग लोगों से वह करूणा नहीं देखा गया। 
घ भारत एक नया उपग्रह छोड़ा 

हमें सफलता मिलने तक प्रयास करना चाहिए इस वाक्य में 'तक' है क समुच्चयबोधक ख क्रिया विशेषण ग संबंध बोधक
 घ विस्मयादिबोधक 

10 निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द का चयन कीजिए 
क अपराध ख अध्याय ग स्वदेश 
घ स्थापना 

11 अपूर्ण भूत का उदाहरण है 
क पत्र मिल गया था। ख बालक सो रहा था। ग वर्ष हुई होगी। घ वर्ष हुई थी। 

12 `मैं खाना खा चुका, तब तक वह आया' यह वाक्य है 
क सरल वाक्य ख संयुक्त वाक्य ग मिश्र वाक्य घ संक्षिप्त वाक्य 

13 'को' और 'के'लिए किस कारक का चिह्न है 
क संप्रदान ख करण ग अपादान घ संबोधन 

14 राजा साहब बाजरों पर बैठकर गए-वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है 
क वचन ख क्रिया ग सर्वनाम घ विशेषण 

15 हिंदी की शिक्षा अनिवार्य कर दिया गया-इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है 
क क्रिया ख वचन ग सर्वनाम घ लिंग 


16 दूध में कौन पड़ा- इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है 
क संज्ञा ख सर्वनाम ग विशेषण घ लिंग 


17 यह सबसे उत्तम है- इस वाक्य में व्याकरण की कौन सी अशुद्धि है
 क विशेषण ख क्रिया विशेषण  ग संबंध बोधक घ समुच्चयबोधक 

18 वह उठने लग पड़ा- इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है 
क पदक्रम ख अन्विति ग क्रिया घ क्रिया-विशेषण 

19 पुस्तकें ये किसकी है- इस वाक्य में किस प्रकार की शुअद्धि है 
क पदक्रम ख अन्विति ग क्रिया विशेषण घ संज्ञा 

20 क्या आप पढ़ लिए-इस वाक्य में किस प्रकार के अशुद्धि है 
क पदक्रम ख अन्विति ग क्रिया विशेषण घ संज्ञा 


21 वाक्य में अशुद्ध भाग का चयन कीजिए- मैं पटना गया (क/तो उसे समय ख/ मेरे पास ग/ केवल बीस रूपये मात्र थे घ/ कोई त्रुटि नहीं घ/


(21) निम्नलिखित में से कौन - सा 'देशज' शब्द है ?

(क) अग्नि  (ख) प्रार्थना
(ग) खेत     (घ) लोटा

(22) स्वतंत्र सत्ता धारण न करने वाले शब्द क्या कहलाते है ?

(क) रूढ़    (ख) यौगिक 
(ग) योगरूढ़ (घ) इनमें से कोई नहीं

(23 निम्नलिखित में कौन ' यौगिक ' शब्द  है?

(क) लेखक  (ख) पुस्तक
(ग) विद्यालय (घ) योगी

(24) प्रयोग की दृष्टि से सूक्ष्म अंतर व्यक्त करने वाले शब्द क्या कहलाते  हैं ?

(क) प्रयोगात्मक (ख) समानार्थक
(ग) अनेकार्थक  (घ) विपरीतार्थक

25  'यौगिक'  शब्द  कौन-सा  है ?

(क) पंकज   (ख) पाठशाला
(ग) दिन       (घ) जलज


26  दर्प  का पर्यायवाची शब्द है -
(क) तिरस्कार  (ख) अहंकार
(ग) गर्व           (घ) स्वाभिमान

27 सेना का पर्यायवाची शब्द है -
(क) अनीक    (ख) सैनिक
(ग) अरि          (घ) अतनु

28 प्रसून का पर्यायवाची शब्द है‌‍ -
(क) वृक्ष        (ख) पुष्प 
(ग) चंद्रमा      (घ) अग्नि 

29 अमृत का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
(क) अमिय  (ख) सुधा
(ग) पीयूष   (घ) रसाल

30 विभावरी का पर्यायवाची शब्द है‌‌‌ -
(क) चंद्रिका  (ख) तपस्या
(ग) क्षणदा   (घ) तरणि


अनुच्छेद में रिक्त स्थानों की पूर्ति -------



                            गधांश-1
भारत माता की कोख में जो अमूल्य ________ भरी है जिनके कारण वह ________ कहलाती है उससे कौन परिचित न होना चाहेगा? लाखों करोड़ों वर्षों से अनेक प्रकार की धातुओं को पृथ्वी के गर्भ में पोषण  मिला है । दिन रात बहनें वाली नदियों ने पहाड़ों को पीस पीस कर अगणित  प्रकार की मिट्टियों से पृथ्वी  की देह को सजाया है । हमारे _______ आर्थिक _______ के लिए उन सबकी जांच - पड़ताल अत्यंत आवश्यक है। पृथ्वी की गोद में  जन्म लेने वाले खड़े पत्थर कुशल ______ से संवारे जाने पर अत्यंत ________ का प्रतीक बन जाते है । नाना भांति  के_______ नग विंध्य की नदियों के प्रवाह  में सुर्य की धुप से चिलकते रहते हैं उन‌ चीलवटों को जब________ कारीगर पहलदार कटाव पर  लाते हैं ।तब उनके प्रत्येक घाट से नई शोभा और सुन्दरता फूट पड़ती है , वे ________ हो जाते हैं। देश के नर नारियों के रूप मण्डन और सौन्दर्य प्रसाधन में इन छोटे पत्थरों का भी सदा से कितना भाग रहा है , अतएव हमें उनका________ होना भी आवश्यक है।


31.(क) वृत्तियां (ख) मूर्तियां 
    ( ग) कृतियां (घ) निधियां
32.(क) श्वेताम्बरा (ख) नीलाम्बरा
   ( ग ) वसुंधरा ( घ) कन्दरा 
33.(क) भूतकालिक (ख) तात्कालिक
   ( ग) भावी (घ) वर्तमानकालिक 
34 (क) निर्माण (ख) उत्साह
   ( ग) पतन (घ) उत्थान
35 (क) शिक्षितों (ख) युवकों
   (ग) शिल्पियों (घ) प्रशिक्षितों
36.(क) सौन्दर्य (ख) गौरव
   ( ग) समृद्धि (घ) विशालता
37.(क) विशाल (ख) आकर्षित
   (ग)अनगढ़ (घ) भौतिक
38 (क) पुष्ट (ख) चुस्त
    ( ग) दुरुस्त (घ) चतुर
39 (क) चिकने (ख) पतले
   ( ग) अनमोल (घ) विशाल
40.(क) भाव (ख) बोध
      ( ग) ज्ञान ( घ) अभिज्ञान



                                 *पाठ बोधन* 

वैज्ञानिक प्रयोग की सफलता ने मनुष्य की बुद्धि का अपूर्व विकास कर दिया है। द्वितीय महायुद्ध में एटम बम की शक्ति ने कुछ क्षणों में ही जापान की अजेय शक्ति को पराजित कर दिया। इस शक्ति की युद्धकालीन सफलता ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रान्स आदि सभी देशों को ऐसे शस्त्रास्त्रों के निर्माण की प्रेरणा दी कि सभी भयंकर और सर्वविनाशकारी शस्त्र बनाने लगे। अब सेना को पराजित करने तथा शत्रु-देश पर पैदल सेना द्वारा आक्रमण करने के लिए शस्त्र-निर्माण के स्थान पर देश के विनाश करने की दिशा में शस्त्रास्त्र बनने लगे हैं। इन हथियारों का प्रयोग होने पर शत्रु-देशों की अधिकांश जनता और संपत्ति थोड़े समय में ही नष्ट की जा सकेगी। चूंकि ऐसे शस्त्रास्त्र प्रायः सभी स्वतन्त्र देशों के संग्रहालयों में कुछ न कुछ आ गये हैं, अतः युद्ध की स्थिति में उनका प्रयोग भी अनिवार्य हो जायेगा। अतः दुनिया का सर्वनाश या अधिकांश नाश तो अवश्य ही हो जायेगा। इसीलिए निःशस्त्रीकरण की योजनाएँ बन रही हैं। शस्त्रास्त्रों के निर्माण में जो दिशा अपनाई गई, उसी के अनुसार आज इतने उन्नत शस्त्रास्त्र बन गये हैं, जिनके प्रयोग से व्यापक विनाश आसन्न दिखाई पड़ता है। अब भी परीक्षणों की रोकयाम तथा बने शस्त्रों के प्रयोग के रोकने के मार्ग खोजे जा रहे हैं। इन प्रयासों के मूल में एक भयंकर आतंक और विश्व विनाज का भय कार्य कर रहा है।
41 इस गद्यांश का मूल कथ्य क्या है?
आतंक और सर्वनाश का भय 
ख विश्व में शस्त्रास्त्रों की होड़
द्वितीय विश्वयुद्ध की विभीषिका
घ निरस्त्रीकरण और विश्व शांति
42 भयंकर विनाशकारी आधुनिक शस्त्रास्त्रों के बनाने की प्रेरणा किसने दी ?
क अमेरिका ने
ख अमेरिका की विजय ने
ग जापान के विनाश ने
घ बड़े देशों की पारस्परिक प्रतिस्पर्धा ने
43 एटम बम की अपार शक्ति का प्रथम अनुभव कैसे हुआ?
क जापान में हुई भयंकर विनाशलीला से
ख जापान की अजेय शक्ति की पराजय से
ग अमोरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस की प्रतिस्पर्धा से
घ अमेरिका की विजय से
44 बड़े-बड़े देश आधुनिक विनाशकारी शस्त्रास्त्र क्यों बना रहे है ?
क अपनी-अपनी सेनाओं में कमी करने के उद्देश्य से
ख अपने संसाधनों का प्रयोग करने के उद्देश्य से
ग अपना-अपना सामरिक व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से
घ पारस्परिक भय के कारण
45 आधुनिक युद्ध भयंकर व विनाशकारी होते हैं क्योंकि-
क दोनों देशों के शस्त्रास्त्र इन युद्धों में समाप्त हो जाते हैं। 
ख अधिकांश जनता और उसकी सम्पत्ति नष्ट हो जाती है।
ग दोनों देशों में महामारी और भुखमरी फैल जाती है।
घ दोनों देशों की सेनाएँ इन युद्धों में मारी जाती हैं।
46 इस गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक है-
क निःशस्त्रीकरण
ख आधुनिक शस्त्रास्त्रों का विनाशकारी प्रभाव
ग एटम बम की शक्ति
घ आतंक और विश्व विनाश का भय
47  'व्यापक विनाश आसन्न दिखाई पड़ता है।' इस वाक्य में 'आसन्न
का अर्थ क्या है?
क अवश्य घटित होने वाला
ख कुछ समय बाद घटित होने वाला
ग किसी क्षेत्र विशेष में घटित होने वाला
घ कभी घटित नहीं होने वाला
48 निशस्त्रीकरण से क्या तात्पर्य है _______
A) आधुनिक शस्त्रास्त्रो का मुक्त व्यापार 
B) आधुनिक शस्त्रास्त्रो के परीक्षण प्रयोग एवं भंडारण पर प्रतिबंध
 C) एटम की शक्ति का रचनात्मक कार्यों में प्रयोग 
D) एटम बम का जनता पर प्रयोग न करने का संकल्प 
49 निः शस्त्रीकरण की योजनाएं क्यों बनाई जा रही है______
A) क्योंकि आतंक और विश्व के सर्वनाश का भाई बढ़ता जा रहा है 
B) क्योंकि बड़े देशों के संसाधन समाप्त होते जा रहे है
C) क्योंकि तृतीय विश्व युद्ध की अभी कोई संभावना नहीं है 
D) क्योंकि यह योजनाएं संयुक्त राष्ट्र संघ ने बनाई है
50 विश्व को सर्वनाश से बचने के लिए कौन सी योजना सर्वाधिक प्रभावित हो सकती है_______
क एटम शक्ति का नियोजन 
ख निशस्त्रीकरण की योजना 
ग प्रत्येक देश को आधुनिक शस्त्रास्त्रो से सुसज्जित करने की योजना 
घ रूस अमेरिका की मित्रता की योजना


                     वाक्यों में रिक्त स्थानों ---

51 उदयशंकर भट्ट हिन्दी साहित्य के प्रमुख ..... है ।
(क) कहानीकार (ख) निबंधकार
(ग) उपन्यासकार (घ) नाटककार
52 युद्ध-प्रधान एवं राष्ट्र-चेतनापरक कविताओं में..…. की प्रधानता होती है।
(क) ओज गुण  (ख) रजोगुण
(ग) तमोगुण     (घ) सतोगुण
53 मैया मोहि ...... बहुत खिजायो
(क) आधा     (ख) दाऊ
(ग) सुदामा    (घ) सखा
54 रवीन्द्रनाथ टैगोर का नाम सांस्कृतिक एवं .….....जगत में सदा
अविस्मरणीय रहेगा ।
(क) दर्शन   (ख) संगीत
(ग) साहित्यिक  (घ) चित्रकला
55 मनुष्य मृत्यु को असुन्दर ही नहीं .... भी मानता है।
(क) अनिवार्य  (ख) सुन्दर
(ग) त्याज्य    ‌‌ (घ) अपवित्र
56 अनयक परिश्रम और सतत.... से व्यक्ति सफलता की चरम सीमा को पा लेता है।
(क) व्यवसाय (ख) अध्यवसाय
(ग) समवाय  (घ) संकाय
57 केवल पुस्तकीय ज्ञान छात्रों की मौलिक प्रतिभा का .... नहीं कर सकता।
(क) अमर्ष  (ख) उन्मेष
(ग) पीयूष  (घ) प्रत्यूष
58 देवानन्द की काम के प्रति लगन और निष्ठा..... है ।
(क) दयनीय  (ख) अनुकरणीय
(ग) शोभनीय (घ) हास्यास्पद
59 जो लोग समय का ख्याल नहीं रखते उनकी ...... की जाती है
(क) तारीफ  (ख) शिकायत
(ग) प्रशंसा   (घ) निंदा
60 कमल का .......  सौंदर्य  भँवरे को ही आकर्षित कर सकता
 है , भैंस को नहीं।
(क) सौम्या  (ख) रम्य
(ग) सौरभ  (घ) सुकुमार

निर्देश : रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए ----
 61 . रवि ईश्वर को न मानने वाला मनुष्य है।

  ‌ (क) सनाथ (ख) पंडित
   (ग) आस्तिक (घ) नास्तिक

62  ईश्वर का कोई आकार नहीं होता
   है।
 (क) सरोकार (ख) साकार
 (ग) निराकार (घ) इनमें से कोई नहीं

63 आंखों के सामने घटित घटना पर विश्वास तो करना ही पड़ेगा।
  (क) प्रत्यक्ष (ख) परोक्ष 
 ‌(ग) प्रारूपतः (घ) प्रत्येक

64 भारतीयों की बुरी दशा देखकर गांधीजी का मन द्रवित हो गया।
 (क) दुर्व्यवहार (ख) दीनता
 (ग) दुर्दशा (घ) दुर्दिन

65. दोपहर के समय शालू आराम कर रही थी। 
 ( क) पूर्वाह्न (ख) मध्याह्न 
( ग) कालिग्रह (घ) अपराह्न


विलोम शब्द ---

66 परोक्ष का विलोम शब्द है --
(क) प्रत्यक्ष (ख ) स्थूल
 (ग ) द्रष्टव्य (घ ) अपरोक्ष

 67 उपेक्षा का विलोम हऐ--
(क) परीक्षा (ख) अपेक्षा
(ग) उत्प्रेक्षा ( घ) लौकिक
 
68 पाश्चात्य का विलोम शब्द है --
(क) प्रतीची (ख) प्राची
(ग)पौर्वात्य (घ) प्रत्यक्ष
 69 शाश्वत का विलोम शब्द है --
(क)सदैव (ख) अनश्वर 
(ग) नश्वर (घ) रहस्यमय

70 शब्द के चार विलोम दिए गए हैं। सही विलोम शब्द का चयन कीजिए ---
हर्ष
(क) खेद (ख)वेदना
(ग) दुःख (घ)विषाद


*लोकोक्तियां* 

71 ओखली में सर दिया तो मुसलो का क्या डर का क्या अर्थ है___
a) मूर्ख के साथ मित्रता करने पर हानि ही होती है 
b) मुसीबत में घबराना किसी भी प्रकार से उचित नहीं 
c) अच्छे व्यक्ति किसी को लाभ नहीं पहुंचा सकते 
d) कठिन काम शुरू करने पर कष्ट तो सहन करने ही पड़ते हैं 
72 जैसी बहे बयार, पीठ तब तैसी दीजे का अर्थ है_____
a) समय का रुख देखकर काम करना चाहिए 
b)राजनीति में दल बदल करते रहना चाहिए 
c)ऐसा काम करना चाहिए जिससे संकट में न फंसा जाए 
d)पवन की तरह कभी शीतल और कभी उसमें होना चाहिए
73  बिल्ली पहले ही दिन मारना चाहिए का अर्थ है_____
a) भय का शमन शुरू में ही कर देना चाहिए 
b) दुश्मन पर पहले ही वार कर देना चाहिए 
c) रॉब पहले ही दिन पकड़ता है, फिर नहीं 
d) बुरा समय आते ही सचेत हो जाना चाहिए 
74 सिर सहलाए भेजा खाए का  अर्थ है_______
a) एकदम निकट आकर शोरगुल करना 
b) किसी के सिर पर सवार हो जाना 
C) दोस्त बनकर हानि पहुंचाना 
d) चापलूसो के कहने को करना 
75 एक तो करेला आप तीता दूजा नीम चढ़ा का अर्थ है ____
a) बुरे का और बुरे से संग होना 
b) एक बुरा तो दूसरा उसे भी बुरा 
c) बुरे व्यक्ति की बुरी संतान 
d) बुरे का अच्छे से संग होना

    *मुहावरे*   
76  तेली का बैल होना का अर्थ हैं __
a) बुरी तरह काम में लगे रहना 
b) काम करने से बहन मारना 
c) मन लगाकर काम नहीं करना 
d) निर्धन होना 

77 आंख का नीर (पानी) ढल जाना का अर्थ है__ 
a) मरते समय आंसू बहाना 
b) निरुत्साहित होना 
c) निर्लज्ज होना 
d) निष्प्रभ होना

78 कच्चे घड़े पानी भरना का अर्थ है____
a) कमजोर से मदद की अपेक्षा करना 
b) ठीक ढंग से कम न करना 
c) कठिन काम करना 
d) मूर्खतापूर्ण काम करना 
 79 मखमली जूते मारना का  अर्थ हैं______

a) मीठी बातों से लज्जित करना 
b) व्यंग्य करना 
c) धनी व्यक्ति को प्रताड़ित करना 
d) अपमानित करना 
 80 शैतान की आँत का अर्थ है_____
a) अत्यंत धूर्त व्यक्ति 
b) निराश हो जाना 
c) बहुत लंबी वस्तु
d) दुर्दशाग्रस्त होना

वाक्य में क्रमबद्धत
81 
1 प्राय : विद्वान यह मानते हैं कि जीवन का बाहरी पक्ष
( य ) जीवन को प्रेरित करने वाले आदर्श 
(र)जैसेरहन-सहन ,मकान ,सड़क, यातायात के साधन आदि 
(ल)जैसे सत्य प्रेम अहिंसा आदि 
(व)सभ्यता के अंतर्गत आते हैं और
(6)उपलब्ध करा सके।
a. य र ल व 
b. र व य ल
c. ल व य र 
d. व य र ल

82 जंगल में जिस प्रकार 
 (य)अपनी संस्कृतियों के द्वारा     एक  दूसरे के साथ मिलकर 
   (र)अनेक लता वृक्ष और  वनस्पति अपने 
     (ल)अविरोधी स्थिति प्राप्त करते हैं, उसी प्रकार राष्ट्रीय जन
    (व)अदम्य भाव से उठाते हुए पारस्परिक सम्मेलन से 
(6)राष्ट्र में रहते हैं

a. य र  व ल

b. र व ल य 

c. व य र ल

d. व र य ल
83 अपनी व्यक्तिगत सत्ता की
   (य)यह जगत के वास्तविक दृश्यों और
  (र) जीवन की वास्तविक दशा में जो हृदय समय-समय 
  (ल)निज के योग - क्षेम  में से संबंध से मुक्त करके
   (व)अलग भावना से हटाकर 
   (6)वह रमता है ,वही सच्चा कवि हृदय है
a. ल र य व
b. य र व ल
c. व ल य र 
d.ल व ल य
84) यदि अपवित्र और मंगलकारी विचार 
(य)हमारा सारा जीवन, उसके कार्य और फल एक दूषित वातावरण से भर जाएंगे और
(र)हमारे पार्थिव शरीर की समाप्ति ही नहीं 
(ल)हमारे अन्तस् में आविर्भुत होने लगे तो 
(व)अपितु उन मानव - मूल्यों की भी समाप्ति हो जाएगी जिन पर
(6)मानव जीवन और उसका अस्तित्व अवलंबित है

a. ल र य व
b.र ल य व
c.ल य र व
d.य ल र व

85 हमारा उद्देश्य होगा , जीवन के
य करना कि हमारा सामाजिक जीवन 
र हर सांस्कृतिक पहलू का इस प्रकार विकास 
ल पूर्णगठित हो और वह सौंदर्य एवं आनंद को 
व स्वतंत्रता, समता और मानवता के आधार पर 
6 उपलब्ध करा सके। 
a. व र ल य
b. र य ल व
c. र य व ल
d. व र य ल

समास
86  जितेन्द्रिय ' में कौन सा समास है?
क) द्वंद 
ख) बहुव्रीहि 
ग)‌ तत्पुरुष
घ) कर्मधारय 

87  ‌ कौन - सा शब्द बहुव्रीहि समाज का सही उदाहरण है?
a.निशिदिन 
b.त्रिभुवन 
c.पंचानन 
d.पुरुषसिंह
88  विशेषण और विशेष्य के योग से कौन - सा समास बनता है? 
a.द्विगु
b.द्वंद
c.कर्मधारय 
d.तत्पुरुष

89 किस में सही सामासिक पद है? 
a. पुरुषधन्वी
b. दिवारात्रि
c. त्रिलोकी
d. मंत्रीपरिषद 

90 'गोशाला' में कौन सा समास है?
a. तत्पुरुष
b. द्वंद
c. कर्मधारय
d. द्विगु

वर्तनी शुद्धि 


91 किस क्रमांक में सभी शुद्ध है? 
क)ऐतिहासिक‌ , अलौकिक 
ख)कंगन , कंगाल 
ग)कँचन , दैहिक
घ)इतिहांसिक , अलौकिक

92)किस क्रमांक में सभी शुद्ध है? 
क)संतुष्ट, अनिष्ट 
ख)क्रितज्ञ , विशिष्ट 
ग)प्रशाद , विष
घ)विशिष्ट , श्लिष्ट

93 निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द शुद्ध है?
क)अभिषेक 
ख)अभिसेक
ग)अभिशेक
घ)अभीषेक


94) निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द शुद्ध है?
क)भोगोलिक
ख)भोगोलीक
ग)भौगोलिक 
घ)भूगोलिक


95) निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द शुद्ध है?
क)आशीर्वाद 
ख)आर्शीवाद
ग)आशिर्वाद
घ)आर्शिवाद
संधि 


96 पवित्र ' में प्रयुक्त संधि का नाम है-
क)यण संधि
ख)गुण संधि 
ग)अयादि संधि 
घ)वृद्धि संधि


97 ' महोष्ण ' का सही संधि - विच्छेद है?
क) महु + उष्ण
ख) महा+ऊष्ण
ग) महो + उष्ण
घ) महा + उष्ण


98) 'आशीर्वाद' का सही संधि - विच्छेद है?
क)आशीर + वाद
ख)आशी: + वाद
ग)आर्शी‌ + वाद
घ) इनमें से कोई नहीं 


99 'सन्मति' का सही संधि - विच्छेद है-
क)सम् + मति 
ख)सन् + मति
ग)सद् + मति
घ)सत्+ मति


100) 'अन्वय' का सही संधि - विच्छेद है-

क)अनु+अय
ख)अनू+आय
ग)अनू + अय
घ)अनु + आय


              रस 
स्थायी भावों  की कुल संख्या 
क 9 ख 10 ग 11 घ 12 

विस्मय स्थायी भाव किस रस में होता है-
क हास्य में ख शांत में ग अद्भुत में घ विभक्त समय 

छंद

 छंद का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिलता है-
क ऋग्वेद ख यजुर्वेद ग उपनिषद घ सामवेद

कोई भी छंद किसमें विभक्त रहता है? 
क चरणों में ख यति में ग दोनों में ही घ इसमें कोई नहीं 


अलंकार

तरनि तनुजा तट तमाल तरुवर बहु छाय में कौन सा अलंकार है 
क अनुप्रास ख यमक ग उत्प्रेक्षा घ उपमा 

चरण कमल बंदौ हरि राई में कौन सा अलंकार है 
क श्लेष ख उपमा ग रूपक घ अतिशयोक्ति 

राजभाषा 

ब्रज भाषा है 
क पूर्वी हिंदी ख पश्चिमी हिंदी ग बिहारी हिंदी घ पहाड़ी हिंदी 

मगही किस उपभाषा की बोली है? 
क राजस्थानी ख पश्चिमी ग पूर्वी घ बिहारी

Wednesday, March 6, 2024

बुलेट ट्रेन और आर्थिक विकास की संभावनाएं - एक परिचय

भारत की गिनती दुनिया के विकासशील देशों में होती है जोकि बीते कुछ सालों में विश्व की आर्थिक शक्ति के रुप में अपनी पहचान बनाने में सफल साबित हुए हैं। देश में फैली आधुनिकीकरण की लहर के चलते न केवल भारत का सामाजिक उत्थान हुआ है बल्कि आर्थिक बढ़ोतरी ने लोगों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया है। हर गुजरते वर्ष के साथ देश में विकास एवं सुविधा के नए आयाम बनते जा रहे हैं, फिर चाहे वह रोज़गार के अवसर पैदा करने वाली स्वदेशी एवं विदेशी कंपनियां हो या फिर आवागमन को सुविधाजनक बनाने वाली बुलेट ट्रेन, जो आने वाले कुछ ही वर्षों में देश में दौड़ती नजर आएगी।

बुलेट ट्रेन परियोजना भारत की अब तक की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है। बुलेट ट्रेन के पहले चरण में इसे अहमदाबाद से मुम्बई मार्ग पर शुरु करने का फैसला लिया गया है, जिससे अहमदाबाद से मुम्बई के बीच की 508 कि.मी की दूरी को यात्री 320 कि.मी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन से मात्र 2 घंटे 7 मिनट में तय कर लेंगे।

मुम्बई से अहमदाबाद तक चलने वाली बुलेट ट्रेन कुल 12 स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिनमें साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरुच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और बांद्रा कुरला कॉम्पलेक्स (मुंबई) शामिल है। परियोजना के अधीन इन सभी क्षेत्रों में विकासशील कार्य होंगे, जिससे न केवल औधोगिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि यह परियोजना इन क्षेत्रों में शैक्षिक एवं रोजगार, पर्यटन व बुनियादी सुविधाओं के ढांचे को भी बेहतर बनाने में कारगर साबित होगी।


औद्योगिक विकास

चाहे वह मुंबई का बांद्रा कुरला कॉम्पलेक्स हो जो कि एक कॉर्पोरेट हब के रुप में जाना जाता है और जहां देश के कई बड़े सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के मुख्यालय/ कार्यालय स्थित है या फिर सूरत का हीरा और कपड़ा उद्योग, बुलेट ट्रेन परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत मुंबई - अहमदाबाद मार्ग पर होने वाली व्यावसायिक स्तर की यात्राओं के समय में कटौती आयेगी जिससे कि पैसे की बचत होगी I साथ ही एम् एम् आर डी ए (MMRDA) के अंतर्गत आने वाले बोइसर, विरार और ठाणे जहां 1500 के करीब मध्य स्तरीय उद्योग और लगभग 1800 लघु उद्योग चल रहे हैं और गुजरात राज्य के वापी, भरुच, वड़ोदरा, आनंद, और अहमदाबाद जहां खाद्य, फार्मास्यूटिकल एवं रासायनिक उद्योग अपने चरम पर है, वहां मेक इन इंडिया के तहत नए उद्योग विकसित होंगे जो भारत के सकल घरेलु उत्पाद (जी. डी. पी.) को ऊपर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे |

प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार

बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत रूडसेट तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर परियोजना प्रभावित लोगों एवं उनके परिवार के लिए कौशल विकास के कार्यक्रम चलाये जा रहे है जिससे वह सभी लोग स्वरोजगार की ओर प्रेरित हो रहे है | मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के अधीन व्यापक स्तर पर कार्य चल रहे है जिसमे काफी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहें है |शैक्षणिक एवं चिकित्सिकिय सुविधाओं और संस्थानों में बढ़ोतरी होने से आय एवं रोजगार के नए अवसर मिलेंगे जो लोगों को आजीविका के नए साधन उपलब्ध कराएगी |


पर्यटन व्यवसाय

मुम्बई के पर्यटक स्थल जैसे गेटवे ऑफ इंडिया, नरीमन पॉइंट, कोलाबा कोस्वे और सिद्दी विनायक या फिर ठाणे की झीले, वडोदरा का लक्ष्मी विलास पैलेस या फिर भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री श्री सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देती विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी, सूरत का डुमस तट, एवं अहमदाबाद की कणिका झील हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे है परन्तु यात्रा में लगने वाला समय कही न कही पर्यटन व्यवसाय को प्रभावित करता ही है | बुलेट ट्रेन परियोजना के आ जाने से मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा को पर्यटक 3 घंटे से भी कम समय में पूरी कर, इन क्षेत्रों के पर्यटक स्थलों का भ्रमण सुविधापूर्वक और सरलता से कर पाएंगे, जो यहां के पर्यटन व्यवसाय के उत्थान के लिए फायदेमंद साबित होगा |


मूलभूत विकास

किसी भी परियोजना की सफलता या असफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस प्रकार परियोजना के आसपास के क्षेत्रों की आधारभूत संरचनाओं के विकास में योगदान करती है और मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना अभी से इस बात की पुष्टि करती है कि यह भारत की सफलतम परियोजनाओं में से एक है | परियोजना की शुरुआत से ही भूमि अधिग्रहण के लिए जिस प्रकार राजस्व विभाग द्वारा जारी की गयी सरकारी दरों (जंत्री दर) से ज्यादा अनुदान दिया गया और परियोजना प्रभावित लोगो की आर्थिक मदद करके उनको मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गयी, यह इस परियोजना की कुछ विशिष्टाओं में से एक है |

परियोजना के आरम्भ में ही व्यावसायिक और निजी भूमि पर निर्माण कार्यो में तेजी एवं बाजार मूल्यों में इजाफा इस बात की ओर संकेत करता है कि इस मार्ग पर आने वाले क्षेत्रों की आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यो में तेजी आएगी | यह परियोजना इन शहरों के विकास को नए चरम तक ले जाएगी। जिससे लोगों के जीवन में बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी व बढ़ावा देखने को मिलेगा।

हाईस्पीड परियोजना केवल लोगों को आवागमन की एक बेहतर सुविधा ही नही देगी बल्कि इसके अंतर्गत उन क्षेत्रों का जमीनी विकास भी होगा, जिन्हे इस परियोजना का हिस्सा बनाया गया है। निर्माण कार्यों के साथ साथ यहां स्थित शिक्षण, चिकित्सा एवं अन्य संस्थान को इस परियोजना का लाभ मिलेगा। भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना केवल दो राज्यों को ही नही जोड़ेगी, बल्कि यह दोनों राज्यों के व्यवसायों को भी बढ़ावा देगी। साथ ही परियोजना से पूर्व, परियोजना के दौरान व इसके पूर्ण होने के पश्चात सैंकड़ो लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा। बुलेट ट्रेन की मदद से लोग कम समय में गुजरात व महाराष्ट्र के पर्यटक स्थलों तक पहुंच सकेंगे जोकि इस व्यवसाय के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। बहरहाल यह कहा जा सकता है कि बुलेट ट्रेन भारत में अद्भुत बदलाव लाएगी, जिसका लाभ आम लोगों को रोजगार, परिवहन सुविधा और व्यावसायिक विस्तार के रुप में होगा।