Thursday, January 18, 2024

नाटक एकांकी

निम्नलिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर दीजिए


1.अंधेर नगरी नाटक का प्रकाशन वर्ष क्या है तथा किसकी रचना है?
2. स्कंद गुप्त की माता का क्या नाम है तथा नाटक में कितने अंक है?
3. माधवी नाटक के किन्हीं दो स्त्री पात्रों  के नाम लिखिए?
4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
मैं वास्तव में अपनी........ से प्रेम करती हूं जो पवित्र है, कोमल है,......... है
5. और वह जा ना सकी किस विधा की रचना है तथा इसका मुख्य पात्र कौन है
6. औरंगजेब की आखिरी रात के लेखक का नाम लिखिए। औरंगजेब अपने आखिरी वक्त किस किले में था
7.विषकन्या के लेखक का नाम लिखिए और इसका प्रकाशन वर्ष क्या है?
8. जगदीश चंद्र माथुर के किन्हीं दो एकांकियों के नाम बताएं
9. रामकुमार वर्मा के किन्हीं दो एकांकियों के नाम बताएं.
10. विष कन्या संदेश किसके माध्यम से और किस पर लिखकर भेजती है.

2. लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए
1.विश्वकन्या एकांकी को  सोउद्देश्यता पर प्रकाश डालिए.
2. स्कंद गुप्त नाटक की रंगमंचीयता पर प्रकाश डालिए
3. गलन का चरित्र चित्रण कीजिए
4. औरंगजेब की आखिरी रात के किसी एक पत्र का चरित्र चित्रण कीजिए
5. माधवी नाटक के प्रतिपाद्य पर विचार कीजिए

3 निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए
1. एकांकी के तत्वों के आधार पर विषकन्या एकांकी की समीक्षा कीजिए
2. स्कंद गुप्त नाटक की देवसेना एक निश्चल पवन और आदर्श प्रेमिका है सिद्ध कीजिए
3. माधवी नाटक में व्यक्त विद्रोही चेतन की समीक्षा कीजिए
4. औरंगजेब की आखिरी रात एकांकी के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि औरंगजेब का मनोवैज्ञानिक चरित्र चित्रण करने में रामकुमार वर्मा सफल हुए हैं
5. और वह जा न सकी में व्यक्त आधुनिक बोध की सोदाहरण विवेचन कीजिए